सीजी भास्कर, 04 सितंबर : छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए सिंचाई से जुड़ी बड़ी (Sinchai Yojana) खबर है। जल संसाधन विभाग ने अलग-अलग जिलों में सिंचाई सुविधाओं को मजबूत करने के लिए 36 कार्यों को मंजूरी दी है। इन कामों पर करोड़ों रुपये खर्च होंगे और कई क्षेत्रों में खेती के लिए अतिरिक्त सिंचाई सुविधा विकसित होगी।

146 करोड़ से होंगे 36 सिंचाई कार्य Sinchai Yojana
छत्तीसगढ़ शासन के जल संसाधन विभाग ने नवीन मद के अंतर्गत कुल 36 कार्यों के लिए 146 करोड़ 43 लाख 95 हजार रुपये स्वीकृत किए हैं। सिंचाई योजना (Sinchai Yojana) के तहत एनीकट, स्टापडेम, जलाशय, नहरों के उन्नयन और जीर्णोद्धार सहित कई काम किए जाएंगे।
यह भी पढ़ें…Bridge Construction : 6 साल से अधूरा पुल, सीढ़ी के सहारे स्कूल जा रहे बच्चे; CM से न्याय की लगाई गुहार
इन योजनाओं के पूरा होने के बाद अलग-अलग जिलों में सैकड़ों हेक्टेयर कृषि भूमि को सिंचाई सुविधा मिलने की उम्मीद है। इससे बारिश पर निर्भर किसानों को फायदा मिल सकता है।
MCB में 6 योजनाओं पर खर्च होंगे करोड़ों
मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में खरला एनीकट के लिए 4.69 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। इससे 90 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिलेगी।
झिरियानाला स्टापडेम के लिए 3.87 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं। इससे 90 हेक्टेयर क्षेत्र को लाभ मिलेगा। खटम्बर व्यपवर्तन योजना की नहर उन्नयन और सीसी चैनल के लिए 4.93 करोड़ रुपये मंजूर हुए हैं। इससे 296 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिलेगी।
कोडांगी व्यपवर्तन योजना की नहरों के जीर्णोद्धार के लिए 3.38 करोड़ रुपये, कौड़िया एनीकट के लिए 4.50 करोड़ रुपये और गुडरू व्यपवर्तन योजना के शीर्ष व नहर उन्नयन के लिए 4.99 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।
कोरिया और सूरजपुर में भी सिंचाई काम
कोरिया जिले के सलबा जलाशय में बांध और नहर उन्नयन के लिए 2.19 करोड़ रुपये तथा चम्पाझर जलाशय में नहर उन्नयन के लिए 1.95 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। मुरमा जलाशय में बांध और नहर उन्नयन के लिए 4.42 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं।
सूरजपुर जिले में कल्याणपुर, बद्रिकाश्रम, पसला, जामडीह और गंगोटी जलाशय योजनाओं के नवीनीकरण सहित कई कामों को मंजूरी मिली है। गंगोटी योजना से 96 हेक्टेयर और मायापुर-2 जलाशय से 100 हेक्टेयर क्षेत्र को सिंचाई सुविधा मिलने की जानकारी दी गई है।
यह भी पढ़ें…Dahi Handi 2026 : 15 लाख की दही हांडी के लिए मचेगी होड़, बी प्राक-लखबीर सिंह लक्खा लगाएंगे भक्ति का तड़का
बलरामपुर और सरगुजा में भी कई योजनाएं
बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में चरगढ़ नाला स्टापडेम, कामेश्वरनगर जलाशय, बाहरचुरा बांध, जरहाडी नाला एनीकट, अलखडीहा जलाशय और भुरसाटोली जलाशय से जुड़े कामों को मंजूरी मिली है। कामेश्वरनगर जलाशय योजना से 215 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिलने का अनुमान है।
सरगुजा जिले में बोदार नाला, बकमेर, चन्दनई, कंचनपुर, लेदराडांड करोवापारा, मांड नदी भण्डारडांड और सरमना से जुड़े कार्यों के लिए राशि स्वीकृत हुई है। चन्दनई योजना से 200 हेक्टेयर और कंचनपुर जलाशय से 150 हेक्टेयर क्षेत्र को सिंचाई सुविधा मिलेगी।
जशपुर में 415 हेक्टेयर तक पहुंचेगा फायदा
जशपुर जिले में लुखी और हर्री जलाशय योजनाओं के निर्माण के लिए करीब 5-5 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। दोनों योजनाओं से 125-125 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिलने की बात कही गई है।
सबसे ज्यादा संभावित सिंचाई लाभ तुम्बाजोर व्यपवर्तन योजना से जुड़ा है। इसके शीर्ष कार्य के लिए 4.59 करोड़ रुपये मंजूर हुए हैं। योजना पूरी होने पर 415 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिलेगी।
इसके अलावा दाराखारिया में छठघाट, पायर पखना-सुकबासुपारा-बारो स्टापडेम और कुनकुरी कार्यालयीन भवन सहित अन्य कार्यों को भी स्वीकृति दी गई है। पत्थलगांव उप संभाग के कार्यालय भवन और चार आवासीय भवनों के उन्नयन के लिए 1.49 करोड़ रुपये मंजूर हुए हैं।
किसानों को सिंचाई सुविधा मिलने की उम्मीद
सिंचाई काम (Sinchai Yojana) पूरे होने के बाद संबंधित क्षेत्रों में खेती के लिए पानी की उपलब्धता बेहतर होने की उम्मीद है। जल संसाधन विभाग की इन स्वीकृतियों से जल संरक्षण के साथ कृषि क्षेत्र को भी फायदा मिलने की संभावना है।




