CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Used to watch cricket match 7 seconds ago : रायगढ़ पुलिस ने गोवा से 6 सट्टेबाज पकड़े

Used to watch cricket match 7 seconds ago : रायगढ़ पुलिस ने गोवा से 6 सट्टेबाज पकड़े

By Newsdesk Admin
16/05/2026
Share

सीजी भास्कर, 16 मई। छत्तीसगढ़ की रायगढ़ पुलिस ने गोवा में दबिश देकर ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालित करने वाले 6 बड़े सट्टा संचालकों को गिरफ्तार किया है। मामले में हवाला लेनदेन, डिजिटल बेटिंग आईडी और करोड़ों रुपए के ऑनलाइन ट्रांजेक्शन से जुड़े सुराग मिले हैं। (Used to watch cricket match 7 seconds ago)

Contents
  • मोबाइल और दस्तावेज नष्ट करने की कोशिश
  • हवाला नेटवर्क का भी खुलासा : Used to watch cricket match 7 seconds ago
  • रायगढ़ से रायपुर तक दर्ज हैं कई केस
  • दुबई से आती थी बेटिंग आईडी : Used to watch cricket match 7 seconds ago

आरोपियों के मध्य भारत के चर्चित सट्टा नेटवर्क संचालक “मन्नू नथानी” गिरोह से जुड़े थे। आरोपी ऊपर से बेटिंग आईडी लेकर नीचे एजेंटों और प्लेयर्स तक पहुंचाते थे और हर लेनदेन पर कमीशन लेते थे। वे हवाला के जरिए भी पैसों का लेनदेन करते थे।

जांच में यह भी सामने आया कि आरोपियों के पास दुबई से बेटिंग आईडी आती थी। इसके बाद आईडी दूसरों तक पहुंचाई जाती थी। इसके अलावा आरोपी 7 सेकेंड पहले ही मैच देखकर सट्टे के रेट अपडेट करते थे। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

पहली गिरफ्तारी में हवाला नेटवर्क और सट्टा सिंडिकेट के मिले सुराग : Used to watch cricket match 7 seconds ago

दरअसल, कोतवाली थाने में दर्ज ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा मामले में पहले करन चौधरी उर्फ करन अग्रवाल, पुष्कर अग्रवाल और सुनील अग्रवाल की गिरफ्तारी हुई थी। पूछताछ के दौरान हवाला नेटवर्क और बड़े सट्टा सिंडिकेट से जुड़े अहम इनपुट मिले।

इसके बाद साइबर थाना और कोतवाली थाना पुलिस ने तकनीकी जांच शुरू की। जांच में रायगढ़, रायपुर, सक्ती और खरसिया से जुड़े नेटवर्क के तार गोवा तक पहुंचे। कैंडोलिम बीच क्षेत्र में किराए के विला में दबिश दी गई।

मोबाइल और दस्तावेज नष्ट करने की कोशिश

इस दौरान अमित मित्तल (30), मोहित सोमानी (38), प्रकाश वाधवानी (28), आकाश मोटवानी (28), राहुल खंडेलवाल उर्फ बाबू (31) और सुलभ खंडेलवाल उर्फ छोटा बाबू (26) ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालित करते मिले।

पुलिस कार्रवाई की भनक लगते ही आरोपी मोबाइल और दस्तावेज नष्ट करने की कोशिश कर रहे थे। मौके से 10 मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी तीन अलग-अलग तरीकों से आईपीएल क्रिकेट मैचों में सट्टा संचालित कर रहे थे।

1. अभिनंदन बुक और लाइन सिस्टम

रायपुर से “अभिनंदन बुक/लाइन” के जरिए मैच का भाव लिया जाता था। इसके बाद APK बेस्ड जूम ऐप के माध्यम से नीचे के खाईवालों और प्लेयर्स तक रेट पहुंचाया जाता था।

2. लाइव मैच का एडवांटेज

आरोपी “प्रगति टीवी ऐप” और “स्टार लाइव” जैसे ऐप का इस्तेमाल करते थे। इन ऐप में क्रिकेट मैच का प्रसारण करीब 7 सेकंड पहले दिखता था। इसी फायदा उठाकर आरोपी कॉलिंग ऐप के जरिए तुरंत सट्टे के रेट अपडेट करते थे।

3. बेटिंग आईडी के जरिए सट्टा

महादेव सट्टा एप की तर्ज पर “ऑल पैनल एक्सचेंज”, “ताज 777” और “डायमंड एक्सचेंज” जैसी बेटिंग आईडी उपलब्ध कराकर ऑनलाइन जुआ खिलाया जाता था।

हालांकि, शुरुआती जांच में एक आईपीएल सीजन में करोड़ों रुपए के लेनदेन के संकेत मिले हैं।

हवाला नेटवर्क का भी खुलासा : Used to watch cricket match 7 seconds ago

पुलिस पूछताछ में यह भी सामने आया कि गैंग हवाला के जरिए पैसों का लेनदेन करता था। मोबाइल में नोटों के सीरियल नंबर शेयर कर बड़ी रकम ट्रांसफर करने के सबूत मिले हैं। इससे पहले गिरफ्तार आरोपियों से 1 करोड़ रुपए से अधिक नकदी भी जब्त की जा चुकी है।

रायगढ़ से रायपुर तक दर्ज हैं कई केस

पुलिस के अनुसार आरोपी अमित मित्तल पर रायगढ़, खरसिया और घरघोड़ा क्षेत्रों में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा के कई मामले दर्ज हैं। वहीं मोहित सोमानी पर रायपुर के अलग-अलग थानों में सट्टा संचालन से जुड़े केस दर्ज बताए गए हैं। बाकी आरोपी भी लंबे समय से सट्टा नेटवर्क से जुड़े हुए थे।

दुबई से आती थी बेटिंग आईडी : Used to watch cricket match 7 seconds ago

जांच में यह भी सामने आया कि महादेव सट्टा एप की तरह क्रिकेट बेटिंग आईडी दुबई से महानगरों में बैठे बड़े खाईवालों तक पहुंचती थी। इसके बाद नागपुर, रायपुर और मध्य भारत के अन्य शहरों में एजेंटों के जरिए इसे छोटे खाईवालों और प्लेयर्स तक उपलब्ध कराया जाता था।

इस पूरे मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग धाराओं के तहत केस दर्ज कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

Bhilai Breaking : ताजिया रख घर जा रहे युवक से मारपीट, धक्का देने से शटर लगा सिर में
स्कूल टीचर की शर्मनाक हरकत – छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप में सस्पेंडेड शिक्षक गिरफ्तार
Chhattisgarh Cold Wave Alert: अंबिकापुर 7°C… उत्तर–मध्य में शीतलहर तेज, मैदानों में भी पारा फिसला; सर्दी के बीच मलेरिया का बढ़ा खतरा
Commercial Pilot Training Bastar : अब बस्तर के युवा उड़ाएंगे विमान! युवाओं को मिलेगा पायलट बनने का सुनहरा मौका
CG Breaking : शनि मंदिर पुजारी के घर कैश समेत लाखों की चोरी 🛑 पुलिस ने एक नाबालिग से जब्त किया 6 लाख का जेवर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Mahasamund Job Fair : 10वीं-12वीं पास को बड़ा मौका, 117 पदों पर सीधी भर्ती
Mahasamund Job Fair : 10वीं-12वीं पास को बड़ा मौका, 117 पदों पर सीधी भर्ती

छत्तीसगढ़ के बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी का…

Dongargarh Ropeway Closed : डोंगरगढ़ मां बम्लेश्वरी मंदिर में 18 अगस्त तक रोपवे बंद
Dongargarh Ropeway Closed : डोंगरगढ़ मां बम्लेश्वरी मंदिर में 18 अगस्त तक रोपवे बंद

डोंगरगढ़ स्थित मां बम्लेश्वरी मंदिर (Dongargarh Ropeway Closed)…

CG Supervisor Recruitment 2026 : महिला एवं बाल विकास विभाग में सुपरवाइजर पदों पर सीधी भर्ती को मिली मंजूरी
CG Supervisor Recruitment 2026 : महिला एवं बाल विकास विभाग में सुपरवाइजर पदों पर सीधी भर्ती को मिली मंजूरी

छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी (CG Supervisor Recruitment 2026)…

Nandini Ahivara
Nandini Ahivara : नंदिनी-अहिवारा में तिरंगे की शान, जगह-जगह गूंजा राष्ट्रगान, स्कूलों में बच्चों ने दी देशभक्ति की शानदार प्रस्तुति

नंदिनी-अहिवारा क्षेत्र में देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस…

Vande Mataram Row 
Vande Mataram Row  : वंदे मातरम् विवाद पर अमित शाह का कांग्रेस पर हमला, सोनिया गांधी से बोले माफी मांगिए; कहा जनता नहीं भूलेगी

चित्तौड़गढ़ में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?