CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » पानीपत: महिला टीचर ने क्लास में बच्चों से पढ़वाया कलमा, पेरेंट्स भड़के तो स्कूल ने शिक्षिका को किया बर्खास्त

पानीपत: महिला टीचर ने क्लास में बच्चों से पढ़वाया कलमा, पेरेंट्स भड़के तो स्कूल ने शिक्षिका को किया बर्खास्त

By Newsdesk Admin
18/05/2025
Share

सीजी भास्कर, 18 मई |

हरियाणा में पानीपत शहर के सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल में एक महिला टीचर की ओर से 8वीं क्लास के बच्चों को कलमा पढ़वाने का मामला सामने आया है. इसका खुलासा तब हुआ जब बच्चों ने घर जाकर कलमा गुनगुनाया.इसके बाद बच्चों के परिजनों को इसकी जानकारी हुई.

अभिभावक एकत्र होकर स्कूल पहुंचे और स्कूल में टीचर के खिलाफ शिकायत दी गई. इसके बाद माता-पिता की शिकायत पर महिला टीचर को तुरंत स्कूल से बर्खास्त कर दिया गया है. मामला बिगड़ने की आशंका पर पुलिस भी मौके पर पहुंची थी, लेकिन मामले में समझौता करवा दिया गया है.

मॉर्निंग असेंबली के बाद क्लास में पढ़ाया कलमा
जानकारी के अनुसार, सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल 2002 से चल रहा है. इसमें 2 दिन पहले मॉर्निंग असेंबली के बाद स्कूल लगा था. इसी में कक्षा 8वीं में संस्कृत की टीचर महजीब अंसारी उर्फ माही ने लेक्चर लिया. इस लेक्चर के दौरान टीचर ने बच्चों को कलमा पढ़ाया.

स्कूल की छुट्टी के बाद बच्चे घर पहुंचे. वहां पहुंच कर उन्होंने कलमा गुनगुनाया. इसे परिजनों ने सुन लिया. तब बच्चों से जानकारी ली गई, तो उन्हें पता चला कि स्कूल में मैडम ने सिखाया है. इसके बाद आसपास के सभी अभिभावकों ने आपसी तौर पर बातचीत की.
परिजनों की मांग पर स्कूल से निकाला
इसके बाद शनिवार को 8वीं कक्षा के बच्चों के अभिभावक इकट्‌ठे होकर स्कूल पहुंचे.उनके साथ हिंदू महासभा के सदस्य भी थे. मामले की सूचना पुलिस को भी दी गई. काफी देर तक स्कूल प्रशासन, अभिभावकों और टीचर के बीच बातचीत चलती रही.

अभिभावकों ने स्कूल में कहा कि ऐसी चीजें सहन नहीं की जाएंगी. उन्होंने महिला टीचर को स्कूल से निकालने की मांग रखी. इस पर स्कूल प्रिंसिपल ने पेरेंट्स को पूरे सहयोग का आश्वासन दिया और उनकी मांग पर टीचर को सेवामुक्त कर दिया. प्रिंसिपल ने इस वाकये के लिए माफी भी मांगी.

एक साल से पढ़ा रही थी टीचर
इस बारे में स्कूल प्रिंसिपल इंदु ने बताया है कि टीचर एक साल से स्कूल में पढ़ा रही थी. वह संस्कृत की टीचर थी. टीचर भी अपनी इस हरकत पर शर्मिंदा थी और उसने माफी मांगी है. अभिभावकों की मांग पर टीचर को रिलीव कर दिया गया है. टीचर को माही नाम से जाना जाता है.

जब प्रिंसिपल से पूछा गया कि टीचर का नाम बदलकर स्कूल में क्यों पुकारा जाता है? इस पर प्रिंसिपल ने कहा कि उनका नाम बड़ा है और कंफ्यूजन करने वाला है. इसलिए, उन्हें उनके निकनेम माही से पुकारा जाता है. स्कूल के रजिस्टर में उनका असली नाम ही दर्ज है. इसमें उनका नाम छिपाने की कोई साजिश नहीं है.

Tragic accident in Chhattisgarh : खेलते-खेलते तालाब में डूबीं जुड़वा बहनें, इलाके में शोक
करछना बवाल: कौन है प्रयागराज का देवी शंकर, जिसके परिवार से मिलने जा रहे थे चंद्रशेखर आजाद?
गला काटने’ का इशारा करते हुए पाकिस्तानी अधिकारी का वीडियो, पाक उच्चायुक्त बोले- ये छोटी बात, ज्यादा फोकस नहीं…
डिलीवरी बॉय बनकर पुलिस ने पकड़ा ठग: आर्मी अफसर से 31 लाख की ठगी करने वाला सागर कौरव गिरफ्तार
गरीब कल्याण, किसानों की भलाई, महिलाओं के सम्मान व युवाओं के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा आम बजट-रिकेश सेन

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raipur Divya Darbar Permission
Raipur Divya Darbar Permission : बागेश्वर धाम को अनुमति, हमें क्यों नहीं? प्रेमासाई महाराज ने दी आंदोलन की चेतावनी

Raipur Divya Darbar Permission : प्रेमासाई महाराज ने…

Durg Garba Event Controversy
Durg Garba Event Controversy : दुर्ग में गरबा कार्यक्रम के दौरान बवाल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष से धक्का-मुक्की!

Durg Garba Event Controversy : स दौरान एक…

Bilaspur Minor Driving Accident
Bilaspur Minor Driving Accident : नाबालिग की कार ने बाइक सवार इंजीनियर को मारी टक्कर, केस दर्ज!

Bilaspur Minor Driving Accident : सवाल उठ रहा…

Electric Shock Death
Electric Shock Death : फसल बचाने के लिए खेत में बिछाया करंट, चपेट में आने से युवक की मौत

Electric Shock Death : घटना से परिवार में…

Drug Smuggling Accused Escapes : इलाज के दौरान पुलिस को चकमा देकर भागा तस्करी का आरोपी

Drug Smuggling Accused Escapes : अस्पताल के सीसीटीवी…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?