सीजी भास्कर, 17 अक्टूबर। रायपुर के पंडरी स्थित तरुण नगर, लोधीपारा में तीन साल के बच्चे के साथ कथित मारपीट का मामला सामने (Raipur Crime) आया है। बच्चे की बाईं आंख में सूजन, शरीर पर चोट के निशान और हाथ में प्लास्टर होने की जानकारी मिली है। मामले में पुलिस ने मां अन्नू देवी और सौतेले पिता राजा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

बहन ने मोहल्ले के लोगों को दी जानकारी Raipur Crime
जानकारी के मुताबिक, 13 अक्टूबर की सुबह करीब साढ़े आठ बजे बच्चे की छह साल की बहन लक्ष्मी ने मोहल्ले के लोगों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद बस्ती के लोग सिविल लाइंस थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई।
बच्चे की सुरक्षा को लेकर चिंता
शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि सौतेला पिता बच्चे के साथ मारपीट करता था और मां उसे रोकती नहीं थी। लोगों ने पहले भी मारपीट होने की आशंका जताई है। हालांकि, बच्चे को चोटें कैसे आईं और घटना की वास्तविक परिस्थितियां क्या थीं, यह जांच के बाद स्पष्ट होगा।
इन धाराओं में दर्ज हुआ मामला
पुलिस ने किशोर न्याय अधिनियम की धारा 75 और भारतीय न्याय संहिता की धारा 115(2) व 3(5) के तहत मामला (Raipur Crime) दर्ज किया है। स्थानीय लोगों ने बच्चे का मेडिकल परीक्षण कराने, उसे बाल कल्याण समिति के सामने पेश करने और उसकी सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।
खबरें और भी हैं…Durg News : पिता के हत्यारे कलयुगी बेटे को उम्रकैद, अर्थदंड न देने पर भुगतनी होगी अतिरिक्त सजा


