CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Teacher Suspension : शिक्षक ने क्लासरूम को बना लिया मदिरालय, रंगेहाथों पकड़ा गया, हुआ तत्काल सस्पेंड

Teacher Suspension : शिक्षक ने क्लासरूम को बना लिया मदिरालय, रंगेहाथों पकड़ा गया, हुआ तत्काल सस्पेंड

By Newsdesk Admin
26/06/2025
Share
Teacher Suspension
Teacher Suspension

सीजी भास्कर, 26 जून : छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के डौण्डी विकासखंड स्थित शासकीय प्राथमिक शाला चिपरा में गंभीर अनुशासनहीनता का मामला सामने आया है। यहां के प्रधानपाठक सरजूराम ठाकुर को स्कूल कक्ष में शराब पीते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया, जिसके बाद शिक्षा विभाग ने तत्काल प्रभाव से निलंबन (Teacher Suspension) की कार्रवाई की है। यह आदेश जिला शिक्षा अधिकारी पी.सी. मरकले द्वारा जारी किया गया।

मामला 24 जून का है जब विकासखंड शिक्षा अधिकारी डौण्डी को प्रधानपाठक के शराब सेवन की सूचना मिली। निरीक्षण के दौरान सरजूराम ठाकुर को विद्यालय कक्ष में शराब पीते हुए पाया गया। यह कृत्य न केवल शिक्षक जैसे गरिमामय पद की मर्यादा के खिलाफ था, बल्कि पूरे शिक्षा विभाग की छवि को धूमिल करने वाला भी है।

प्राथमिक जांच के बाद विकासखंड शिक्षा अधिकारी ने अनुशासनात्मक कार्रवाई की सिफारिश की, जिस पर जिला शिक्षा अधिकारी ने गंभीर रुख अपनाते हुए उन्हें छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम 3 के उपनियम (1), (2), (3) का उल्लंघन मानते हुए छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 9(1)(क) के अंतर्गत तत्काल प्रभाव से निलंबित (Teacher Suspension) कर दिया।

निलंबन (Teacher Suspension) की अवधि में उनका मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी, डौण्डी, जिला बालोद रहेगा। उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता प्रदान किया जाएगा, लेकिन उन्हें कार्यालय की पूर्व अनुमति के बिना मुख्यालय छोड़ने की अनुमति नहीं होगी। शिक्षा विभाग ने स्पष्ट कर दिया है कि इस प्रकार की अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शिक्षक समाज का आदर्श होता है और विद्यालय एक पवित्र शिक्षालय है, जिसमें इस तरह का आचरण कदापि स्वीकार्य नहीं है।

मुख्यमंत्री साय ने नक्सली हमले में एएसपी आकाश राव गिरपुंजे के शहीद होने पर जताया गहरा शोक….
Chhattisgarh IFS Transfer : छत्तीसगढ़ में IFS अधिकारियों का बड़ा फेरबदल, संजीता गुप्ता को मिली नई जिम्मेदारी
Paying Property Tax : टैक्स दाताओं को बड़ी राहत, प्रॉपर्टी टैक्स भरने की नई डेडलाइन घोषित
Teacher Termination Chhattisgarh : अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने वाले दो शिक्षक सेवा से बर्खास्त
Raigarh Woman Found Dead : झाड़ियों में अर्द्धनग्न हालत में मिली महिला की लाश, पति लापता
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Congress Smart Meter Protest
Congress Smart Meter Protest : बिजली दर वृद्धि और स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस का बड़ा अभियान

Congress Smart Meter Protest :कांग्रेस ने यह भी…

Raipur Pathway Grill Theft
Raipur Pathway Grill Theft : नगर निगम के पाथवे से लोहे की ग्रिल चोरी, सरकारी संपत्ति पर उठे सुरक्षा के सवाल

Raipur Pathway Grill Theft :रायपुर नगर निगम की…

Chhattisgarh Tender Dispute
Chhattisgarh Tender Dispute : गुड़ खरीदी में करोड़ों का अतिरिक्त खर्च! टेंडर प्रक्रिया पर उठे सवाल

Chhattisgarh Tender Dispute: खाद्य विभाग की सचिव रीना…

Bhilai Molestation Case
Bhilai Molestation Case : छात्रा से सरेआम छेड़छाड़, चाय की दुकान पर जबरन किस करने वाला आरोपी हिरासत में

Bhilai Molestation Case :पीड़िता ने स्मृति नगर चौकी…

Raipur Marriage Fraud
Raipur Marriage Fraud : पहचान छिपाकर शादी का आरोप, धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव

Raipur Marriage Fraud :पुलिस का कहना है कि…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?