CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Chhattisgarh High Court Order : फर्जी दिव्यांग प्रमाणपत्र से नौकरी पाने वालों पर हाई कोर्ट की सख्ती, मेडिकल जांच अनिवार्य, अधिकारियों को भी तलब किया

Chhattisgarh High Court Order : फर्जी दिव्यांग प्रमाणपत्र से नौकरी पाने वालों पर हाई कोर्ट की सख्ती, मेडिकल जांच अनिवार्य, अधिकारियों को भी तलब किया

By Newsdesk Admin
27/07/2025
Share
Chhattisgarh High Court Order
Chhattisgarh High Court Order

सीजी भास्कर, 27 जुलाई : फर्जी दिव्यांग प्रमाणपत्र के आधार पर सरकारी नौकरी हासिल करने वालों के खिलाफ अब छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। कोर्ट ने सभी संदिग्ध कर्मचारियों को निर्देश दिया है कि वे 20 अगस्त 2025 तक राज्य मेडिकल बोर्ड से अनिवार्य भौतिक परीक्षण कराएं। कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि कोई कर्मचारी जांच नहीं कराता है तो उसे यह स्पष्टीकरण देना होगा कि उसने मेडिकल बोर्ड के समक्ष परीक्षण क्यों नहीं कराया। कोर्ट ने यह चेतावनी भी दी है कि निर्धारित समय सीमा में जांच नहीं कराने पर संबंधितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

अधिकारियों पर भी सख्ती, कोर्ट में होना होगा उपस्थित-

हाई कोर्ट ने सभी विभागों के इंचार्ज अधिकारियों को आदेश दिया है कि वे यह सुनिश्चित करें कि उनके विभाग में कार्यरत संदिग्ध कर्मचारी समय सीमा के भीतर जांच प्रक्रिया पूरी करें। यदि वे ऐसा नहीं करते हैं तो संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी भी तय की जाएगी और उनकी भूमिका की भी जांच होगी। कोर्ट ने सभी इंचार्ज अधिकारियों को 20 अगस्त को न्यायालय में उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं।

दिव्यांग संघ का तीन वर्षों से संघर्ष

उल्लेखनीय है कि दिव्यांग संघ पिछले तीन वर्षों से इस मुद्दे पर संघर्ष कर रहा है। संघ का आरोप है कि कई गैर-दिव्यांग व्यक्तियों ने फर्जी प्रमाणपत्र के सहारे सरकारी नौकरी में आरक्षण का अनुचित लाभ उठाया है।

श्रवण बाधितार्थ का फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाकर लंबे समय से 56 लोग नौकरी कर रहे थे। अकेले मुंगेली जिले में 27 कर्मचारी शामिल थे। इसे नईदुनिया ने प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया था। खबर के बाद अधिकारियों ने संभागीय मेडिकल समिति से जांच का आदेश दिया था। इसके बाद कुछ लोग हाई कोर्ट चले गए। लंबा समय बीतने के बाद भी जांच नहीं हो रही थी। इस पर मुंगेली कलेक्टर कुंदन कुमार ने पहल करते हुए जांच कराने के निर्देश दिए। इसे हाई कोर्ट ने भी गंभीरता से लिया और शासन को नोटिस जारी किया है।

इन कर्मचारियों की नियुक्तियों पर उठे सवाल-

0 जिन कर्मचारियों की नियुक्तियों पर फर्जी दिव्यांग प्रमाणपत्र के आधार पर सवाल उठाए गए हैं, उनमें ये प्रमुख हैं- व्याख्याता : मनीषा कश्यप, टेक सिंह राठौर, रवीन्द्र गुप्ता, पवन सिंह राजपूत, विकास सोनी, अक्षय सिंह राजपूत, गोपाल सिंह राजपूत, योगेन्द्र सिंह राजपूत।

0 शिक्षक : मनीष राजपूत।

0 सहायक शिक्षक : नरहरी सिंह राठौर, राकेश सिंह राजपूत।

0 श्रम विभाग : सहायक ग्रेड-2 कर्मचारी नरेन्द्र सिंह राजपूत।

0 कृषि विभाग : ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी प्रभा भास्कर, अमित राज राठौर, धर्मराज पोर्ते, नितेश गुप्ता, विजेन्द्र नार्गव, टेकचंद रात्रे, निलेश राठौर, सुरेन्द्र कश्यप, गुलाब सिंह राजपूत, बृजेश राजपूत।

0 प्रयोगशाला सहायक : भीष्मराव भोसले।

0 जिला योजना एवं सांख्यिकी विभाग : सहायक ग्रेड-2 सत्यप्रकाश राठौर।

0 उद्यान विभाग : ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी पूजा पहारे, सतीश नवरंग।

0 पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग : विकास विस्तार अधिकारी राजीव कुमार तिवारी शामिल हैं।

Raipur Knife Attack : कबीर नगर में आधी रात खूनी वार, दो कारोबारी भाई गंभीर, इलाके में फैली दहशत
School Incident : आत्मानंद स्कूल में 8 छात्राएं अचानक बेहोश, चीखने-चिल्लाने से मचा हड़कंप; जांच में नहीं मिली बीमारी
Durg Gangrape Case: यूपी से दबोचा गया PWD का टाइमकीपर, पुलिस की बड़ी कामयाबी
Bhilai Road Accident : तेज रफ्तार हाईवा की टक्कर से बीएसपी कर्मचारी की मौत
Snake Bite Cases : मानसून में बढ़ा सर्पदंश का खतरा, घर से निकले 10 बेबी कोबरा, सांप के डसने से तीन लोगों की मौत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Adarsh Bal Vidyalaya
Adarsh Bal Vidyalaya: ‘पंचायत’ के बाद छाई नई देसी वेब सीरीज, ग्लोबल चार्ट्स में बनी नंबर-1

Adarsh Bal Vidyalaya ने ओटीटी की दुनिया में…

Expired Biscuits Dumped
Expired Biscuits Dumped : 6 हजार एक्सपायरी बिस्किट खुले में फेंके, लोगों ने जताया विरोध

Expired Biscuits Dumped :ग्रामीणों ने खाद्य विभाग से…

House Theft
House Theft : विधवा महिला के सूने घर में चोरी, धान बिक्री के 28 हजार रुपये लेकर फरार हुए चोर

धमतरी जिले में House Theft का मामला सामने…

BJP Resignation
BJP Resignation: डोंगरगढ़ भाजपा में बढ़ी अंदरूनी कलह, 111 कार्यकर्ताओं के बाद 26 नेताओं ने भी छोड़ा साथ

डोंगरगढ़ में BJP Resignation का सिलसिला थमता नजर…

District Hospital
District Hospital : ओटी में चींटियों का कब्जा, जिला अस्पताल में C-Section रुका

ऑपरेशन थिएटर में बड़ी संख्या में चींटियां मिलने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?