CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » ‘वो गालियों के नहीं, जूतों के काबिल’, पाकिस्तान में बैठा सीमा हैदर का Ex पति गुलाम हैदर अब किस पर भड़का?

‘वो गालियों के नहीं, जूतों के काबिल’, पाकिस्तान में बैठा सीमा हैदर का Ex पति गुलाम हैदर अब किस पर भड़का?

By Newsdesk Admin
19/04/2025
Share

पाकिस्तान , 19 अप्रैल 2025 :

Ghulam Haider Targets Seema Haider: पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर का पूर्व पति गुलाम हैदर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव है. उसने 18 अप्रैल (शुक्रवार) को यूट्यूब पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उसने सीमा हैदर के बारे में कई बातें कही हैं. उसने सीमा के पति सचिन मीणा पर निशाना साधते हुए कहा कि मैं गाली उसी शख्स को देता हूं, जो गाली के काबिल है. मैं उसको नाम लेकर गाली देता हूं.

गुलाम हैदर ने वीडियो में बताया कि वो पिछले दो साल से अदालत में केस लड़ रहा है. उसे उम्मीद है कि उसके बच्चे जल्द उसके पास आएंगे. इसके अलावा, उसने सीमा हैदर पर गंभीर आरोप लगाए. गुलाम हैदर ने कहा, “उसने मेरे परिवार को नुकसान पहुंचाया है. अब यह तय करना मुश्किल है कि हम उसके लिए दुआ करें या उसे भूल जाएं.” उसने यह भी कहा कि वो यह लड़ाई लड़ेगा और एक न एक दिन उसे जीत मिलेगी. उसने बिना नाम लिए सीमा हैदर के पति सचिन पर निशाना साधा और कहा, “वो गालियों के नहीं, जूतों के काबिल है.”

सीमा ने पिछले साल भारत में शरण मांगी थी और गुलाम हैदर से अलग हो गई थी. इस मामले में कानूनी लड़ाई चल रही है, जिसमें बच्चों की कस्टडी भी शामिल है. गुलाम का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है.

सीमा हैदर ने पूर्व पति पर लगाए थे गंभीर आरोप

न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में सीमा हैदर ने अपने पूर्व पति गुलाम हैदर पर गंभीर आरोप लगाए थे. सीमा ने कहा, “गुलाम हैदर की सोच बेहद गंदी है. वह मेरे बच्चों के लिए भी आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल कर रहा है. वह सिर्फ एक यूट्यूबर है, उससे ज्यादा कुछ नहीं.” सीमा ने दावा किया कि गुलाम न केवल उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहा है, बल्कि भारत आकर हमला करने की भी बात कर चुका है. उसने कहा, “गुलाम एक खतरनाक इंसान है, उससे किसी भी तरह की उम्मीद करना बेकार है.”

पांचवें बच्चे की मां बनी है सीमा

सीमा हैदर के पहले से चार बच्चे हैं, जो उनके साथ नोएडा में रहते हैं. भारत आकर सचिन मीणा से रिश्ते के बाद सीमा पांचवें बच्चे की मां बनी है. हालांकि, अभी तक नवजात बच्चे का नाम नहीं बताया है. सीमा पाकिस्तान की रहने वाली है. साल 2023 में वह अपने बच्चों के साथ गैरकानूनी तरीके से भारत आ गई थी. यहां आने के बाद उसे गिरफ्तार किया गया था, लेकिन कुछ समय बाद उसे जमानत मिल गई. सीमा की मुलाकात सचिन मीणा से PUBG गेम खेलते हुए हुई थी. बातचीत के दौरान दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे और फिर सीमा ने भारत आकर सचिन के साथ रहने का फैसला किया.

कैंची धाम वार्षिकोत्सव से पहले उत्तराखंड सरकार ने की बड़ी तैयारी, सीएम ने दिए निर्देश
Supreme Court Biometric Attendance Verdict : बायोमीट्रिक हाजिरी प्रणाली अवैध नहीं, सुप्रीम कोर्ट ने कहा ‘यह हितधारकों के लाभ के लिए है
Bihar Election Congress Strategy : बिहार चुनाव में पूर्व CM भूपेश बघेल को मिली बड़ी जिम्मेदारी, सीनियर ऑब्जर्वर नियुक्त, देखें पूरी लिस्ट
ईद पर बरेली में सुरक्षा कड़ी : 1359 मस्जिदें, 170 ईदगाह और 2350 पुलिसकर्मी तैनात…
किस बंगले में रहना चाहती हैं दिल्ली की पूर्व CM आतिशी? PWD को लिखा पत्र, कहा- ‘मुझे इस आवास में रहने दिया जाए या फिर…’
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Korba Hospital
Korba Hospital : डिलीवरी से पहले मां और गर्भस्थ बच्चे की मौत, अस्पताल में जांच शुरू; परिजनों और डॉक्टरों के दावे अलग

कोरबा जिला अस्पताल में 8 महीने की गर्भवती…

Chhattisgarh High Court
Chhattisgarh High Court : सड़क पर स्टंट और जन्मदिन का जश्न पड़ा भारी, हाईकोर्ट ने सरकार से मांगी स्पष्ट गाइडलाइन

सड़कों पर बाइक स्टंट, खतरनाक ड्राइविंग और सड़क…

Flydubai Flight
Flydubai Flight : हवा में पायलटों के बीच झड़प, चाकू से हमले की खबर, 17 हजार फीट नीचे आया विमान, सऊदी में इमरजेंसी लैंडिंग

दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की…

Contract Teacher
Contract Teacher : 20 महीने से ड्यूटी से गायब संविदा शिक्षिका पर कार्रवाई, DEO ने सेवा की समाप्त

जिले में करीब 20 महीने तक स्कूल से…

Raipur District Badar
Raipur District Badar : रायपुर के बदमाश पर बड़ी कार्रवाई, 6 जिलों से 2 महीने के लिए जिला बदर

रायपुर के गुढ़ियारी निवासी 31 वर्षीय विनेश तुरकाने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?