CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » पटना गोलीकांड: 3 आरोपियों की हुई पहचान, सरेंडर नहीं किया तो होगी कुर्की, स्कॉर्पियो वाले का नाम आया

पटना गोलीकांड: 3 आरोपियों की हुई पहचान, सरेंडर नहीं किया तो होगी कुर्की, स्कॉर्पियो वाले का नाम आया

By Newsdesk Admin
27/05/2025
Share

पटना , 27 मई 2025 :

Patna News: पटना के एसके पुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत हड़ताली मोड़ के पास लोहिया पथ चक्र 2 के सामने 24 मई (शनिवार) को गोलीबारी हुई थी. इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. हालांकि पुलिस ने दावा किया है कि तीन आरोपियों की पहचान कर ली गई है. ये तीनों पटना के अलग-अलग इलाके के रहने वाले हैं. तीनों के खिलाफ वारंट जारी हुआ है.

घटना में शामिल काले रंग की स्कॉर्पियो के मालिक का नाम सुब्बू बताया जा रहा है जो कंकड़बाग का रहने वाला है. पुलिस सुब्बू को गिरफ्तार करने के लिए दबाव बना रही है. वह फरार चल रहा है. जानकारी के अनुसार सुब्बू के अलावा सब्जी बाग और महेंद्रू के रहने वाले दो आरोपी भी इसमें शामिल है. दोनों के नाम का खुलासा अभी नहीं किया गया है. पुलिस ने इन तीनों आरोपियों के घर पर छापेमारी की है लेकिन ये लोग नहीं मिले.

सरेंडर नहीं करते हैं तो होगी कुर्की-जब्ती

इस पूरे मामले में पुलिस की टीम ने सुब्बू के परिवार वालों से बात कर कहा है कि उसे जल्द हाजिर होने के लिए कह दिया जाए. परिजनों को हिदायत दी गई कि अगर वह सरेंडर नहीं करता है, गिरफ्तारी नहीं देता है तो कोर्ट से आदेश के बाद कुर्की-जब्ती भी की जाएगी.

48 घंटे से अधिक समय के बाद भी पुलिस के हाथ खाली

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस ने तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई जगहों पर छापेमारी की है. अब तक इनकी गिरफ्तारी नहीं होने से पुलिस पर भी दबाव बन रहा है. सुब्बू के अलावा अन्य आरोपी भी सरेंडर नहीं करते हैं तो उनके घर की भी कुर्की-जब्ती के लिए पुलिस आगे बढ़ेगी. दूसरी ओर अब तक घटना में शामिल स्कॉर्पियो को भी पुलिस जब्त नहीं कर सकी है. 48 घंटे से अधिक का समय बीत चुका है लेकिन पटना पुलिस के हाथ अब तक खाली हैं.

छात्राओं को छोड़ने जा रही पुलिस की गाड़ी से बाइक सवार को ठोकर, पति और ननद के साथ जा रही महिला की मौत-दो घायल
जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए यूपी सरकार का हरित मिशन, मियावाकी से लेकर सोलर तक खास फोकस
अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ बोले- ‘एयर इंडिया के विमान…’
कार्ति चिदंबरम के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग केस में नया मोड़, सुप्रीम कोर्ट ने भेजा नोटिस, हाईकोर्ट के आदेश पर फिलहाल कोई रोक नहीं
झुग्गी में सो रहा था परिवार, ट्रेलर ने रौंदा… 3 बच्चों की मौत, एक घायल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Tribal Welfare Committee
Tribal Welfare Committee : आदिवासी हितों के मामलों के समाधान के लिए बनेगी उच्च स्तरीय समिति

सीजी भास्कर, 1 जुलाई। अनुसूचित जनजाति वर्ग से…

WhatsApp Username Feature
WhatsApp Username Feature : बिना मोबाइल नंबर बताए भी कर सकेंगे चैट, प्राइवेसी बढ़ाने वाला बड़ा अपडेट जल्द होगा लॉन्च

सीजी भास्कर, 1 जुलाई। दुनिया के सबसे लोकप्रिय…

IND vs ENG T20 Series 
IND vs ENG T20 Series  : वर्ल्ड कप सेमीफाइनल की यादें होंगी ताजा, डरहम में अंग्रेजों से भिड़ेगी श्रेयस की सेना

सीजी भास्कर, 1 जुलाई। टी20 विश्व चैंपियन भारतीय…

Murumsilli Dam
Murumsilli Dam : 103 साल पुराना मुरूमसिल्ली बांध को लेकर अफवाहों पर जल संसाधन विभाग ने लगाया विराम!

सीजी भास्कर, 1 जुलाई। छत्तीसगढ़ के ऐतिहासिक मुरूमसिल्ली…

Mahapaur Adhyaksh Parshad Nidhi
Mahapaur Adhyaksh Parshad Nidhi : नगरीय निकायों को 104.54 करोड़ की सौगात, महापौर, अध्यक्ष और पार्षद निधि से तेज होंगे विकास कार्य

सीजी भास्कर, 1 जुलाई। प्रदेश के शहरी क्षेत्रों…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?