CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » भोपाल में पारिवारिक विवाद ने ली हिंसक रूप, बड़े भाई ने छोटे की कर दी हत्या…

भोपाल में पारिवारिक विवाद ने ली हिंसक रूप, बड़े भाई ने छोटे की कर दी हत्या…

By Newsdesk Admin
26/05/2025
Share

सीजी भास्कर, 26 मई |

भोपाल के भीम नगर में रहने वाले युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई। आज सुबह 5:30 बजे पड़ोसियों ने हत्या की जानकारी पुलिस को दी। हत्याकांड को मृतक के बड़े भाई ने अंजाम दिया। दरअसल छोटे भाई ने बड़े भाई की जींस पहन ली थी। इसी बात से बड़ा भाई नाराज था। दोनों में पहले मारपीट हुई फिर बड़े भाई ने वारदात को अंजाम दिया। मामले में अरेरा हिल्स पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

एसआई राजेश तिवारी ने बताया कि 55 वर्षीय मुन्ना गिरी भीमनगर में रहते हैं। पत्नी की मौत हो चुकी है और उनके दो बेटे हैं, बड़ा बेटा ओमकार गिरी (22) और छोटा विवेक गिरी (19) हैं। दोनों शादी पार्टियों में वेटर के तौर पर काम करते हैं। रविवार-सोमवार की दरमियानी रात करीब 1 बजे विवेक घर लौटा था। उसने बड़े भाई ओमकार गिरी की जीन्स पहनी हुई थी।

उसके घर लौटते ही विवेक ने अपने कपड़े पहनने को लेकर छोटे भाई से विवाद शुरू कर दिया। दोनों में काफी समय तक बहस हुई और बात मारपीट तक पहुंच गई। इससे गुस्सा होकर ओमकार ने अपने घर में रखे चाकू से छोटे भाई विवेक की गर्दन पर हमला कर दिया। हमले में विवेक की मौके पर ही मौत हो गई थी।

पड़ोसी बोला सुबह 5:30 बजे घटना की जानकारी मिली

मृतक के पड़ोसी दीपक पाल ने बताया कि सुबह पांच बजे तक शव घर में ही रखा था। मृतक के पिता ने शोर मचाकर पड़ोसियों को बुलाया, तब मैं भी वहां पहुंचा। तत्काल आस पास के लोगों को विक्की भैया ने एकत्र किया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। तब पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पीएम के लिए रवाना किया। दोनों भाईयों में कपड़े पहनने को लेकर विवाद हुआ था।

पिता बोले घर में लड़े फिर बाहर निकलकर भी लड़े

मृतक के पिता मुन्ना गिरी ने बताया कि दोनों बेटों के बीच कपड़ों को लेकर विवाद हुआ था। पहले घर में विवाद हुआ फिर बाहर जाकर झगड़ने लगे। इसके बाद अंदर आए और बड़े बेटे ने छोटे बेटे का गला रेत दिया।

आरोपी बोला पिता को पीटता था छोटा भाई

आरोपी ओमकार गिरी ने पुलिस को दिए बयानों में बताया कि विवेक आए दिन उसके कपड़े और जूते पहन लेता था। समझाने पर बदसलूकी करता था। पिता का भी ध्यान नहीं रखता था। उनके साथ बदसलूकी और मारपीट करता था। दोनों भाई पूर्व में कई बार एक-दूसरे की शिकायत लेकर थाने पहुंच चुके हैं।

पिता की भूमिका की जांच जारी

पुलिस का मानना है कि हत्याकांड को रात एक बजे के आस पास अंजाम दिया गया है। चाकू मारने के बाद बड़ा बेटा घर से भाग चुका था। छोटा उनके सामने ही तड़पता रहा। काफी समय बाद उन्होंने मदद के लिए पड़ोसियों को पुकारना शुरू किया, तब तक बेटे की मौत हो चुकी थी। एसआई राजेश तिवारी ने बताया कि आरोपी शहर से बाहर भागने के प्रयास में था, उसे भोपाल स्टेशन के करीब से हिरासत में लिया है।

Indian Currency Gandhi Image : नोटों से गांधी की तस्वीर हटाने की अटकलों ने बढ़ाई सियासी हलचल
CG Good News : छत्तीसगढ़ के दो जिलों को जल्द मिलेगी खेलो इंडिया सेंटर की स्वीकृति : केन्द्रीय मंत्री डॉ. मांडविया
Gujarat Titans : IPL में इस बार चमक रहा गुजरात, प्वाइंट्स टेबल में टॉपर…ऑरेन्ज कैप-पर्पल कैप सभी जगहों पर कब्जा
Matrimonial site cyber fraud : मैट्रिमोनियल साइट के नाम पर बड़ा साइबर फ्रॉड : लोक सेवा केंद्र की आड़ में चल रहा था रैकेट, देखिए विडियो
Fitness message from “Sundays on Cycle” : जीएसटी एवं कस्टम्स विभाग की साइकिल रैली में उमड़ा जनसैलाब
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh Pension Arrears High Court Verdict : 59 महीने के पेंशन एरियर का रास्ता साफ

Chhattisgarh Pension Arrears High Court Verdict

Chhattisgarh Cooperative Week 2026 : 29 जून से 6 जुलाई तक राज्यभर में बड़े आयोजन

Chhattisgarh Cooperative Week 2026

Raipur Illegal Fertilizer Seizure : उर्वरक संकट, 1205 बोरी अवैध खाद जब्त

Raipur Illegal Fertilizer Seizure

Durg Police Station Incharge Transfers : दुर्ग पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

Durg Police Station Incharge Transfers

Kharun River Pollution Crisis : खारुन की करुण कथा-3, केमिकल की मार से दम तोड़ती नदी

Kharun River Pollution Crisis

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?