सीजी भास्कर, 23 अक्टूबर । झारखंड के 21 वर्षीय सलामी बल्लेबाज शिखर मोहन को न्यूजीलैंड A के खिलाफ आखिरी दो चार दिवसीय मुकाबलों के लिए पहली बार इंडिया A टीम में शामिल किया गया है। वह वनडे टीम में शामिल होने वाले केएल राहुल की जगह टीम से जुड़ेंगे। (India A Team Selection)
रणजी ट्रॉफी में 613 रन बनाकर सुर्खियों में आए शिखर मोहन : India A Team Selection
शिखर मौजूदा रणजी ट्रॉफी सीजन में शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने केरल के खिलाफ 143 रन और महाराष्ट्र के खिलाफ 127 रन की पारी खेली है। इससे पहले 2025-26 के अपने डेब्यू सीजन में उन्होंने 55.73 की औसत से 613 रन बनाए थे, जिसमें दो शतक शामिल थे।
घरेलू क्रिकेट में उनके प्रदर्शन ने चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा है। शिखर ने दलीप ट्रॉफी फाइनल में 85 और 52 रन बनाए थे, जबकि ईरानी ट्रॉफी में भी 60 रन की अहम पारी खेली थी।
यह भी पढ़ें : India A Team : छत्तीसगढ़ के लाल आयुष को बड़ा मौका, भारत ‘ए’ टीम में चयन, श्रीलंका दौरे पर दिखाएंगे दम

26 अक्टूबर को न्यूजीलैंड रवाना होंगे शिखर मोहन
उनके मेंटर और झारखंड के पूर्व क्रिकेटर ईशान जग्गी का मानना है कि इंडिया A में चयन शिखर के करियर के लिए सही समय पर मिला मौका (India A Team Selection) है। शिखर 26 अक्टूबर को न्यूजीलैंड रवाना होंगे और क्राइस्टचर्च में टीम से जुड़ेंगे। दूसरा चार दिवसीय मुकाबला 31 अक्टूबर से खेला जाएगा।
यह भी पढ़ें : Abhishek Sharma Fitness News : भारत-पाक मुकाबले से पहले बढ़ा रोमांच, अभिषेक शर्मा की फिटनेस ने खड़ा किया सवाल
ख़बरें और भी हैं :IPL News : आईपीएल खबर में आरसीबी को बड़ा झटका, अचानक क्यों टीम छोड़कर लौटे स्टार खिलाड़ी



