CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » धमतरी में बाल विवाह की कोशिश नाकाम: 5 मई को होनी थी शादी, बाल संरक्षण टीम ने समय रहते रोका…

धमतरी में बाल विवाह की कोशिश नाकाम: 5 मई को होनी थी शादी, बाल संरक्षण टीम ने समय रहते रोका…

By Newsdesk Admin
16/04/2025
Share

सीजी भास्कर, 16 अप्रैल |

छत्तीसगढ़ के धमतरी में बाल विवाह को बाल संरक्षण टीम ने सफलतापूर्वक रोक दिया। टीम को सूचना मिली थी कि क्षेत्र में एक नाबालिग लड़का और लड़की की शादी की तैयारियां चल रही हैं। जांच में पाया गया कि दोनों की उम्र 18 वर्ष से कम है। यह मामला लीलर आरौद गांव का है।

दरअसल, इस गांव के एक नाबालिग लड़की की शादी की तैयारी की जा रही थी। शादी के कार्ड बांटे जा रहे थे और 5 मई को बालोद जिले के गुरुर से बारात आने वाली थी। इसी दौरान जिला बाल संरक्षण को गांव में नाबालिग लड़की की शादी की सूचना मिली। इस पर टीम नाबालिग के घर पहुंची।

दस्तावेजों की जांच में लड़की की उम्र 18 साल से कम मिली

जिला बाल संरक्षण इकाई की टीम ने लड़की के घर जाकर स्थिति का जायजा लिया और परिवार को कानून संबंधी जानकारी दी। टीम द्वारा लड़की की उम्र की पुष्टि के लिए शैक्षणिक प्रमाणपत्र और आंगनबाड़ी रिकॉर्ड की जांच की गई। दोनों ही दस्तावेजों के अनुसार, लड़की की उम्र 18 वर्ष से कम पाई गई, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि यह बाल विवाह का मामला है।

मोबाइल से लड़के पक्ष को समझाया गया था

परिवार वालों को बताया गया कि बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 के तहत 18 वर्ष से कम उम्र की लड़की की शादी करना कानूनन अपराध है, और इसमें शामिल व्यक्तियों के खिलाफ दो साल की सजा तथा जुर्माने का प्रावधान है। समझाइश मिलने के बाद लड़की के माता-पिता ने विवाह को स्थगित करने का निर्णय लिया। वहीं, लड़के पक्ष को भी मोबाइल के माध्यम से इस निर्णय की जानकारी दी गई।

टीम ने समझाने के बाद दोनों परिवारों ने शादी टाल दी

परिवार वालों को बताया गया कि लड़की की शादी के लिए न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और लड़के के लिए 21 वर्ष होनी चाहिए। इसके बाद दोनों परिवारों ने शादी टालने का निर्णय लिया।

Bhilai Canal Waterlogging 2026: नहर का पानी कॉलोनी में घुसा, सुबह उठे तो घर बने तालाब
Crime News: सिर कुचलकर युवक की हत्या, पुरानी रंजिश बनी वजह – पिता गिरफ्तार, बेटा फरार
Big Breaking: छत्तीसगढ़ के CM विष्णुदेव साय के नाम पर ठगी की कोशिश, पहले बनाई फेक आईडी फिर लोगों को भेजे मैसेज, साइबर ठग गिरफ्तार, पूछताछ जारी
प्रोफेसर, रिसर्च छात्रा और…’ IIT छात्र अंकित के वो 3 गुनहगार, बेटे के सुसाइड पर क्या बोले पिता?
SRH vs MI : मुंबई इंडियंस ने लगाया जीत का चौका, हिटमैन ने खेली विस्फोटक पारी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Job Fair 2026
Job Fair 2026 : युवाओं के लिए नौकरी का मौका, मुंगेली में 140 पदों पर भर्ती; 22 सितंबर को लगेगा रोजगार मेला

नौकरी की तलाश कर रहे शिक्षित बेरोजगार युवाओं…

Digital Payment
Digital Payment : यूपीआई शुल्क को लेकर विनोद चंद्राकर ने सरकार पर साधा निशाना, बोले- व्यापारी पर बोझ पड़ा तो असर जनता पर भी होगा

कीकृत भुगतान प्रणाली यानी यूपीआई के कुछ व्यापारी…

Seva Sankalp Abhiyan
Seva Sankalp Abhiyan : सेवा संकल्प अभियान में प्रकृति की सेवा, मुचकुंद ऋषि पर्वत पर चला स्वच्छता अभियान, एक महीने में पहुंचे 5555 पर्यटक

सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में सेवा…

Vehicle Stone Pelting
Vehicle Stone Pelting : पेंड्रा-रतनपुर मार्ग पर दो कोयला ट्रेलरों की आमने-सामने भिड़ंत, चालक घायल, रात में वाहनों पर हुआ पथराव

पेंड्रा-रतनपुर मार्ग पर अमरपुर गांव के पास बुधवार-गुरुवार…

Kharod Pratibha Samman
Kharod Pratibha Samman : खरौद में 42 छात्र-छात्राओं और खिलाड़ियों का सम्मान, कलेक्टर बोले- प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने की यह अच्छी पहल

खरौद के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?