CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » India Pakistan War Action : पाकिस्तान ने पंजाब के फिरोजपुर में मिसाइल दागी, कई जगहों पर ड्रोन अटैक

India Pakistan War Action : पाकिस्तान ने पंजाब के फिरोजपुर में मिसाइल दागी, कई जगहों पर ड्रोन अटैक

By Newsdesk Admin
09/05/2025
Share
India Pakistan War Action
India Pakistan War Action

सीजी भास्कर, 09 मई : पाकिस्तान ने लगातार दूसरे दिन भारत पर ड्रोन और मिसाइल से हमले (India Pakistan War Action) किए। शुक्रवार शाम को, पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के छह सेक्टर—उरी, तंगधार, केरन, मेंढर, नौगाम, आरएसपुरा, अरनिया और पुंछ में फायरिंग शुरू की।

रात 8:30 बजे, पंजाब के फिरोजपुर और अमृतसर में एक मिसाइल हमले (India Pakistan War Action) की कोशिश की गई, जिसे विफल कर दिया गया। इसके अलावा, राजस्थान के पोकरण और जम्मू के सांबा में भी ड्रोन हमले हुए। चंडीगढ़ और अंबाला में हवाई हमलों की चेतावनी जारी की गई है। चंडीगढ़ में सेना की वेस्टर्न कमांड और एनआईए का कार्यालय है, जबकि अंबाला में एयरफोर्स स्टेशन स्थित है।

इस बीच, तेल कंपनियों IOC, BPCL और HPCL ने अलग-अलग बयानों में कहा है कि देश में पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है, इसलिए घबराकर खरीदारी करने की आवश्यकता नहीं है। कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी बताया कि देश में अनाज का पर्याप्त भंडार है। पंजाब के फिरोजपुर और राजस्थान के जैसलमेर में पूरी तरह से ब्लैकआउट कर दिया गया है।

भारत-पाकिस्तान तनाव से जुड़े 6 अपडेट्स (India Pakistan War Action)

केंद्र सरकार ने एक नोटिफिकेशन जारी किया है। इसमें कहा गया है कि सेना प्रमुख चाहें तो वे टेरिटोरियल आर्मी (TA) के अफसरों-जवानों को बुला सकते हैं। TA अर्धसैनिक बल है, जो जरूरत पड़ने पर सेना की सहायता करते हैं।
गृह मंत्रालय ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को इमरजेंसी पावर का इस्तेमाल करने का आदेश दिया है।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी, नेवी चीफ एडमिरल दिनेश त्रिपाठी, एयर चीफ मार्शल एपी सिंह और CDS अनिल चौहान ने ताजा हालात की जानकारी दी।
गृह मंत्री ने भी BSF, CISF के अफसरों के साथ मीटिंग की। उन्होंने भारत-पाकिस्तान बॉर्डर और एयरपोर्ट्स की सिक्योरिटी की जानकारी ली। कृषि मंत्रालय और स्वास्थ्य मंत्रालय ने भी तैयारियों को लेकर मीटिंग की।
नियंत्रण रेखा (LoC) पर पाकिस्तानी फौज 3 दिन से लगातार फायरिंग कर रही है। इसमें 17 नागरिकों की मौत हुई है। इसमें 5 बच्चे भी शामिल हैं। कई इमारतों और गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीनों सेनाओं के पूर्व प्रमुखों से अपने आवास पर डेढ़ घंटे मुलाकात की।

एनकाउंटर में माराय गया कुख्यात अपराधी रोमिल वोहरा, सिर पर था एक लाख का इनाम, कर चुका था 4 मर्डर
Mahadev Satta Scam : महादेव सट्टा केस में दो IPS अफसरों से CBI ने की पूछताछ, आधा दर्जन अधिकारियों-कर्मचारियों को समन
शक्तिपीठ हाईवे को मंजूरी, महाराष्ट्र कैबिनेट की बैठक में कई बड़े अहम फैसले
लखनऊ: कांग्रेस कमेटी ने पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों को दी श्रद्धांजलि, 2 मिनट का रखा मौन
हर घर को मिलेगा डिजिटल पता, जनता पर नहीं लगेगा नया Tax, 468 करोड़ से सड़कों का विकास, 200 करोड़ से बनेगा CNG प्लांट…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Anirudh Ravichander : क्या जल्द बजने वाली है अनिरुद्ध रविचंदर की शहनाई, परिवार के एक बयान ने बढ़ाई हलचल

सीजी भास्कर, 29 जून। मनोरंजन जगत और खेल…

Cage Wheel Tractor : खेत से बाहर निकलते ही बदलने होंगे ट्रैक्टर के पहिए, अब नियम तोड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

सीजी भास्कर, 29 जून। बस्तर जिले में अब…

Jagdalpur Rain : पहली ही बारिश ने खोल दी शहर की तैयारी की पोल, अब जलनिकासी व्यवस्था पर उठने लगे नए सवाल

सीजी भास्कर, 29 जून। मानसून की पहली तेज…

MacBook : महंगे हुए मैकबुक और आईपैड के पीछे क्या है नई वजह, अब चीनी चिप कंपनी के लिए मंजूरी की कोशिश

सीजी भास्कर, 29 जून। मैकबुक और आईपैड की…

Raipur dustbin purchase controversy : 236 रुपए में खरीदे डस्टबिन पर उठे सवाल

Raipur dustbin purchase controversy

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?