सीजी भास्कर, 28 सितम्बर। झारखंड के जमशेदपुर में हुए गोलीकांड के बाद फरार चार संदिग्ध शूटरों को अंबिकापुर पुलिस ने हिरासत में लिया है। झारखंड पुलिस की सूचना पर छत्तीसगढ़ में नाकेबंदी और वाहनों की जांच की जा रही थी, इसी दौरान मणिपुर थाना क्षेत्र में चारों पकड़े गए। (Shooting Suspects Arrested)
यह भी पढ़ें : RFO Surat Case: रहस्यमयी गोलीकांड से सन्नाटा, महिला अफसर खून से लथपथ मिलीं कार में
रेस्टोरेंट में फायरिंग के बाद फरार हुए थे संदिग्ध : Shooting Suspects Arrested
बताया जा रहा है कि शनिवार को जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र में मरीन ड्राइव के पास एक रेस्टोरेंट में घुसकर फायरिंग की गई थी। इस घटना में झामुमो नेता डोमिनिक सैंमसंग समेत चार लोग घायल हुए थे। पुलिस के मुताबिक, सभी की हालत खतरे से बाहर है।गोलीबारी के बाद संदिग्ध एक कार में सवार होकर फरार हो गए थे।
यह भी पढ़ें : Gangster Mayank Singh : पेश हुआ कुख्यात गैंगस्टर मयंक सिंह, पुलिस ने मांगा रिमांड

वाहनों की जांच के दौरान संदिग्ध शूटरों की गिरफ्तारी
झारखंड पुलिस उनकी लोकेशन ट्रेस कर रही थी और ओडिशा व छत्तीसगढ़ पुलिस को अलर्ट किया गया था। सोमवार सुबह अंबिकापुर में वाहनों की जांच के दौरान पुलिस ने एक अर्टिगा कार को रोककर उसमें सवार चार लोगों को हिरासत में लिया।
यह भी पढ़ें : चुनाव से पहले बिहार में गोलीकांड से खौफ, एक ही दिन में दो हत्याएं, पटना और सीतामढ़ी में चलीं गोलियां
CCTV फुटेज से संदिग्धों की कथित संलिप्तता सामने आई : Shooting Suspects Arrested
पुलिस के अनुसार, संदिग्धों की पहचान रमेश कुमार, मनोज उर्फ मंटू सरकार, दीपू ओझा और शंकर मुंडा के रूप में हुई है। चारों जमशेदपुर के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गोलीकांड में उनकी कथित संलिप्तता सामने आई है।
यह भी पढ़ें : पटना गोलीकांड: 3 आरोपियों की हुई पहचान, सरेंडर नहीं किया तो होगी कुर्की, स्कॉर्पियो वाले का नाम आया
झारखंड पुलिस की टीम अंबिकापुर पहुंची
संदिग्धों के पकड़े जाने की सूचना पर झारखंड पुलिस की टीम अंबिकापुर पहुंच गई है। कार की तलाशी में फिलहाल कोई हथियार नहीं मिला है। संदिग्धों की मेडिकल जांच के बाद उन्हें झारखंड पुलिस को सौंपने की प्रक्रिया की जाएगी। मामले (Shooting Suspects Arrested) में आगे की पूछताछ और जांच जारी है।
यह भी पढ़ें : गोलीकांड: शिक्षक पर गोली चलाने वाला छात्र नाबालिग, पुलिस ने पिता को किया गिरफ्तार, घर से मिलीं गोलियां
ख़बरें और भी हैं :Karhi Shooting Mastermind Arrested : चर्चित करही गोलीकांड का मास्टरमाइंड गणपत गिरफ्तार


