CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » खौफनाक मर्डर: पत्नी के सामने प्रेमी ने गैंती से पति को उतारा मौत के घाट

खौफनाक मर्डर: पत्नी के सामने प्रेमी ने गैंती से पति को उतारा मौत के घाट

By Newsdesk Admin
28/07/2025
Share

सीजी भास्कर, 28 जुलाई |

Contents
  • प्रेम-प्रसंग बना खून की होली की वजह
  • हत्या के समय पत्नी थी मौजूद
  • अस्पताल में तोड़ा दम
  • आरोपी प्रेमी-प्रेमिका हिरासत में
  • जांच जारी, हत्या की वजह स्पष्ट नहीं

Janjgir-Champa Murder Case: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां पत्नी के सामने ही उसके प्रेमी ने पति की बेरहमी से हत्या कर दी। हथियार के रूप में इस्तेमाल हुआ गैंती (मिट्टी खोदने वाला औजार)। वारदात इतनी भयानक थी कि दीवारों और फर्श पर खून के छींटे तक नजर आए। घटना अकलतरा थाना क्षेत्र के कोटमीसोनार गांव की है।

प्रेम-प्रसंग बना खून की होली की वजह

जानकारी के मुताबिक, मृतक अमरनाथ केवट (37) की पत्नी ईश्वरी केवट (32) का पिछले एक साल से अपने रिश्तेदार युवराज केवट से प्रेम संबंध चल रहा था। युवराज मुंगेली के महुआकापा गांव का रहने वाला है और पेशे से राज मिस्त्री है। कुछ दिन पहले ईश्वरी अपने प्रेमी के साथ घर छोड़कर चली गई थी, लेकिन 22 जुलाई को वापस पति के पास लौट आई थी।

हत्या के समय पत्नी थी मौजूद

शनिवार दोपहर करीब 2 बजे युवराज केवट स्कूटी से ईश्वरी के घर पहुंचा। उस समय अमरनाथ और उसकी पत्नी घर पर ही थे। बिना कुछ कहे, युवराज ने घर में रखी गैंती उठाई और अमरनाथ पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। चेहरा और सीना लहूलुहान हो गया। गैंती शरीर में धंस गई थी। अमरनाथ की चीख सुनकर उसकी मां दौड़ी, तो सामने बेटे का खून से सना शरीर पड़ा था और प्रेमी मौके से भाग चुका था।

अस्पताल में तोड़ा दम

आसपास के लोगों की मदद से अमरनाथ को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन गंभीर चोटों के चलते उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना के बाद पूरे गांव में तनाव फैल गया।

आरोपी प्रेमी-प्रेमिका हिरासत में

सूचना मिलते ही अकलतरा पुलिस मौके पर पहुंची। हत्या में इस्तेमाल गैंती को जब्त कर लिया गया है। मृतक के शव का पोस्टमॉर्टम कराकर अंतिम संस्कार कराया गया। वहीं, फरार आरोपी युवराज को पुलिस ने बिलासपुर से गिरफ्तार कर लिया है। मृतक की पत्नी ईश्वरी केवट को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

जांच जारी, हत्या की वजह स्पष्ट नहीं

CSP कविता ठाकुर ने बताया कि प्रारंभिक जांच में प्रेम-प्रसंग की बात सामने आई है, लेकिन हत्या के पीछे की असल वजह अब तक साफ नहीं हो सकी है। पुलिस दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है।

भिलाई में युवक पर जानलेवा हमला करने वाला गिरफ्तार, फरार आरोपियों को सरगर्मी से ढूंढ रही दुर्ग पुलिस
छत्तीसगढ़ भाजपा ने फिर किरण सिंह देव पर जताया भरोसा, चुने गए अध्यक्ष, नगरीय निकाय चुनाव की कप्तानी सम्हालेंगे
महिला यात्री से अशोभनीय हरकत, ऑटो ड्राइवर ने अंधेरे में गाड़ी रोककर किया इशारा…
Balodabazar Wildlife Crime : मादा गौर शिकार मामले में फरार दो आरोपी गिरफ्तार
Sub Engineer Suspension : कोरबा में DMF के निर्माण कार्यों में बड़ी अनियमितता, 8 MM की जगह 6 MM सरिया लगाने पर सब-इंजीनियर पर कार्रवाई के निर्देश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh Tourism Convention : देश-दुनिया के मंच पर छाया छत्तीसगढ़, बस्तर के झरनों से जनजातीय संस्कृति तक पर्यटन की नई उड़ान
Chhattisgarh Tourism Convention : देश-दुनिया के मंच पर छाया छत्तीसगढ़, बस्तर के झरनों से जनजातीय संस्कृति तक पर्यटन की नई उड़ान

छत्तीसगढ़ पर्यटन की नई पहचान (Chhattisgarh Tourism Convention)…

Bijapur Eklavya School Complaint : छात्राओं से दुर्व्यवहार की शिकायत पर CM साय सख्त, कलेक्टर को जांच और कार्रवाई के निर्देश
Bijapur Eklavya School Complaint : छात्राओं से दुर्व्यवहार की शिकायत पर CM साय सख्त, कलेक्टर को जांच और कार्रवाई के निर्देश

बीजापुर के एकलव्य आवासीय विद्यालय में छात्राओं के…

Chhattisgarh Minor Driving : 18 साल से कम उम्र के छात्रों ने बाइक निकाली तो होगी कार्रवाई, स्कूलों में चलेगा विशेष जांच अभियान
Chhattisgarh Minor Driving : 18 साल से कम उम्र के छात्रों ने बाइक निकाली तो होगी कार्रवाई, स्कूलों में चलेगा विशेष जांच अभियान

सीजी भास्कर, 13 सितंबर : छत्तीसगढ़ में 18…

Chhattisgarh Auto Market : ई-20 विवाद के बीच भी धड़ाधड़ बिके वाहन, अगस्त में 48,259 की बिक्री; पिछले साल से 1,715 ज्यादा
Chhattisgarh Auto Market : ई-20 विवाद के बीच भी धड़ाधड़ बिके वाहन, अगस्त में 48,259 की बिक्री; पिछले साल से 1,715 ज्यादा

ई-20 पेट्रोल को लेकर विवाद और ग्राहकों की…

CG Teacher Recruitment : दिव्यांगों के लिए शिक्षक भर्ती के नियम बदले, विशेष बीएड के साथ आरसीआई का जीवित पंजीयन जरूरी
CG Teacher Recruitment : दिव्यांगों के लिए शिक्षक भर्ती के नियम बदले, विशेष बीएड के साथ आरसीआई का जीवित पंजीयन जरूरी

छत्तीसगढ़ में दिव्यांग वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?