सीजी भास्कर, 28 अक्टूबर। गुजरात, पश्चिम बंगाल और झारखंड में कारोबार की आड़ में 100 करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी (Sandeep Agrawal) करने वाले भिलाई जिला भाजपा के पूर्व कोषाध्यक्ष संदीप अग्रवाल को कोलकाता पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। करीब 13 महीने से फरार चल रहे आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद 10 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार आरोपी संदीप अग्रवाल झारखंड के एक थाने में सरेंडर करने की फिराक में पहुंचा था। इसी दौरान कोलकाता पुलिस ने तकनीकी सर्विलांस के जरिए उसकी लोकेशन ट्रेस कर ली और थाने के बाहर से ही उसे धर दबोचा।
यह भी पढ़ें…Sword Attack : ट्रक हटाने की बात पर विवाद, तलवार से हमले का प्रयास करने वाला आरोपी गिरफ्तार
संदीप और उसके परिजनों पर सहयोगियों के साथ मिलकर विभिन्न राज्यों में व्यापार के नाम पर 300 करोड़ रुपये से अधिक के गबन का गंभीर आरोप है। वह लंबे समय से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। मामले की जांच में जुटी तीनों राज्यों की पुलिस लगातार अहमदाबाद, गांधीधाम, भुवनेश्वर, रायपुर, भिलाई और कोलकाता समेत कई संभावित ठिकानों पर उसकी तलाश में छापेमारी कर रही थी।
खबरें और भी हैं…Rikesh Sen : अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर विधायक रिकेश की तत्काल पहल, सीएम हाउस ने लिया संज्ञान



