CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » भिलाई सड़क दुर्घटना में विधायक के दामाद की मौत, अत्यधिक शराब सेवन से फौजी नगर हाउसिंग बोर्ड में पोल से टकराई बाइक

भिलाई सड़क दुर्घटना में विधायक के दामाद की मौत, अत्यधिक शराब सेवन से फौजी नगर हाउसिंग बोर्ड में पोल से टकराई बाइक

By Newsdesk Admin
15/03/2025
Share

सीजी भास्कर, 15 मार्च। भिलाई में झारखंड के विधायक के दामाद धर्मेंद्र सिंह की सड़क हादसे में मौत हो गई है। दुर्घटना के बाद जामुल पुलिस ने शव को पीएम के लिए लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल पहुंचाया। जहां पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में देर रात शव का पोस्टमॉर्टम किया गया और शव रात में ही बिहार ले जाया गया है।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक धर्मेंद्र सिंह बिहार के औरंगाबाद जिले के चटेवा का रहने वाला था। वह भिलाई में एक फैक्ट्री में काम करता था। वह झारखंड के किस विधानसभा के विधायक का दामाद था ये तो पता नहीं चला लेकिन पोस्टमॉर्टम रातों रात प्रोटोकॉल के बीच हुआ है।

सड़क दुर्घटना बाद दुर्ग कलेक्टर अभिजीत सिंह को मंत्रालय से फोन आया। दुर्ग एसपी जितेंद्र शुक्ला और सीएमएचओ दुर्ग को इसकी सूचना दी गई। एसपी के निर्देश पर एएसपी सिटी सुखनंदन राठौर और सीएसपी और जामुल थाना प्रभारी रात 10 बजे सुपेला अस्पताल पहुंचे, सीएमएचओ डॉ. मनोज दानी भी वहां मौजूद थे। इसके बाद प्रोटोकॉल के बीच रात में धर्मेंद्र सिंह के शव का पीएम हुआ। पीएम के बाद शव को पत्नी और बच्चों के साथ रातों रात एक एंबुलेंस में बिहार भेजा गया। इसके लिए पहले से विशेष ताबूत और आईस की व्यवस्था की गई थी, जिससे वहां ले जाते तक शव खराब न हो। पोस्टमॉर्टम में यह जानकारी मिली है कि धर्मेंद्र सिंह ने होली के दिन काफी अधिक मात्रा शराब पी हुई थी। नशे की हालत में तेज रफ्तार में बाइक चलाते हुए फौजी नगर हाउसिंग बोर्ड पहुंचा। एसबीआई बैंक के पास उसकी बाइक बिजली के पोल से टकरा गई। इससे सिर में चोट आई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

बीटेक छात्र ने किराये के मकान में लगा ली फांसी, परिजन लगाते रहे फोन, रिसीव नहीं होने पर मकान मालिक पहुंचा तो….
Toll पर मारपीट : बिना रुपए दिए गाड़ी निकालने को लेकर विवाद, तोड़फोड़
Andhra Pradesh Bus Fire Accident : हाइवे पर दौड़ती ‘बर्निंग बस’… गहरी नींद में थे 41 यात्री, मेन गेट हुआ जाम और टूटती चली गई जिंदगी की आस
कुलियों ने बताई समस्या तो आधे घंटे के भीतर MLA रिकेश ने कर दिया समाधान, ऐसी पहल कि तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा दुर्ग स्टेशन
लाखों की भीड़ संभालने के लिए मात्र 5000 पुलिस…. बेंलगुरु में लाठीचार्ज पर उठे सवाल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Delhi Building Collapse
Delhi Building Collapse : 5 मंजिला इमारत गिरने से दुर्ग के युवराज की मौत, दिल्ली में पढ़ रहा था B.Com सेकंड ईयर

सत्य निकेतन इलाके में पांच मंजिला इमारत गिरने…

Shine 2026 Raipur
Shine 2026 Raipur : रायपुर में Shine 2026 का शानदार आयोजन, 85 स्कूलों के 2 हजार से ज्यादा छात्रों ने लिया हिस्सा

राजधानी रायपुर में आयोजित Shine 2026 इंटर स्कूल…

Teej Mahotsav Raipur Press Club : तीज के रंग में सराबोर प्रेस क्लब, लक्ष्मी राजवाड़े ने महिला पत्रकारों संग किया रैंप वॉक
Teej Mahotsav Raipur Press Club : तीज के रंग में सराबोर प्रेस क्लब, लक्ष्मी राजवाड़े ने महिला पत्रकारों संग किया रैंप वॉक

तीज महोत्सव (Teej Mahotsav Raipur Press Club) के…

BSP Iron Theft Case
BSP Iron Theft Case : बैज का बड़ा आरोप, BSP लोहा चोरी के तार CM हाउस तक जुड़े होने का दावा, CBI-ED जांच की मांग

भिलाई स्टील प्लांट (BSP Iron Theft Case) से…

Cabinet Meeting : 9 सितंबर को होगी साय कैबिनेट की बैठक, 11:30 बजे मंत्रालय में जुटेंगे मंत्री
Cabinet Meeting : 9 सितंबर को होगी साय कैबिनेट की बैठक, 11:30 बजे मंत्रालय में जुटेंगे मंत्री

मंत्रिपरिषद की बैठक (Cabinet Meeting) को लेकर तारीख…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?