CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Fake Number Plate : फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहा था आरोपी, दूसरे वाहन मालिक को कट रहे थे चालान और टोल

Fake Number Plate : फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहा था आरोपी, दूसरे वाहन मालिक को कट रहे थे चालान और टोल

By Newsdesk Admin
25/08/2026
Share
Fake Number Plate
Fake Number Plate

सीजी भास्कर, 25 अगस्त। दूसरे वाहन के पंजीयन क्रमांक का दुरुपयोग कर अपनी कार पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर (Fake Number Plate) चलने वाले आरोपी को मोहन नगर पुलिस ने कार सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी की कार पर दूसरे वाहन का वास्तविक पंजीयन क्रमांक प्रदर्शित किए जाने के कारण असली वाहन मालिक को ट्रैफिक चालान और टोल राशि कटने के संदेश मिल रहे थे। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से टोयोटा यारिस कार जब्त की है।

Contents
  • पूछताछ में सामने आया नंबर प्लेट का खेल Fake Number Plate
  • फर्जी नंबर से असली वाहन मालिक को नुकसान
  • पुलिस की त्वरित कार्रवाई Fake Number Plate

पुलिस के अनुसार रायपुर निवासी मोनिश सोनी (26 वर्ष) ने 24 अगस्त को थाना मोहन नगर में शिकायत दर्ज कराई थी। उसके नाम पर टोयोटा यारिस कार क्रमांक सीजी 07 बीजेड 5226 पंजीकृत है। शिकायतकर्ता को उसके वाहन के संबंध में ट्रैफिक चालान और टोल राशि कटने के संदेश प्राप्त हो रहे थे, जबकि संबंधित समय पर उसका वाहन उन स्थानों पर गया ही नहीं था।

 

Fake Number Plate
Fake Number Plate

 

यह भी पढ़ें : Country-Made Pistol : देशी कट्टा लेकर दहशत फैलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, 12 बोर का कट्टा और राउंड बरामद

जांच के दौरान पता चला कि किसी व्यक्ति द्वारा मोनिश सोनी के वाहन का पंजीयन क्रमांक अपनी टोयोटा यारिस कार पर फर्जी तरीके से प्रदर्शित कर उसका इस्तेमाल किया जा रहा है। शिकायतकर्ता के मुताबिक इस फर्जीवाड़े के चलते उसके नाम पर करीब 2 हजार रुपये का ट्रैफिक चालान तथा लगभग 7 से 8 हजार रुपये की टोल राशि कट गई थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए मोहन नगर पुलिस ने फर्जी नंबर प्लेट लगे वाहन की पतासाजी शुरू की। पुलिस टीम ने जांच के आधार पर रजत डोम के पास, हरी नगर क्षेत्र में संदिग्ध टोयोटा यारिस की पहचान की और उसके चालक विजय सेन (28 वरष) निवासी हरी नगर दुर्ग को पकड़ लिया।

पूछताछ में सामने आया नंबर प्लेट का खेल Fake Number Plate

पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपी ने अपनी कार पर दूसरे वाहन का पंजीयन क्रमांक इस्तेमाल करने की बात स्वीकार की। आरोपी वाहन के संबंध में वैध दस्तावेज भी प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस ने टोयोटा यारिस कार को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 336(3), 340(2), 345(3) एवं 347(1) बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज किया है। जब्त कार की अनुमानित कीमत करीब 3 लाख रुपये बताई गई है।

 

यह भी पढ़ें : Fertilizer Overpricing : खाद की ज्यादा कीमत वसूलने का आरोप, भीम आर्मी ने SDM से जांच की मांग

फर्जी नंबर से असली वाहन मालिक को नुकसान

इस मामले में आरोपी द्वारा दूसरे वाहन का पंजीयन क्रमांक इस्तेमाल करने से वास्तविक वाहन स्वामी को ऐसे स्थानों के ट्रैफिक चालान और टोल भुगतान की जिम्मेदारी का सामना करना पड़ा, जहां उसका वाहन गया ही नहीं था। पुलिस की जांच से फर्जी नंबर प्लेट के जरिए वाहन चलाने के मामले का खुलासा हुआ।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई Fake Number Plate

शिकायत मिलते ही मोहन नगर पुलिस ने पंजीयन क्रमांक के दुरुपयोग की जानकारी का सत्यापन किया और संदिग्ध वाहन की तलाश शुरू की। पुलिस टीम की तत्परता से आरोपी की पहचान कर उसे कार सहित गिरफ्तार किया गया। मामले में आगे की विवेचना जारी है।

 

खबरें और भी हैं : Jeevamrit Model Farm : जीपीएम की 160 पंचायतों में तैयार हुए जीवामृत मॉडल फार्म, जैविक खेती को बढ़ावा

Tragic accident this morning : भिलाई की टॉपर बेटी को Thar की ठोकर, आज सुबह दर्दनाक हादसा
परिवहन आरक्षक भर्ती परीक्षा आज, 21 केंद्रों पर 5720 अभ्यर्थी होंगे शामिल
बिलासपुर में दर्दनाक घटना: PSC की तैयारी कर रही छात्रा ने की खुदकुशी
कुत्ते का आतंक: मवेशियों-राहगीरों के बाद बच्चे पर हमला, ग्रामीणों ने उतारा मौत के घाट
Tikrapara Fire Incident: खेलने से मना किया तो 10 साल के बच्चे ने लगाई आग, तीन बाइक, एक ऑटो और गोदाम जलकर खाक

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Coffee With Yuva CAIT :
Coffee With Yuva CAIT : YUVA CAIT की नई पहल ‘कॉफी विद युवा कैट’, व्यापारियों से होगा सीधा संवाद

Coffee With Yuva CAIT : आयोजकों का कहना…

Dhamtari Linesh Sahu Suicide Case
Dhamtari Linesh Sahu Suicide Case : छत्तीसगढ़: युवक की मौत के मामले में पत्नी और सास-ससुर समेत 5 जेल भेजे गए, धर्म परिवर्तन के दबाव का आरोप

Dhamtari Linesh Sahu Suicide Case : परिजनों की…

Niharika Tiwari Rise and Fall : बस्तर की निहारिका का जलवा: रोडीज-स्प्लिट्सविला के बाद अब ‘राइज एंड फॉल’ में दिखा रहीं दम

Niharika Tiwari Rise and Fall : आज निहारिका…

Teacher Recruitment Stay
Teacher Recruitment Stay : छत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती पर संकट, आरक्षण विवाद में हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब

Teacher Recruitment Stay : अभ्यर्थियों को आगे के…

Garba Reel Controversy
Garba Reel Controversy : बिलासपुर में गरबा ड्रेस में हुड़दंग, पिस्टल लहराकर हाईवे जाम करने के मामले में 9 गिरफ्तार

Garba Reel Controversy : पुलिस के मुताबिक, रास-गरबा…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?