सीजी भास्कर, मुंबई, 11 नवंबर 2026। सलमान खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ का ट्रेलर (Maatrubhumi Trailer) रिलीज हो गया है। करीब साढ़े चार मिनट के इस ट्रेलर में भाईजान जबरदस्त एक्शन अवतार में नजर आ रहे हैं। भारत और चीन के सैनिकों के बीच तनाव, सीमा पर टकराव और देश के लिए लड़ते जवानों की कहानी ने दर्शकों का उत्साह बढ़ा दिया है। वहीं, चित्रांगदा सिंह का अंदाज भी चर्चा में है।
यह भी पढ़ें : Bhilai Crime : नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले गए तीन युवक, दुष्कर्म और अपहरण का मामला दर्ज
चीन के सैनिकों से भिड़ते दिखे सलमान
Maatrubhumi Trailer की शुरुआत चीनी सैनिकों के एक संवाद से होती है, जिसमें वे भारतीय सेना के बारे में बात करते नजर आते हैं। इसके बाद भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच टकराव के दृश्य दिखाए जाते हैं। ट्रेलर में जवानों को अपने परिवार से विदा लेकर सीमा पर जाते हुए भी दिखाया गया है। कहानी आगे बढ़ने के साथ भारत और चीन के बीच तनाव बढ़ता नजर आता है। इसी दौरान सलमान खान का किरदार कहता है कि हमारी तरफ से एक भी गोली नहीं चलेगी। इसके बाद दोनों देशों के सैनिकों के बीच जबरदस्त भिड़ंत दिखाई गई है। Maatrubhumi Trailer में सलमान खान के एक्शन और दमदार डायलॉग दर्शकों का ध्यान खींच रहे हैं।
यह भी पढ़ें : Bhilai Crime News : भिलाई में हथियार लहराकर राहगीरों को धमका रहे थे दो बदमाश! पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा, अब पहुंचे जेल
चित्रांगदा सिंह के किरदार ने खींचा ध्यान
फिल्म में चित्रांगदा सिंह ने सलमान खान की पत्नी का किरदार निभाया है। ट्रेलर में दोनों के बीच रोमांटिक पल भी दिखाए गए हैं। सीमा पर तनाव और युद्ध के माहौल के बीच चित्रांगदा का किरदार सलमान के साथ भावनात्मक रूप से जुड़ा नजर आता है। ट्रेलर के आखिरी हिस्से में दोनों देशों के सैनिकों को एक-दूसरे का अभिवादन करते हुए दिखाया गया है। इससे फिल्म की कहानी में युद्ध के साथ शांति का संदेश भी सामने आता है।
गलवान घाटी की घटना से प्रेरित कहानी
Maatrubhumi की कहानी साल 2020 में गलवान घाटी में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हुए सैन्य टकराव की घटनाओं से प्रेरित बताई जा रही है। फिल्म में सलमान खान कर्नल बी. संतोष बाबू की भूमिका निभा रहे हैं। इस किरदार के लिए उन्होंने कठिन फिटनेस रूटीन अपनाया और खुद को सैन्य अधिकारी के रूप में ढालने की तैयारी की। पहले इस फिल्म का नाम ‘बैटल ऑफ गलवान’ रखा गया था, लेकिन बाद में इसे बदलकर ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ कर दिया गया।
यह भी पढ़ें : Assam Train Accident: असम में कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस हादसे का शिकार! इंजन समेत 5 कोच पटरी से उतरे
4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी फिल्म
सलमान खान की यह वॉर ड्रामा फिल्म 4 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म पहले अप्रैल 2026 में रिलीज होने वाली थी, लेकिन वीएफएक्स और पोस्ट-प्रोडक्शन के काम में देरी के चलते इसकी रिलीज आगे बढ़ा दी गई। फिल्म में सलमान खान और चित्रांगदा सिंह के अलावा अनूप बिक्रम शाही, मुकेश ऋषि, अंकुर भाटिया और अभिलाष चौधरी भी अहम भूमिकाओं में हैं। इसका निर्देशन अपूर्व लाखिया ने किया है, जबकि निर्माण सलमान खान ने अपने प्रोडक्शन हाउस ‘सलमान खान फिल्म्स’ के बैनर तले किया है।



