CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » बारिश का कहर: नदी में आया ऊफान, खेत में काम कर रहे बाप-बेटे की दर्दनाक मौत…

बारिश का कहर: नदी में आया ऊफान, खेत में काम कर रहे बाप-बेटे की दर्दनाक मौत…

By Newsdesk Admin
31/07/2025
Share

श्योपुर, मध्य प्रदेश:
मध्य प्रदेश में इस वक्त मॉनसून अपने पूरे उफान पर है। भारी बारिश ने कई जिलों में तबाही मचा दी है। इसी बीच श्योपुर जिले के आमलदा गांव से एक ऐसी दिल दहला देने वाली तस्वीर सामने आई है, जिसे देखकर हर किसी की आंखें नम हो जाएंगी।

Contents
  • कैसे हुआ हादसा? नदी के उफान ने ली जान
  • शव मिलने तक किसी को खबर नहीं थी
  • MP में बारिश का अलर्ट: रेड जोन में श्योपुर और गुना
  • इन जिलों में भी खतरा: ऑरेंज अलर्ट जारी
  • क्या कहता है मौसम विभाग का पूर्वानुमान?

यहां खेत में काम कर रहे एक बाप-बेटे की जोड़ी तेज बहाव में बह गई। जब उनके शव मिले, तो दोनों एक-दूसरे से लिपटे हुए थे। ये दृश्य हर किसी के दिल को छू गया।

कैसे हुआ हादसा? नदी के उफान ने ली जान

घटना देहात थाना क्षेत्र के आमलदा गांव की है। जानकारी के अनुसार, बाप-बेटा खेत से पाइप लाने गए थे, तभी अचानक पार्वती नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया। देखते ही देखते खेत में पानी भर गया और दोनों उसमें फंस गए। बहाव इतना तेज था कि उन्हें निकलने का मौका तक नहीं मिला और दोनों की डूबने से मौके पर ही मौत हो गई।

शव मिलने तक किसी को खबर नहीं थी

हादसे के वक्त कोई चश्मदीद नहीं था, इसीलिए बाप-बेटे के डूबने की जानकारी गांववालों को देर से लगी। जब बारिश थमी और नदी का जलस्तर कम हुआ, तब सुबह ग्रामीणों को खेत में दोनों के शव नजर आए – वो भी एक-दूसरे से लिपटे हुए। यह मंजर देख पूरा गांव गमगीन हो गया। ग्रामीणों ने खुद शवों को खाट पर रखकर गांव लाया।

MP में बारिश का अलर्ट: रेड जोन में श्योपुर और गुना

मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमी और उत्तर-पश्चिमी मध्यप्रदेश में बने लो-प्रेशर सिस्टम ने पूरे प्रदेश में बारिश को और तेज कर दिया है। IMD ने श्योपुर और गुना जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है, जहां अगले 24 घंटे में 204.5 मिमी से अधिक बारिश हो सकती है।

इससे नदी-नालों में उफान और बाढ़ जैसे हालात बन सकते हैं। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वो घरों में ही रहें और अनावश्यक यात्रा से बचें।

इन जिलों में भी खतरा: ऑरेंज अलर्ट जारी

विदिशा, शिवपुरी, अशोकनगर, मुरैना, राजगढ़, दमोह और सागर जैसे जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। यहां 115.6 से 204.4 मिमी तक बारिश होने की संभावना है। इन इलाकों में सड़कें जलमग्न हो सकती हैं, बिजली गिरने की भी आशंका है। लोग सावधानी बरतें और मौसम अपडेट पर नजर रखें।

क्या कहता है मौसम विभाग का पूर्वानुमान?

मौसम विभाग के अनुसार, मध्यप्रदेश में जुलाई के अंत तक रुक-रुक कर भारी बारिश का दौर जारी रहेगा। अगस्त की शुरुआत में थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है, लेकिन हल्की से मध्यम बारिश बनी रहेगी।

Rajya Sabha Election Petition : राज्यसभा चुनाव पर हाईकोर्ट की निगरानी, सरोज पांडेय पर जानकारी छिपाने के आरोपों की सुनवाई तेज
Narendra Modi 8931 Days : 24 साल से ज्यादा सेवा, 8931 दिन का रिकॉर्ड: PM मोदी पर अमित शाह बोले- “राष्ट्र प्रथम ही उनका संकल्प”
शेयर बाजार में भूचाल: सेंसेक्स 900 अंक का गिरावट, 15 मिनट में निवेशकों के 3 लाख करोड़ रुपये डूबे…
CG खबर : अनवर ढेबर के रिश्तेदार के घर ED का छापा, रायपुर मौदहापारा और गरियाबंद में अलसुबह 10-10 गाड़ियों में पहुंचे अफसर, जांच जारी
Delhi Accident : अलीपुर में दर्दनाक हादसा, DTC बस से टकराई कार, ड्राइवर की मौके पर ही मौत

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Cyclone Alert
Cyclone Alert : बिलासपुर में चक्रवात का अलर्ट, 80 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

चक्रवाती तूफान अर्नब के असर से बिलासपुर में…

Ishan Kishan On Abhishek Sharma : खुद मेडिटेशन, दूसरों की मेंटल हेल्थ खराब! अभिषेक शर्मा पर ईशान किशन का मजेदार तंज, VIDEO वायरल
Ishan Kishan On Abhishek Sharma : खुद मेडिटेशन, दूसरों की मेंटल हेल्थ खराब! अभिषेक शर्मा पर ईशान किशन का मजेदार तंज, VIDEO वायरल

अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) के बल्ले से निकले…

Cyclone Alert
Cyclone Alert :  बस्तर में चक्रवात का असर, भारी बारिश की चेतावनी और स्कूलों में छुट्टी

छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में चक्रवात के असर…

Deepak Baij Press Conference : बैगा बच्चों की मौत से धान खरीदी तक सरकार पर बरसे दीपक बैज, किसानों के लिए 3,358 प्रति क्विंटल की मांग
Deepak Baij Press Conference : बैगा बच्चों की मौत से धान खरीदी तक सरकार पर बरसे दीपक बैज, किसानों के लिए 3,358 प्रति क्विंटल की मांग

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज (Deepak Baij Press…

Sandeep Agrawal
Sandeep Agrawal : करोड़ों की ठगी मामले में 13 महीने से फरार भिलाई का भाजपा नेता झारखंड से गिरफ्तार, 10 दिन की रिमांड पर

गुजरात, पश्चिम बंगाल और झारखंड में कारोबार की…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?