CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » महिला जागृति शिविर में शामिल हुए विधायक रिकेश सेन, बच्चों का अन्नप्राशन और महिलाओं की हुई गोद भराई रस्म, सुपरवाइजर और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताएं भी सम्मानित

महिला जागृति शिविर में शामिल हुए विधायक रिकेश सेन, बच्चों का अन्नप्राशन और महिलाओं की हुई गोद भराई रस्म, सुपरवाइजर और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताएं भी सम्मानित

By Newsdesk Admin
14/11/2024
Share

सीजी भास्कर, 14 नवंबर। आज बाल दिवस पर महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा एकीकृत बाल विकास परियोजना भिलाई के तहत परियोजना स्तरीय महिला जागृति शिविर का आयोजन किया गया जिसमें वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। अंबेडकर भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में नवजात बच्चों का अन्नप्राशन तथा गर्भवती महिलाओं की गोद भराई रस्म अदायगी की गई। कार्यक्रम में सेक्टर स्तरीय सुपरवाइजर और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी विधायक द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में भिलाई परियोजना अधिकारी रचिता नायडू सहित विभागीय अधिकारी और बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहीं। इस दौरान महिला समूहों द्वारा गर्भवती महिलाओं के लिए पोषण आहार और प्रोटीनयुक्त रेडी टू इट खाद्य व्यंजनों के स्टाल का भी विधायक ने अवलोकन किया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विधायक रिकेश सेन ने कहा कि जागृति शिविर के माध्यम से आप सबको बताया गया है कि कैसे गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहना है, कौन सा पोषण आहार लेना है, कैसे अपनी देखभाल करनी है। वैसे तो लगभग इन सभी बातों का ज्ञान आप लोगों को है तभी आप लोगों को मातृशक्ति कहा जाता है लेकिन उसके बावजूद भी महिला बाल विकास का जो यह आयोजन है वह सरकार की इच्छा शक्ति का परिचायक है।

उन्होंने कहा कि आने वाली जनरेशन को भी हमारे रीति-रिवाज और परंपराओं की जानकारी हो सके और अन्नप्राशन जैसे संस्कार नई जनरेशन को बताने की जवाबदारी आप लोगों की बनती है। शिविर में अलग-अलग संस्थाओं द्वारा यह भी बताया गया कि आप लोगों के लिए कौन सा आहार पौष्टिक है, किसमें प्रोटीन है, क्या खाना है, क्या नहीं खाना है, इन सभी बातों का ध्यान रख आप सभी अपने स्वास्थ्य का ध्यान रख सकती हैं। श्री सेन ने कहा कि राज्य की विष्णुदेव सरकार ने माताओं बहनों की हमेशा चिंता की है तभी महतारी वंदन योजना के माध्यम से भी माताओं बहनों के छोटे खर्च, दवा आदि के लिए उन्हें सक्षम किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ प्रदेश में वैशाली नगर विधानसभा की सबसे ज्यादा माता और बहनें महतारी वंदन योजना का लाभ ले रही हैं। किसी का कुछ कारणवश नहीं हो पाया है तै उसके लिए भी सरकार काम चालू करने वाली है। इस शिविर के माध्यम से आप लोगों के अंदर एक चेतना, एक जागृति आई है मुझे ऐसा लगता है और कोई भी ऐसा कार्यक्रम जो सरकार करती है, उसमें आना चाहिए, सुनना चाहिए, गंभीरता से उस विषय को समझना चाहिए। श्री सेन ने सुपरवाइजर और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया।

ब्रह्मकुमारीज प्रमुख दादी रतनमोहिनी का 101 साल की उम्र में निधन, अहमदाबाद में ली अंतिम सांस, उनके नाम से है वर्ल्ड रिकार्ड
High Court Bilaslpur : संविदा सेवा वृद्धि निरस्तीकरण पर हाई कोर्ट ने लगाई रोक, मेडिकल कॉलेज से मांगा जवाब
Mungeli Robbery Attempt Case: 24 घंटे में लूट और हत्या के प्रयास का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार
भिलाई सड़क दुर्घटना में विधायक के दामाद की मौत, अत्यधिक शराब सेवन से फौजी नगर हाउसिंग बोर्ड में पोल से टकराई बाइक
Good governance tihar 2026 : सैकड़ों आवेदनों का मौके पर निपटारा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Antara Shah Suicide Case : कॉलेज छात्रा ने लगाई फांसी, एनएसयूआई नेता पर ब्लैकमेलिंग का आरोप, एबीवीपी का थाने के बाहर प्रदर्शन
Antara Shah Suicide Case : कॉलेज छात्रा ने लगाई फांसी, एनएसयूआई नेता पर ब्लैकमेलिंग का आरोप, एबीवीपी का थाने के बाहर प्रदर्शन

अंबिकापुर में कॉलेज छात्रा की मौत (Antara Shah…

Haldi Ki Kheti Chhattisgarh : किसानों के लिए बड़ी खबर, 1300 हेक्टेयर में होगी हल्दी की खेती; 6.20 करोड़ का बजट
Haldi Ki Kheti Chhattisgarh : किसानों के लिए बड़ी खबर, 1300 हेक्टेयर में होगी हल्दी की खेती; 6.20 करोड़ का बजट

छत्तीसगढ़ में हल्दी की खेती (Haldi Ki Kheti…

Chhattisgarh Rain Update : बारिश की रफ्तार थमी, जलाशय हुए फुल! 25 बांधों में 90% से ज्यादा पानी, महानदी उफान पर
Chhattisgarh Rain Update : बारिश की रफ्तार थमी, जलाशय हुए फुल! 25 बांधों में 90% से ज्यादा पानी, महानदी उफान पर

छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का दौर (Chhattisgarh Rain…

Kanker Ravi Prakash Suspension : निरीक्षण के दौरान शराब के नशे में मिला कर्मचारी, निलंबित
Kanker Ravi Prakash Suspension : निरीक्षण के दौरान शराब के नशे में मिला कर्मचारी, निलंबित

हायर सेकेंडरी स्कूल छोटेबेठिया में पदस्थ रवि प्रकाश…

Tara Coal Block : नीलामी हुई, खनन अभी दूर! वन-पर्यावरण मंजूरी के बिना नहीं कटेगा एक भी पेड़, जानें तारा ब्लॉक का पूरा सच
Tara Coal Block : नीलामी हुई, खनन अभी दूर! वन-पर्यावरण मंजूरी के बिना नहीं कटेगा एक भी पेड़, जानें तारा ब्लॉक का पूरा सच

तारा कोल ब्लॉक को लेकर चल रही चर्चाओं…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?