CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Chhattisgarh Rainfall 2026 : मानसून मेहरबान, 10 साल के औसत से ज्यादा हुई बारिश, बलरामपुर में सबसे ज्यादा बरसा पानी

Chhattisgarh Rainfall 2026 : मानसून मेहरबान, 10 साल के औसत से ज्यादा हुई बारिश, बलरामपुर में सबसे ज्यादा बरसा पानी

By Newsdesk Admin
29/08/2026
Share
Chhattisgarh Rainfall 2026 : मानसून मेहरबान, 10 साल के औसत से ज्यादा हुई बारिश, बलरामपुर में सबसे ज्यादा बरसा पानी
Chhattisgarh Rainfall 2026 : मानसून मेहरबान, 10 साल के औसत से ज्यादा हुई बारिश, बलरामपुर में सबसे ज्यादा बरसा पानी

सीजी भास्कर, 29 अगस्त : छत्तीसगढ़ में इस मानसून सीजन बारिश की स्थिति संतोषजनक बनी हुई है। राज्य में 1 जून से 28 अगस्त 2026 तक औसतन 855.9 मिमी बारिश दर्ज की गई है। यह पिछले 10 वर्षों के औसत 849.3 मिमी के मुकाबले 100.8 प्रतिशत है। प्रदेश में अब तक सामान्य से अधिक बारिश (Chhattisgarh Rainfall 2026) दर्ज हुई है। अकेले 28 अगस्त को राज्य में औसतन 6.4 मिमी बारिश हुई।

Contents
  • बलरामपुर में सबसे ज्यादा बारिश
  • सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 166 प्रतिशत बारिश
  • दुर्ग संभाग में बारिश का मिला-जुला असर
  • नारायणपुर में 121 प्रतिशत बारिश, कांकेर सबसे पीछे

 

 

यह भी पढ़ें : Chhattisgarh State Sports Award  :  82 खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और निर्णायकों को मिलेगा राज्य खेल अलंकरण

 

बलरामपुर में सबसे ज्यादा बारिश

सरगुजा संभाग में बलरामपुर जिले में मानसून सबसे ज्यादा मेहरबान रहा है। यहां 1164.4 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जो सामान्य के मुकाबले 157.7 प्रतिशत है। 28 अगस्त को भी जिले में 29.3 मिमी बारिश हुई, जो प्रदेश में सबसे अधिक रही।

सूरजपुर में 963.5 मिमी (109.6%), मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 920.0 मिमी (116.7%), कोरिया में 702.3 मिमी (89.9%) और जशपुर में 716.9 मिमी (86.9%) बारिश दर्ज हुई है। जशपुर में 28 अगस्त को 16.9 मिमी बारिश हुई। वहीं सरगुजा जिले में अब तक 504.4 मिमी बारिश हुई है, जो सामान्य का 77.1 प्रतिशत है।

 

 

यह भी पढ़ें :Rajnandgaon Underbridge : पानी भरे अंडरब्रिज में युवक ने लगाई छलांग, तलाश में जुटी रेस्क्यू टीम

 

 

सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 166 प्रतिशत बारिश

मध्य छत्तीसगढ़ में भी मानसून की स्थिति मजबूत बनी हुई है। सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में सामान्य के मुकाबले 166 प्रतिशत बारिश दर्ज की गई है। यहां अब तक 1088.5 मिमी पानी बरस चुका है।

रायपुर में 920.0 मिमी (130.7%), महासमुंद में 1017.9 मिमी (130.7%), गरियाबंद में 989.2 मिमी (120.4%), बलौदाबाजार में 898.7 मिमी (114.4%) और धमतरी में 833.6 मिमी (101.5%) बारिश दर्ज की गई है।

बिलासपुर संभाग में मुंगेली में 896.8 मिमी (120.5%) और जांजगीर-चांपा में 1025.7 मिमी (114.6%) बारिश हुई है। बिलासपुर में 890.7 मिमी (109.2%), सक्ती में 846.2 मिमी (105.8%), कोरबा में 953.2 मिमी (105.0%) तथा गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 831.2 मिमी (102.7%) बारिश दर्ज की गई है। कोरबा में 28 अगस्त को 24.1 मिमी बारिश हुई। रायगढ़ में 891.2 मिमी (99.8%) बारिश दर्ज की गई है।

 

 

यह भी पढ़ें : Medical Rice : छत्तीसगढ़ में औषधीय धान की खेती, किसानों को मिल रहा प्रीमियम दाम

 

 

दुर्ग संभाग में बारिश का मिला-जुला असर

दुर्ग संभाग के मैदानी इलाकों में बारिश की स्थिति अलग-अलग रही है। बालोद में 844.6 मिमी (108.2%) बारिश दर्ज की गई है। दुर्ग में 636.5 मिमी (100.4%) बारिश हुई है। राजनांदगांव में 698.0 मिमी (99.3%) और खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 583.5 मिमी (95.4%) बारिश दर्ज हुई।

वहीं कबीरधाम में 550.1 मिमी (85.6%), बेमेतरा में 493.7 मिमी (78.2%) और मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 689.3 मिमी (70.6%) बारिश हुई है। इन जिलों में मानसून की स्थिति प्रदेश के अन्य हिस्सों की तुलना में थोड़ी कमजोर बनी हुई है।

 

 

यह भी पढ़ें :Rule Change From 1st September : 1 सितंबर से बदलेंगे 5 बड़े नियम, LPG से कार और एयरपोर्ट तक पड़ेगा सीधा असर

 

 

नारायणपुर में 121 प्रतिशत बारिश, कांकेर सबसे पीछे

बस्तर संभाग में नारायणपुर जिले में 1260.9 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जो सामान्य का 121.3 प्रतिशत है। 28 अगस्त को यहां 21.5 मिमी बारिश हुई। दंतेवाड़ा में 1063.2 मिमी (95.4%) बारिश हुई है।

बीजापुर में कुल 1213.9 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जो सामान्य का 80 प्रतिशत है। सुकमा में 846.1 मिमी (72.3%), कोंडागांव में 758.9 मिमी (80.2%) और बस्तर में 837.3 मिमी (77.8%) बारिश दर्ज की गई है।

प्रदेश में प्रतिशत के लिहाज से सबसे कम बारिश कांकेर जिले में हुई है। यहां 713.1 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो सामान्य का 65.6 प्रतिशत है। हालांकि 28 अगस्त को कांकेर में 12.5 मिमी बारिश हुई है। इससे आने वाले दिनों में बारिश के आंकड़ों में सुधार की उम्मीद है।

प्रदेश के आंकड़ों को देखें तो मानसून की स्थिति कुल मिलाकर सामान्य से बेहतर बनी हुई है। कई जिलों में सामान्य से काफी अधिक बारिश हुई है, जबकि कुछ जिलों में अब भी अच्छी बारिश की जरूरत बनी हुई है।

 

 

 

खबरें और भी हैं:Kharge Purification Row : खड़गे के मंच के शुद्धिकरण पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, PM मोदी से FIR की मांग

Horrific road accident : ट्रक ने पति-पत्नी को कुचला, 4 साल का बच्चा गंभीर
Constitution Day Law Festival: राजनांदगांव लॉ कॉलेज में दो दिवसीय ‘विधि उत्सव–2025’, छात्रों ने संवैधानिक मूल्यों की ली शपथ
Janjgir Police SI Action : असली आरोपित की जगह भाई को बनाया मुजरिम, SI लाइन अटैच
एनकाउंटर से पहले बसवाराजू का संगठन को अंतिम संदेश: “मेरे बाद किसी युवा को देना नेतृत्व”, बस्तर IG बोले- अब नहीं बन पाएगा कोई नया लीडर
Bilaspur Custody Death Case : कस्टडी मौत मामले में CBI ने दर्ज की हत्या की FIR

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Anti Narcotics Task Force
Anti Narcotics Task Force : छत्तीसगढ़ में नशे के नेटवर्क पर शिकंजा कसने की तैयारी, बनेगी एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स

Anti Narcotics Task Force : पुलिस अधिकारियों के…

Laxmi Rajwade WhatsApp Hacked
Laxmi Rajwade WhatsApp Hacked : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का WhatsApp हैक! कई नेता भी बन चुके हैं शिकार

Laxmi Rajwade WhatsApp Hacked : बता दें कि…

Bilaspur Congress Protest
Bilaspur Congress Protest : कांग्रेसियों पर वाटर कैनन का इस्तेमाल, 3 लेयर बैरिकेडिंग तोड़ कलेक्ट्रेट की ओर बढ़े प्रदर्शनकारी

Bilaspur Congress Protest : पूरे विवाद में दोनों…

Jharkhand Road Accident
Jharkhand Road Accident : झारखंड में भीषण हादसा, छत्तीसगढ़ के एक परिवार के 3 लोगों की मौत, 2 गंभीर

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव निवासी एक ही परिवार के…

Chhattisgarh Liquor Scam
Chhattisgarh Liquor Scam : शराब घोटाले में ED का बड़ा दावा, कांग्रेस भवन पहुंचे 880 करोड़, 9 करोड़ की संपत्ति अटैच

छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब घोटाला मामले में प्रवर्तन…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?