CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Delhi High Court Verdict : CBI की जांच पर दिल्ली हाईकोर्ट की बड़ी लकीर, रिटायर्ड जज से निजी जानकारी जबरन नहीं मांगी जा सकती

Delhi High Court Verdict : CBI की जांच पर दिल्ली हाईकोर्ट की बड़ी लकीर, रिटायर्ड जज से निजी जानकारी जबरन नहीं मांगी जा सकती

By Newsdesk Admin
27/01/2026
Share

सीजी भास्कर 27 जनवरी। दिल्ली हाईकोर्ट ने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश जस्टिस आई.एम. कुद्दूसी को बड़ी राहत देते हुए CBI द्वारा जारी नोटिस को रद्द कर (Delhi High Court Verdict) दिया है। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 91 का इस्तेमाल आरोपी या गवाह से उसकी निजी जानकारियां जबरदस्ती हासिल करने के लिए नहीं किया जा सकता।

हाईकोर्ट ने कहा कि धारा 91 CrPC का उद्देश्य केवल पहले से मौजूद दस्तावेजों या वस्तुओं को जांच के लिए पेश करवाना है, न कि किसी व्यक्ति को अपनी याददाश्त के आधार पर जानकारी लिखकर देने के लिए बाध्य करना। मोबाइल नंबर, बैंक खाते का विवरण, स्टाफ की जानकारी या अन्य व्यक्तिगत डेटा इस धारा के दायरे में नहीं आते।

कोर्ट की बेंच ने सख्त टिप्पणी करते हुए कहा कि यदि किसी व्यक्ति को इस तरह की जानकारी देने के लिए मजबूर किया जाता है, तो यह संविधान के अनुच्छेद 20(3) का उल्लंघन होगा। अनुच्छेद 20(3) के तहत किसी भी व्यक्ति को स्वयं के खिलाफ साक्ष्य देने के लिए बाध्य नहीं किया जा सकता, चाहे वह आरोपी हो या जांच के दायरे में आया कोई व्यक्ति।

दिल्ली हाईकोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि जांच एजेंसियों के पास जानकारी जुटाने के अन्य वैधानिक विकल्प (Delhi High Court Verdict) मौजूद हैं। जैसे धारा 161 CrPC के तहत पूछताछ, जिसमें व्यक्ति को चुप रहने का अधिकार प्राप्त है, या फिर बैंकों, टेलीकॉम कंपनियों और अन्य संबंधित संस्थानों से सीधे रिकॉर्ड मंगवाना। अदालत ने कहा कि जांच की सुविधा के नाम पर संवैधानिक सुरक्षा को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

अपने फैसले में हाईकोर्ट ने सुप्रीम कोर्ट के कई पूर्व निर्णयों का हवाला देते हुए कहा कि धारा 91 का प्रयोग केवल मौजूदा दस्तावेजों या वस्तुओं तक सीमित है। इसे इस तरह नहीं बढ़ाया जा सकता कि आरोपी को खुद के खिलाफ सबूत इकट्ठा करने के लिए मजबूर किया जाए।

यह मामला छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज जस्टिस आई.एम. कुद्दूसी से जुड़ा है। भ्रष्टाचार से जुड़े एक मामले की जांच के दौरान CBI ने उन्हें नोटिस जारी कर उनके मोबाइल नंबर, बैंक खातों के स्टेटमेंट, ड्राइवर और घरेलू सहायकों से संबंधित जानकारियां (Delhi High Court Verdict) मांगी थीं। जस्टिस कुद्दूसी ने इसे अपने संवैधानिक अधिकारों का उल्लंघन बताते हुए ट्रायल कोर्ट में चुनौती दी थी।

ट्रायल कोर्ट ने CBI के नोटिस को खारिज कर दिया था। इसके खिलाफ CBI ने दिल्ली हाईकोर्ट का रुख किया, लेकिन हाईकोर्ट ने भी ट्रायल कोर्ट के फैसले को बरकरार रखते हुए साफ कर दिया कि जांच एजेंसियां कानून की सीमाओं के भीतर रहकर ही कार्रवाई कर सकती हैं। इस फैसले को जांच एजेंसियों की शक्तियों और नागरिक अधिकारों के संतुलन के लिहाज से एक अहम नजीर माना जा रहा है।

Gaudham Yojana : छत्तीसगढ़ में 1460 गौधाम बनेंगे, निराश्रित मवेशियों को मिलेगा सुरक्षित आश्रय
Egg Export Crisis: ईरान युद्ध की आंच भारत के अंडा कारोबार तक, निर्यात रुकने से बाजार में कीमतें धड़ाम
Dhamtari SuShasan Tihar 2025 : धमतरी में ‘सुशासन तिहार’ का समापन नहीं…एक नई शुरुआत
Road Infrastructure Boost : पमशाला से सराईटोला तक दौड़ेगी तरक्की, 24 करोड़ की लागत से बनेगी 11.5 KM लंबी सड़क
Chhattisgarh Heatwave Alert : अगले 7 दिन में 5°C तक उछलेगा पारा, सूखे मौसम ने बढ़ाई तपिश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

September 2026 Grah Gochar : सितंबर में बदलेंगे 4 बड़े ग्रह, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत
September 2026 Grah Gochar : सितंबर में बदलेंगे 4 बड़े ग्रह, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत

सितंबर 2026 में चार बड़े ग्रह (September 2026…

Mukti Dham Theft
Mukti Dham Theft : मुक्तिधाम का ताला तोड़कर 500 फीट केबल वायर चोरी, आरोपी गिरफ्तार, साथी की तलाश जारी

छुरा थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 10 स्थित…

Namibia vs South Africa : नामीबिया ने अफ्रीका को चटाई धूल, रचा वर्ल्ड रिकार्ड
Namibia vs South Africa : नामीबिया ने अफ्रीका को चटाई धूल, रचा वर्ल्ड रिकार्ड

नामीबिया ने टी-20 ट्राई-सीरीज के ओपनिंग मुकाबले में…

Suhela Road Accident
Suhela Road Accident : गड्ढों से बचने की कोशिश में हादसा, ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार घायल

सुहेला-हथबंद मार्ग की जर्जर सड़क पर एक बार…

Kharge Purification Row : खड़गे के मंच के शुद्धिकरण पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, PM मोदी से FIR की मांग
Kharge Purification Row : खड़गे के मंच के शुद्धिकरण पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, PM मोदी से FIR की मांग

कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?