CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » दुनियाभर में फिर फेमस हुई भारत की ‘LEGACY’ व्हिस्की, Bacardi India की प्रीमियम व्हिस्की की इतनी है कीमत

दुनियाभर में फिर फेमस हुई भारत की ‘LEGACY’ व्हिस्की, Bacardi India की प्रीमियम व्हिस्की की इतनी है कीमत

By Newsdesk Admin
22/06/2025
Share

सीजी भास्कर 22 जून: अगर आप शराब पीने के शौकीन हैं तो ये खबर आपके लिए किसी खुशखबरी से कम नहीं है. दरअसल, दुनियाभर में भारत की बनी व्हिस्की धमाल मचा रही हैं. यही कारण है कि World Whisky अवॉर्ड में इन्हे बार-बार जीतने का मौका मिल रहा है. भारत में बनी व्हिस्की दुनियाभर में फेमस है. हाल ही में BACARDI India की प्रीमियम व्हिस्की LEGACY ने वैश्विक मंच पर भारत का नाम रौशन कर दिया है.

इस व्हिस्की ने World Whiskies Awards 2025 में ब्लेंडेड व्हिस्की कैटेगरी में गोल्ड मेडल अपने नाम किया है. इसके साथ ही इसे Asia Spirits Masters 2025 में सिल्वर मेडल से भी सम्मानित किया गया है. आइए जानते हैं इसकी एक बोतल की कीमत कितनी है?

क्यों खास है ये व्हिस्की?
LEGACY व्हिस्की की खास बात इसका अनूठा मिश्रण है इसमें भारतीय और स्कॉटिश माल्ट्स के साथ भारतीय अनाज का मेल है, जो इसे एक अलग ही स्वाद और पहचान देता है. इसमें फ्रूटी नोट्स, हल्का धुआं, टोस्टेड ओक और मसालों की हल्की झलक मिलती है, जो इसे बेहतरीन रूप से संतुलित और स्मूद बनाती है.

यह सिर्फ एक शराब नहीं, बल्कि भारतीय कारीगरी और परंपरा का जश्न है. LEGACY एक ऐसी विरासत को दर्शाती है जो भारतीय संस्कृति, स्वाद और आधुनिकता को एक साथ पिरोती है. इसके बेहतरीन स्वाद और क्वालिटी को लेकर उपभोक्ताओं से भी इसे जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है.

दुनियाभर में हुई फेमस
इस अंतरराष्ट्रीय मान्यता के साथ, Bacardi India की LEGACY अब प्रीमियम व्हिस्की कैटेगरी में एक उभरते सितारे के रूप में अपनी पहचान मजबूत कर चुकी है. इससे Bacardi की भारतीय व्हिस्की मार्केट में मजबूत पकड़ और भी गहरी होती जा रही है.

LEGACY व्हिस्की वर्तमान में तीन साइज (750ml, 375ml और 180ml) में उपलब्ध है और इसे भारत के कई प्रमुख राज्यों जैसे हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, झारखंड, मेघालय, असम, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, केरल, पुडुचेरी और गोवा में बेचा जा रहा है.

इतनी है एक बोतल की कीमत
Bacardi की यह सफलता एक संकेत है कि भारतीय कारीगरी और स्वाद अब वैश्विक स्तर पर पहचान बना रहे हैं. LEGACY ने साबित कर दिया है कि भारत अब सिर्फ उपभोक्ता नहीं, बल्कि प्रीमियम व्हिस्की का सम्मानित निर्माता भी बन चुका है. इसकी एक बोतल की कीमत 1000 रुपए है.

मां घबराएं न, इसलिए जम्मू में तैनाती की बात छुपा ली, बेटे मुरली नाइक की शहादत की खबर सुन टूट गए माता-पिता
थरूर का ट्रंप-पाक बैठक पर तीखा वार: ‘आतंकवाद भेजने वालों और खदेड़ने वालों में समानता नहीं, मध्यस्थता का सवाल ही नहीं
संभल हिंसा के 180 दिन: बदल गया जिले का नक्शा, मंदिर खुले, प्रतिमाएं लगीं और बनीं नई चौकियां
डॉक्टर पर फायरिंग और फिर लखबीर सिंह लंडा गैंग के 3 गुर्गों का एनकाउंटर, जानिए मोगा गैंगस्टर कनेक्शन की पूरी कहानी
Police News : एसएचओ की विदाई पार्टी में डांस कर रहे Head Constable अचानक हो गई मौत, आनन फानन पहुंचाया हास्पीटल, डाक्टर ने कहा – “नहीं रहे रवि कुमार”
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

PM Surya Ghar Yojana
PM Surya Ghar Yojana : रायपुर में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा, कलेक्टर ने दिए आवेदन जल्द निपटाने के निर्देश

PM Surya Ghar Yojana  : जिला पंचायत के…

Market Electrocution Death
Market Electrocution Death : मार्केट में करंट का कहर, 16 वर्षीय युवक की मौके पर मौत; हादसे का VIDEO वायरल

Market Electrocution Death ; घटना के बाद संजय…

Pregnant Woman
Pregnant Woman :  सड़क नहीं मिली तो खाट बनी सहारा, नदी पार कर गर्भवती को पहुंचाया अस्पताल

धरमजयगढ़ के ग्रामीण इलाके में देर रात एक…

DU Election 2026
DU Election 2026 :  दिल्ली विश्वविद्यालय चुनाव में छत्तीसगढ़ के पीयूष ने मारी बाजी, 674 वोटों से दर्ज की जीत

पीयूष जायसवाल ने दिल्ली विश्वविद्यालय के शहीद भगत…

Chhattisgarh Monsoon
Chhattisgarh Monsoon : छत्तीसगढ़ में मानसून ने फिर बढ़ाई रफ्तार, अब तक 996 मिलीमीटर से ज्यादा बारिश, जानिए किस जिले में सबसे कम

छत्तीसगढ़ में इस बार मानसून का असर कई…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?