CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Ramgarh Mahotsav 2025 : रामगढ़ महोत्सव 11 एवं 12 जून को, जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू की

Ramgarh Mahotsav 2025 : रामगढ़ महोत्सव 11 एवं 12 जून को, जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू की

By Newsdesk Admin
05/06/2025
Share

सीजी भास्कर, 05 जून| Ramgarh Mahotsav 2025 : आषाढ़ माह शुरू होने के अवसर पर 11 एवं 12 जून को सरगुजा जिले के उदयपुर विकासखंड के रामगढ़ स्थित राम वनगमन पर्यटन स्थल में दो दिवसीय रामगढ़ महोत्सव 2025 का भव्य आयोजन होगा। इस महोत्सव के आयोजन को लेकर जिला प्रशासन द्वारा तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में अंबिकापुर विधायक  राजेश अग्रवाल, महापौर मंजूषा भगत, जिला पंचायत अध्यक्ष  निरूपा सिंह, नगर निगम सभापति  हरविंदर सिंह टिन्नी, कलेक्टर  विलास भोसकर, जिला पंचायत सीईओ  विनय कुमार अग्रवाल, अपर कलेक्टर सुनील कुमार नायक, एसडीएम  बनसिंह नेताम,  नीरज कौशिक सहित जनप्रतिनिधि एवं अन्य की मौजदगी में बैठक आयोजित हुई।

बैठक में रामगढ़ महोत्सव के सफल आयोजन के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए, जिसमें राम-जानकी मंदिर के जीर्णाेद्धार, परिसर में हाईमास्ट लाइट के स्थापना, यात्री प्रतीक्षालय निर्माण, मंदिर परिसर की चारों ओर रेलिंग लगाने, मंदिर से लगे प्रमुख स्थलों रामजानकी कुंड (तालाब), बड़े तुर्रा एवं चंदन मिट्टी स्थलों के मरम्मत कार्य प्रमुख हैं। इसके साथ ही सीता बेंगरा गुफा से राम जानकी मंदिर तक सड़क के दोनों ओर प्रकाश व्यवस्था तथा कुछ स्थानों पर शेड निर्माण कराने का भी निर्णय लिया गया।

रामगढ़ में शोधकर्ताओं के लिए शोध केंद्र की स्थापना एवं संचालन, राम वनगमन परिसर में निर्मित कॉटेज एवं डॉर्मिटरी का संचालन महिला समूह या वन प्रबंधन समिति के माध्यम से किए जाने पर भी चर्चा की गई। महोत्सव के दौरान मेला-मड़ई आयोजित करने तथा पुरातात्त्विक स्थलों जैसे देवटिकरा, सतमहला, देवगढ़ एवं महारानीपुर के संरक्षण एवं संवर्धन का निर्णय लिया गया। बैठक में कलेक्टर  विलास भोसकर ने रामगढ़ महोत्सव के आयोजन के संबंध में विभिन्न विभागों के अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी और इसका समय-सीमा में पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

CG Cabinet Decisions : साय कैबिनेट के बड़े फैसले, Power Company का IPO, किसानों को 15 हजार प्रति एकड़ देगी सरकार
Bhansoj Anti Bhatti Protest : भानसोज शराबभट्ठी आंदोलन के नायक गांवों ने फिर खोला मोर्चा, अब सरकार से आरपार की होगी लड़ाई!
Fire breaks out at printing warehouse : रायपुर प्रिंटिंग इंक गोदाम में आग, आकाश में दिखा धुएं का गुबार
Dantewada Rape and Murder : विवाहित महिला से दुष्कर्म के बाद हत्या, नग्न हालत में मिली लाश से मचा हड़कंप
Illegal Mining : रेत के अवैध उत्खनन पर सख्ती के संकेत, बैठक में प्रशासन ने क्या तय किया
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

आज से राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान शुरू, 36 लाख से अधिक बच्चों को पिलाई जाएगी दवा

प्रदेशभर में आज से राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान…

तंग गलियों में फंस रहीं एंबुलेंस-दमकल, 310 संवेदनशील रास्तों की होगी मैपिंग

राजधानी में आग, हार्ट अटैक या किसी अन्य…

Chhattisgarh Pension Arrears High Court Verdict : 59 महीने के पेंशन एरियर का रास्ता साफ

Chhattisgarh Pension Arrears High Court Verdict

Chhattisgarh Cooperative Week 2026 : 29 जून से 6 जुलाई तक राज्यभर में बड़े आयोजन

Chhattisgarh Cooperative Week 2026

Raipur Illegal Fertilizer Seizure : उर्वरक संकट, 1205 बोरी अवैध खाद जब्त

Raipur Illegal Fertilizer Seizure

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?