CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » PNG Gas Supply : अब सिलेंडर नहीं, पाइपलाइन से मिलेगी गैस

PNG Gas Supply : अब सिलेंडर नहीं, पाइपलाइन से मिलेगी गैस

By Newsdesk Admin
24/07/2026
Share

सीजी भास्कर, 24 जुलाई : करीब दस साल के लंबे इंतजार के बाद राजधानी रायपुर में घरों तक पाइपलाइन गैस सप्लाई (PNG Gas Supply) शुरू हो गई है। फिलहाल शंकरनगर, कबीरनगर, अवंति विहार और भनपुरी क्षेत्र के एक हजार से अधिक घरों में पाइपलाइन के माध्यम से एलपीजी की आपूर्ति की जा रही है। आने वाले दो वर्षों में करीब 1 लाख घरों (PNG Gas Supply) तक यह सुविधा पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है।

यह भी पढ़ें : GGU Re-Exam Cancelled : छात्रों के विरोध के बाद री-एग्जाम का फैसला बदला, 27 जुलाई की परीक्षा अधिसूचना रद्द

पाइपलाइन गैस सप्लाई से उपभोक्ताओं को सिलेंडर बुकिंग और उठाने की परेशानी से राहत मिलेगी। साथ ही गैस की आपूर्ति लगातार बनी रहेगी। कंपनी के अनुसार, सिलेंडर की तुलना में पाइपलाइन गैस का मासिक खर्च भी कम हो सकता है।

यह भी पढ़ें : Water Level Update : बारिश से लबालब हुए जलाशय, खूंटाघाट-घोंघा और मनियारी में छलका पानी

900 रुपये के आसपास आएगा मासिक बिल

पाइपलाइन गैस (PNG Gas Supply) लेने वाले उपभोक्ताओं का औसत मासिक बिल करीब 900 रुपये बताया जा रहा है। कंपनी का दावा है कि सिलेंडर की तुलना में खर्च में 20 से 30 प्रतिशत तक कमी आ सकती है।

रायपुर, गरियाबंद और बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में हरियाणा सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड द्वारा गैस पाइपलाइन बिछाने का काम किया जा रहा है। हालांकि, पाइपलाइन गैस पर किसी प्रकार की सब्सिडी नहीं मिलेगी। उपभोक्ताओं को जितनी गैस की खपत होगी, उसी के अनुसार बिल का भुगतान करना होगा।

यह भी पढ़ें :  Rare White Krait : दुर्ग में मिला दुर्लभ श्वेतवर्णी करैत, विशेषज्ञों की पुष्टि के बाद जंगल में छोड़ा गया

कनेक्शन के लिए 9 हजार रुपये सुरक्षा निधि

राजधानी में पाइपलाइन गैस कनेक्शन लेने के लिए उपभोक्ताओं को शुरुआत में 9 हजार रुपये सुरक्षा निधि के रूप में जमा करने होंगे। इसके अलावा पहली बार पंजीयन के लिए 590 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है।

कनेक्शन प्रक्रिया पूरी होने के बाद उपभोक्ताओं को हर महीने गैस की खपत के अनुसार बिल मिलेगा। इससे सिलेंडर खत्म होने और अचानक गैस की जरूरत जैसी समस्याओं से छुटकारा मिलने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें :  Stray Dogs Management : हाईकोर्ट नाराज, आवारा कुत्तों और मवेशियों के प्रबंधन पर मांगी नई रिपोर्ट

तीन महीने में बड़े अपार्टमेंट तक पहुंचेगी सुविधा

कंपनी के अधिकारियों के अनुसार, अगले तीन महीने में रायपुर शहर के बड़े अपार्टमेंट में पाइपलाइन गैस सप्लाई (PNG Gas Supply) शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है। फिलहाल अपार्टमेंट क्षेत्रों में पाइपलाइन बिछाने का काम तेजी से किया जा रहा है, क्योंकि यहां नेटवर्क तैयार करना आसान है।

इसके बाद शहर के अलग-अलग वार्डों में पाइपलाइन नेटवर्क का विस्तार किया जाएगा। घनी आबादी वाले क्षेत्रों में चरणबद्ध तरीके से काम होगा।

यह भी पढ़ें :  Newborn Baby : नाली में मिला नवजात का शव, पूरे गांव में पसरा सन्नाटा, आखिर किसने छीन ली मासूम की सांसें

सड़कों की मरम्मत का भी दावा PNG Gas Supply 

पाइपलाइन बिछाने के लिए सड़कों और गलियों में खुदाई की जाएगी। कंपनी का कहना है कि काम पूरा होने के बाद उसी दिन सड़क और गली को पहले जैसी स्थिति में लाने का प्रयास किया जाएगा, ताकि लोगों को ज्यादा परेशानी न हो।

यह भी पढ़ें :  Startup Center : 105 करोड़ से बनेगा स्टार्टअप सेंटर, ग्रामीण इंटरनेट के लिए 3928 करोड़ मंजूर

बीएसपी ने भी दिखाई पाइपलाइन गैस में रुचि 

भिलाई स्टील प्लांट (BSP) ने भी अपने प्लांट और आवासीय कॉलोनियों में पाइपलाइन गैस सप्लाई शुरू करने में रुचि दिखाई है। हाल ही में बीएसपी अधिकारियों ने रायपुर जिला प्रशासन के साथ उन क्षेत्रों का निरीक्षण किया, जहां पाइपलाइन गैस व्यवस्था शुरू हो चुकी है।

अब इस परियोजना को लेकर विस्तृत योजना तैयार की जा रही है। इससे आने वाले समय में प्रदेश के अन्य बड़े औद्योगिक और आवासीय क्षेत्रों में भी पाइपलाइन गैस सप्लाई का विस्तार होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें :  Bear Death Case : सड़क किनारे मिला भालू का शव, मौत की वजह जानने जांच तेज

Letter Hanuman Temple Raipur: ‘चिट्ठी वाले हनुमान जी’ में लिखी जाती है किस्मत, आस्था का अनोखा संगम
आज शाम निकलेगी विशाल तिरंगा यात्रा : राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति जागरूकता है मकसद
Labour Update Chhattisgarh : दो वर्षों में 11.40 लाख श्रमिक पंजीकृत, 804 करोड़ रुपये से ज्यादा की सीधी सहायता—मंत्री देवांगन
Pushpa 2 Japan Collection: जापान में टॉप-10 तक पहुंची अल्लू अर्जुन की फिल्म, फिर भी RRR-Bahubali 2 से रही पीछे
कोलकाता में रेप-मर्डर की घटना के विरोध में भिलाई की सड़कों पर उतरा सिक्ख समाज, मृतका को न्याय दिलाने सुपेला में कैंडल मार्च
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Korba DMF Inspection
Korba DMF Inspection : आंगनबाड़ी भवन निर्माण में गड़बड़ी, 8 की जगह लगा 6 MM सरिया; सब इंजीनियर पर FIR और निलंबन के निर्देश

खनन प्रभावित क्षेत्रों में विकास कार्यों की गुणवत्ता…

Chhattisgarh Road Accident
Chhattisgarh Road Accident : सड़क हादसों में 3 मौतें, तेज रफ्तार बनी काल, दुर्ग में कार पेड़ से भिड़ी, बालोद में स्कॉर्पियो ने राजमिस्त्री को कुचला

छत्तीसगढ़ के दुर्ग और बालोद जिले में हुए…

Justice Krishn Ram Mahapatra
Justice Krishn Ram Mahapatra : कृष्ण राम महापात्र बने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के 16वें चीफ जस्टिस, राज्यपाल रमेन डेका ने दिलाई शपथ

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को नया स्थायी मुख्य न्यायाधीश (Justice…

Mahtari Vandan Scheme
Mahtari Vandan Yojana : महतारी वंदन योजना में बड़ी कार्रवाई, बस्तर में 5925 महिलाओं के नाम हटे, 2 हजार हितग्राहियों की हो चुकी थी मौत

महतारी वंदन योजना में अपात्र हितग्राहियों के खिलाफ…

Chhattisgarh Patwari Recruitment
Chhattisgarh Patwari Recruitment : छत्तीसगढ़ के 26 जिलों में पटवारियों की भर्ती, 200 पदों को मिली मंजूरी; CG Vyapam कराएगा परीक्षा

छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?