CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » शिवनाथ नदी में मिला बीजेपी पार्षद के भाई का शव..

शिवनाथ नदी में मिला बीजेपी पार्षद के भाई का शव..

By Newsdesk Admin
03/03/2025
Share

सीजी भास्कर, 3 मार्च |

दुर्ग जिले में शिवनाथ नदी के महमरा एनीकट में रविवार दोपहर एक युवक का शव पानी में तैरता हुआ मिला। पुलिस ने शव को बाहर निकाला तो उसकी पहचान बीजेपी पार्षद जितेंद्र उर्फ जीतू महोबिया के चचेरे बाई शुभम महोबिया (26) के रूप में हुई। शव को निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया गया है।

दुर्ग पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक रविवार दोपहर 3 बजे डायल 112 में फोन आया था कि महमरा एनीकट में एक युवक का शव तैर रहा है। सूचना मिलते ही 112 की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने देखा कि सूचना सच है। इसके बाद उन्होंने थाना प्रभारी को सूचना दी। थाना प्रभारी खुद टीम के साथ मौके पहुंचे।

इसके बाद स्थानीय मछुआरों की मदद लेकर शव को पानी से बाहर निकाला। आधे से एक घंटे के अंदर शव की पहचान शुभम महोबिया पिता रामनारायण महोबिया (26 साल) निवासी मैथिल पारा दिगंबर जैन मंदिर रोड दुर्ग के रूप में हुई। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर बुलाया। इसके बाद पंचनामा कार्रवाई कर शव को दुर्ग अस्पताल भेजा गया। सोमवार को शव का पोस्टमॉर्टम किया जाएगा।

रात की बताई जा रही है घटना

पुलिस ने बताया कि शव में कहीं भी कोई चोट के निशान नहीं है। प्रथम दृष्टया मामला खुदकुशी का लग रहा है। पुलिस का कहना है कि युवक ने 1-2 मार्च की रात नदी में छलांग लगाई होगी। रात भर पानी में रहने से बॉडी रविवार दोपहर तक पानी के ऊपर आ गई और लोगों ने ने उसे देखा।

पार्षद जितेंद्र महोबिया का चचेरा भाई

पुलिस के मुताबिक शुभम महोबिया दुर्ग नगर निगम के वार्ड 32 ब्राह्मणपारा से जीते बीजेपी पार्षद जितेंद्र महोबिया का चचेरा भाई था। पुलिस ने अभी घटना को लेकर प्रारंभिक पूछताछ की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण पता चलेगा।

Teacher Suspension : शिक्षक ने क्लासरूम को बना लिया मदिरालय, रंगेहाथों पकड़ा गया, हुआ तत्काल सस्पेंड
Business Idea Competition में चमके KH Group of Schools के छात्र, Think Bizz 4.0 में जीता फर्स्ट प्राइज
Nari Shakti Vandan Act Controversy : सीएम विष्णुदेव साय का विपक्ष पर प्रहार, बोले- ‘इंडी’ गठबंधन ने किया घोर महापाप!
Protected Area Raigarh : कोयला-विद्युत की 4 बड़ी परियोजनाएं संरक्षित, बिना अनुमति प्रवेश पर रोक
Knife Attack Murder : शराब के नशे में विवाद, चाकू से युवक की हत्या

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Shubman Gill
Shubman Gill : सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर शुभमन गिल का बयान, बोले- उनके खेलने से भी नतीजा नहीं बदलता

भारत और न्यूजीलैंड के बीच वेलिंगटन में खेला…

Ramayana Box Office Collection
Ramayana Box Office Collection : ‘रामायण’ की बॉक्स ऑफिस पर तूफानी रफ्तार, 18वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 1693 करोड़ के पार

 रणबीर कपूर और यश स्टारर फिल्म ‘रामायण: पार्ट-1’…

Kawardha Elephant Attack
Kawardha Elephant Attack : कवर्धा में हाथियों का आतंक, एक हफ्ते में दो महिलाओं की मौत; 20 गांवों में अलर्ट

कवर्धा जिले में हाथियों की मौजूदगी से ग्रामीणों…

Crop Insurance Claim
Crop Insurance Claim : दुर्ग में गलत बीमा पॉलिसी नंबर से अटका किसानों का क्लेम, कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी

दुर्ग जिले की ढौर सोसाइटी के किसानों का…

Rahul Gandhi Supreme Court March
Rahul Gandhi Supreme Court March : राहुल गांधी और विपक्षी नेताओं के सुप्रीम कोर्ट मार्च पर आज सुनवाई, CJI की टिप्पणी के बाद मामले पर नजर

नेताओं के 12 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट तक…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?