CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Rare White Krait : दुर्ग में मिला दुर्लभ श्वेतवर्णी करैत, विशेषज्ञों की पुष्टि के बाद जंगल में छोड़ा गया

Rare White Krait : दुर्ग में मिला दुर्लभ श्वेतवर्णी करैत, विशेषज्ञों की पुष्टि के बाद जंगल में छोड़ा गया

By Newsdesk Admin
24/07/2026
Share
Rare White Krait
Rare White Krait

सीजी भास्कर, 24 जुलाई : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक अत्यंत दुर्लभ (Rare White Krait) श्वेतवर्णी (ल्यूसिस्टिक) करैत सर्प मिलने से वन्यजीव विशेषज्ञों में उत्सुकता बढ़ गई है। चरोदा क्षेत्र के पंचशील नगर में मिले इस दुर्लभ सांप का विशेषज्ञों ने परीक्षण किया, जिसके बाद इसकी पहचान श्वेतवर्णी करैत के रूप में की गई। वन विभाग ने सुरक्षित रेस्क्यू के बाद इसे प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया है।

यह भी पढ़ें : GGU Re-Exam Cancelled : छात्रों के विरोध के बाद री-एग्जाम का फैसला बदला, 27 जुलाई की परीक्षा अधिसूचना रद्द

घर में दिखा सफेद रंग का सांप, वन विभाग ने किया रेस्क्यू

दुर्ग वनमंडल अंतर्गत चरोदा क्षेत्र के पंचशील नगर में 21 जुलाई को एक घर में सफेद रंग का सांप दिखाई देने की सूचना वन विभाग को मिली थी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम और सर्प रेस्क्यूअर विजय शर्मा मौके पर पहुंचे और सावधानीपूर्वक सांप का रेस्क्यू किया।

प्रारंभिक जांच में ही यह स्पष्ट हो गया था कि यह सामान्य करैत नहीं, बल्कि दुर्लभ (White Krait Snake) श्वेतवर्णी करैत है। इसके बाद विशेषज्ञों द्वारा इसकी विस्तृत जांच कराई गई।

यह भी पढ़ें : Water Level Update : बारिश से लबालब हुए जलाशय, खूंटाघाट-घोंघा और मनियारी में छलका पानी

रंगद्रव्य की कमी से होती है ल्यूसिज्म अवस्था

विशेषज्ञों के अनुसार शरीर में रंगद्रव्य (मेलानिन) की कमी के कारण सर्पों में ल्यूसिज्म नामक आनुवंशिक अवस्था उत्पन्न होती है। इसमें सांप का शरीर सामान्य काले-पीले रंग की जगह सफेद या हल्के रंग का दिखाई देता है।

वन विभाग ने बताया कि (Leucistic Krait) ल्यूसिज्म पूर्ण अल्बिनिज्म से अलग स्थिति होती है। श्वेतवर्णी करैत का प्राकृतिक रूप से मिलना बेहद दुर्लभ माना जाता है। दक्षिण एशिया में ऐसे सर्पों के मिलने के मामले बहुत कम दर्ज हुए हैं।

छत्तीसगढ़ की जैव विविधता के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि

वन्यजीव विशेषज्ञों के अनुसार भारत में महाराष्ट्र, ओडिशा और नेपाल जैसे क्षेत्रों से ही इस प्रकार के दुर्लभ करैत के रिकॉर्ड सामने आए हैं। ऐसे में दुर्ग जिले में (Rare Snake Species) श्वेतवर्णी करैत का मिलना छत्तीसगढ़ की समृद्ध जैव विविधता और वन्यजीव संरक्षण के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

यह घटना क्षेत्र के प्राकृतिक आवासों की बेहतर स्थिति और (Wildlife Conservation) वन्यजीव संरक्षण के प्रयासों का सकारात्मक संकेत भी मानी जा रही है।

यह भी पढ़ें : Newborn Baby : नाली में मिला नवजात का शव, पूरे गांव में पसरा सन्नाटा, आखिर किसने छीन ली मासूम की सांसें

प्राकृतिक आवास में सुरक्षित छोड़ा गया करैत Rare White Krait

विशेषज्ञों की पुष्टि के बाद दुर्ग वनमंडलाधिकारी दिपेश कपिल के निर्देश पर 23 जुलाई 2026 को श्वेतवर्णी करैत को उसके प्राकृतिक पर्यावास में छोड़ा गया। इस दौरान दुर्ग रेंज के आरए प्रमोद यादव, सर्प मित्र विजय शर्मा और सर्प विशेषज्ञ अविनाश मौर्या की मौजूदगी में राजनांदगांव वनमंडल के आरक्षित वन कक्ष क्रमांक आरएफ-549 मनगटा में सर्प को सुरक्षित छोड़ा गया।

यह भी पढ़ें : Newborn Baby : नाली में मिला नवजात का शव, पूरे गांव में पसरा सन्नाटा, आखिर किसने छीन ली मासूम की सांसें

वन विभाग ने की सावधानी बरतने की अपील

वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि घर या आसपास सांप अथवा अन्य वन्यजीव दिखाई देने पर उन्हें नुकसान न पहुंचाएं। इसकी सूचना तत्काल वन विभाग या प्रशिक्षित सर्प रेस्क्यूअर को दें, ताकि वन्यजीवों का सुरक्षित संरक्षण किया जा सके।

यह भी पढ़ें : PNG Gas Supply : अब सिलेंडर नहीं, पाइपलाइन से मिलेगी गैस

BJP Win : तीन राज्यों में जनादेश की जीत, विकास और सुशासन पर जनता ने जताया भरोसा
श्रद्धालुगण कृपया ध्यान दें, छत्तीसगढ़ से प्रयागराज जाने वाली ट्रेनें 26 फरवरी तक कैंसिल, देखिए लिस्ट…
छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी उत्तराखंड देहरादून के मैदान में अब साधेंगे अपना निशाना, 38वें नेशनल गेम्स में छत्तीसगढ़ के शूटर्स का हुआ चयन
आधी रात कार से उतरे नकाबपोश युवक, बाइक-स्कूटी पर पेट्रोल छिड़क लगाई आग, देखिए विडियो, जांच में जुटी पुलिस
पंडरी मार्केट के कपड़ा दुकान में लगी आग:चौथे फ्लोर में कपड़ों के गोदान में लगी थी आग ,फायर ब्रिगेड की टीम आग पर पाया काबू

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Adani BSP Rail Mill Controversy
Adani BSP Rail Mill Controversy : भूपेश बघेल का दावा-BSP रेल मिल पर अडानी की नजर, बिक्री की खबरों पर उठाए सवाल

Adani BSP Rail Mill Controversy : इस मामले…

Surguja Murder Case
Surguja Murder Case : सरगुजा में मामूली विवाद के बाद पत्नी की हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

Surguja Murder Case : पुलिस ने आरोपी की…

CG RERA Fine
CG RERA Fine : बिना RERA पंजीयन जमीन बेचने पर कार्रवाई, कारोबारी राजीव सोनी पर ₹25 लाख का जुर्माना

CG RERA Fine : CG-RERA ने आम लोगों…

Chhattisgarh Hockey League
Chhattisgarh Hockey League : छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का आज से आगाज, पहले मैच में भिड़ेंगी रायपुर और बिलासपुर की टीमें

Chhattisgarh Hockey League :लीग की टैगलाइन ‘चलो रे…

Bhilai Municipal Election 2026
Bhilai Municipal Election 2026 : भिलाई निगम चुनाव की तैयारी तेज, कल्याण कॉलेज में बनेगा स्ट्रांग रूम

भिलाई नगर निगम निर्वाचन 2026 को लेकर प्रशासन…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?