CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Chhattisgarh State Sports Award  :  82 खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और निर्णायकों को मिलेगा राज्य खेल अलंकरण

Chhattisgarh State Sports Award  :  82 खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और निर्णायकों को मिलेगा राज्य खेल अलंकरण

By Newsdesk Admin
29/08/2026
Share
Chhattisgarh State Sports Award  :  82 खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और निर्णायकों को मिलेगा राज्य खेल अलंकरण
Chhattisgarh State Sports Award  :  82 खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और निर्णायकों को मिलेगा राज्य खेल अलंकरण

सीजी भास्कर, 29 अगस्त : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राष्ट्रीय खेल दिवस पर 82 खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और निर्णायकों को राज्य खेल अलंकरण (Chhattisgarh State Sports Award) प्रदान करेंगे। इसके साथ ही 5 टीमों के 43 खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को मुख्यमंत्री ट्रॉफी भी दी जाएगी। राजधानी रायपुर में आयोजित होने वाले समारोह को लेकर खेल जगत में उत्साह है।

Contents
  • राष्ट्रीय खेल दिवस पर होगा राज्य खेल अलंकरण समारोह
  • तीन वर्षों के लिए 125 खिलाड़ियों को मिलेगा सम्मान
  • उप मुख्यमंत्री अरुण साव करेंगे समारोह की अध्यक्षता
  • कई जनप्रतिनिधि भी समारोह में होंगे शामिल

 

यह भी पढ़ें : Rajnandgaon Underbridge : पानी भरे अंडरब्रिज में युवक ने लगाई छलांग, तलाश में जुटी रेस्क्यू टीम

 

राष्ट्रीय खेल दिवस पर होगा राज्य खेल अलंकरण समारोह

हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर 29 अगस्त को राज्य खेल अलंकरण समारोह का आयोजन किया जाएगा। खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा राजधानी रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में शाम 4 बजे से समारोह आयोजित होगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय इस अवसर पर उत्कृष्ट खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और निर्णायकों को सम्मानित करेंगे।

 

यह भी पढ़ें : Medical Rice : छत्तीसगढ़ में औषधीय धान की खेती, किसानों को मिल रहा प्रीमियम दाम

 

तीन वर्षों के लिए 125 खिलाड़ियों को मिलेगा सम्मान

वर्ष 2023-24, 2024-25 और 2025-26 के लिए कुल 125 उत्कृष्ट खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और निर्णायकों को पुरस्कार व सम्मान दिए जाएंगे। इनमें शहीद राजीव पाण्डेय पुरस्कार, शहीद कौशल यादव पुरस्कार, वीर हनुमान सिंह पुरस्कार, शहीद पंकज विक्रम सम्मान और शहीद विनोद चौबे सम्मान शामिल हैं। इसके अलावा मुख्यमंत्री ट्रॉफी भी प्रदान की जाएगी।

 

यह भी पढ़ें : Rule Change From 1st September : 1 सितंबर से बदलेंगे 5 बड़े नियम, LPG से कार और एयरपोर्ट तक पड़ेगा सीधा असर

 

उप मुख्यमंत्री अरुण साव करेंगे समारोह की अध्यक्षता

उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव राज्य खेल अलंकरण समारोह की अध्यक्षता करेंगे। केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू, छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह एवं उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा अति विशिष्ट अतिथि के रूप में समारोह में शामिल होंगे।

 

यह भी पढ़ें : September 2026 Grah Gochar : सितंबर में बदलेंगे 4 बड़े ग्रह, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत

 

कई जनप्रतिनिधि भी समारोह में होंगे शामिल

समारोह में राज्य मंत्रिमंडल के सभी सदस्यगण, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर, रायपुर जिले के सभी विधायकगण, महापौर मीनल चौबे और जिला पंचायत के अध्यक्ष नवीन कुमार अग्रवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

राज्य खेल अलंकरण (Chhattisgarh State Sports Award) के माध्यम से प्रदेश के उत्कृष्ट खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और निर्णायकों के योगदान को सम्मानित किया जाएगा। राष्ट्रीय खेल दिवस पर आयोजित होने वाला यह समारोह प्रदेश की खेल प्रतिभाओं के लिए महत्वपूर्ण अवसर होगा।

 

खबरें और भी हैं :  Namibia vs South Africa : नामीबिया ने अफ्रीका को चटाई धूल, रचा वर्ल्ड रिकार्ड

छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के 6 पदाधिकारी और सदस्यों को लूटपाट कर उगाही करने पर 7-7 साल का सश्रम कारावास
Law and Order in Chhattisgarh : अपराधियों में हो कानून का भय और जनता में हो सुरक्षा का अहसास : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
National Youth Muay Thai Championship : छत्तीसगढ़ ने जीते 17 पदक
Nuapada Election Rally : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 6 नवंबर को ओडिशा के नुआपाड़ा में करेंगे जनसभा
Child Labour Raid: रायपुर की दो फैक्ट्रियों में बड़ा खुलासा, 68 लड़कियां और 41 लड़के रेस्क्यू — बाल मजदूरी का छुपा नेटवर्क बेनकाब
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

District Hospital Durg
District Hospital Durg : ब्लड सैंपल के साथ रील बनाने का VIDEO वायरल, जिला अस्पताल की महिला टेक्नीशियनों पर होगी कार्रवाई?

जिला अस्पताल की अटल आरोग्य लैब में ड्यूटी…

Polampalli Potacabin
Polampalli Potacabin : पोटाकेबिन की 47 छात्राएं बीमार, एक की हालत गंभीर

बालिका पोटाकेबिन पोलमपल्ली में दो दिनों के भीतर…

MP Sub Engineer Bharti 2026
MP Sub Engineer Bharti 2026: एमपीईएसबी ने 1700 सब इंजीनियर पदों पर निकाली भर्ती, आवेदन शुरू, 12 सितंबर तक ऑनलाइन फॉर्म भरने का मौका

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के…

India Post GDS Recruitment 2026
India Post GDS Recruitment 2026: 10वीं पास के लिए 25 हजार से ज्यादा पद, बिना परीक्षा मेरिट से होगा चयन

भारतीय डाक विभाग ने ग्रामीण डाक सेवक (India…

DMRC Recruitment 2026
DMRC Recruitment 2026 : बिना लिखित परीक्षा नौकरी, 72,600 वेतन, 15 सितंबर अंतिम तिथि

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC Recruitment 2026) ने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?