CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Water Level Update : बारिश से लबालब हुए जलाशय, खूंटाघाट-घोंघा और मनियारी में छलका पानी

Water Level Update : बारिश से लबालब हुए जलाशय, खूंटाघाट-घोंघा और मनियारी में छलका पानी

By Newsdesk Admin
24/07/2026
Share
Water Level Update
Water Level Update

सीजी भास्कर, 24 जुलाई : छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही बारिश का असर अब जलाशयों में दिखाई देने लगा है। बिलासपुर जिले के प्रमुख (Water Level Update) खूंटाघाट, घोंघा और मनियारी जलाशय पूरी तरह भर चुके हैं। जलभराव क्षमता पूरी होने के बाद इन जलाशयों के वेस्ट वियर से पानी छलकने लगा है।

Contents
  • प्रदेश के कई बड़े बांध अभी भी खाली Water Level Update 
    • बारिश से बढ़ा जल भंडारण 

यह भी पढ़ें : GGU Re-Exam Cancelled : छात्रों के विरोध के बाद री-एग्जाम का फैसला बदला, 27 जुलाई की परीक्षा अधिसूचना रद्द

खूंटाघाट समेत तीन जलाशय 100 फीसदी भरे

बीते एक सप्ताह से जिले में हो रही झमाझम बारिश के कारण खूंटाघाट जलाशय में तेजी से जलस्तर बढ़ा है। बिलासपुर का सबसे बड़ा और प्रमुख खूंटाघाट जलाशय अब अपनी पूरी क्षमता तक भर चुका है। इसके साथ ही घोंघा और मनियारी जलाशय भी (Full Capacity Reservoir) 100 फीसदी भरने वाले प्रदेश के प्रमुख जलाशयों में शामिल हो गए हैं। खूंटाघाट जलाशय में पानी क्षमता से ऊपर पहुंचने के बाद वेस्ट वियर के जरिए पानी बाहर निकल रहा है। इससे आसपास के क्षेत्रों में जल उपलब्धता को लेकर राहत की स्थिति बनी है।

यह भी पढ़ें : Rare White Krait : दुर्ग में मिला दुर्लभ श्वेतवर्णी करैत, विशेषज्ञों की पुष्टि के बाद जंगल में छोड़ा गया

खारंग जलाशय भी पूरी क्षमता तक पहुंचा

जल संसाधन विभाग के अनुसार जिले में खारंग जलाशय की जलभराव क्षमता 192.32 मीटर है, जो वर्तमान में पूरी तरह भर चुका है। लगातार बारिश के कारण जिले के अन्य जलस्रोतों में भी जलस्तर तेजी से बढ़ा है। खूंटाघाट जलाशय के पूरी तरह भरने से किसानों को सिंचाई के लिए पानी की उपलब्धता को लेकर राहत मिलेगी। आपात स्थिति में भी जल संकट की संभावना कम हो गई है।

यह भी पढ़ें : Stray Dogs Management : हाईकोर्ट नाराज, आवारा कुत्तों और मवेशियों के प्रबंधन पर मांगी नई रिपोर्ट

प्रदेश के कई बड़े बांध अभी भी खाली Water Level Update 

हालांकि प्रदेश के अधिकांश बड़े बांध (Water Level Update)  अभी अपनी पूरी क्षमता तक नहीं पहुंच पाए हैं। कुछ बड़े जलाशय 75 फीसदी तक भरे हैं, जबकि कई बांधों में जलभराव 50 से 60 फीसदी के बीच है। प्रदेश के प्रमुख जलाशयों में मिनीमाता बांगो 77.32 प्रतिशत, रविशंकर सागर 47.49 प्रतिशत, तांदुला 46.08 प्रतिशत, दुधवा 74.07 प्रतिशत, सिकसर 74.06 प्रतिशत, सोंदूर 68.02 प्रतिशत, कोदार 53.77 प्रतिशत, केलो 57.03 प्रतिशत और खरखरा 35.65 प्रतिशत तक भरे हुए हैं।

यह भी पढ़ें :  Newborn Baby : नाली में मिला नवजात का शव, पूरे गांव में पसरा सन्नाटा, आखिर किसने छीन ली मासूम की सांसें

बारिश से बढ़ा जल भंडारण 

लगातार बारिश के चलते प्रदेश के जलाशयों में पानी की आवक बढ़ी है। जल संसाधन विभाग जलस्तर की लगातार निगरानी कर रहा है। अधिकारियों के अनुसार आने वाले दिनों में बारिश जारी रहने पर अन्य जलाशयों के जलस्तर में भी और वृद्धि होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें : Dhamtari Congress Protest : NEET पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, पीएम और शिक्षा मंत्री का फूंका पुतला

Abhishek Pandey Russia Summit : डॉ. अभिषेक पांडे रूस–भारत समिट फोरम के लिए छग से एकमात्र आमंत्रित प्रतिनिधि
IPL 2026 Raipur Matches : रायपुर में IPL का रोमांच, 13 मई को KKR vs RCB मुकाबला, शाहरुख खान के आने की चर्चा तेज
Vehicle Registration Suspended : बलौदाबाजार में 15 साल पुराने 425 वाहनों का पंजीयन निलंबित, RTO की सख्त कार्रवाई
Raipur Protest : नकटी मामले पर कांग्रेस की पदयात्रा में बढ़ा तनाव, बैरिकेड पर पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच धक्का मुक्की
Raipur Cycle Ride on World Bicycle Day : शहरवासियों ने दिखाई जागरूकता
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Korba DMF Inspection
Korba DMF Inspection : आंगनबाड़ी भवन निर्माण में गड़बड़ी, 8 की जगह लगा 6 MM सरिया; सब इंजीनियर पर FIR और निलंबन के निर्देश

खनन प्रभावित क्षेत्रों में विकास कार्यों की गुणवत्ता…

Chhattisgarh Road Accident
Chhattisgarh Road Accident : सड़क हादसों में 3 मौतें, तेज रफ्तार बनी काल, दुर्ग में कार पेड़ से भिड़ी, बालोद में स्कॉर्पियो ने राजमिस्त्री को कुचला

छत्तीसगढ़ के दुर्ग और बालोद जिले में हुए…

Justice Krishn Ram Mahapatra
Justice Krishn Ram Mahapatra : कृष्ण राम महापात्र बने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के 16वें चीफ जस्टिस, राज्यपाल रमेन डेका ने दिलाई शपथ

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को नया स्थायी मुख्य न्यायाधीश (Justice…

Mahtari Vandan Scheme
Mahtari Vandan Yojana : महतारी वंदन योजना में बड़ी कार्रवाई, बस्तर में 5925 महिलाओं के नाम हटे, 2 हजार हितग्राहियों की हो चुकी थी मौत

महतारी वंदन योजना में अपात्र हितग्राहियों के खिलाफ…

Chhattisgarh Patwari Recruitment
Chhattisgarh Patwari Recruitment : छत्तीसगढ़ के 26 जिलों में पटवारियों की भर्ती, 200 पदों को मिली मंजूरी; CG Vyapam कराएगा परीक्षा

छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?