CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Startup Center : 105 करोड़ से बनेगा स्टार्टअप सेंटर, ग्रामीण इंटरनेट के लिए 3928 करोड़ मंजूर

Startup Center : 105 करोड़ से बनेगा स्टार्टअप सेंटर, ग्रामीण इंटरनेट के लिए 3928 करोड़ मंजूर

By Newsdesk Admin
24/07/2026
Share
startup-center
startup-center

सीजी भास्कर, 24 जुलाई : छत्तीसगढ़ में उद्यमिता और डिजिटल कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। प्रदेश में 105.30 करोड़ रुपये की लागत से सेंटर ऑफ एंटरप्रेन्योरशिप (Startup Center) की स्थापना की जाएगी। वहीं भारतनेट फेज-3 के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में हाई-स्पीड इंटरनेट पहुंचाने के लिए केंद्र सरकार ने 3928 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं।

यह भी पढ़ें : GGU Re-Exam Cancelled : छात्रों के विरोध के बाद री-एग्जाम का फैसला बदला, 27 जुलाई की परीक्षा अधिसूचना रद्द

105 करोड़ से बनेगा स्टार्टअप सेंटर

इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के सचिव अंकित आनंद और चिप्स (CHiPS) के सीईओ मयंक अग्रवाल ने नवा रायपुर में संयुक्त प्रेसवार्ता में बताया कि राज्य सरकार ने भारत सरकार की संस्था सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स ऑफ इंडिया (STPI) के साथ एमओयू किया है। इसके तहत 105.30 करोड़ रुपये की लागत से सेंटर ऑफ एंटरप्रेन्योरशिप (Startup Center)  स्थापित किया जाएगा। इस सेंटर के माध्यम से एआई (AI), मेडटेक, स्मार्ट सिटी और स्मार्ट कृषि क्षेत्र के स्टार्टअप को प्रोत्साहन मिलेगा।

यह भी पढ़ें : Rare White Krait : दुर्ग में मिला दुर्लभ श्वेतवर्णी करैत, विशेषज्ञों की पुष्टि के बाद जंगल में छोड़ा गया

3928 करोड़ से गांवों तक पहुंचेगा हाई-स्पीड इंटरनेट

उन्होंने बताया कि भारतनेट फेज-3 (BharatNet Phase-3) के तहत प्रदेश की ग्राम पंचायतों को हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड नेटवर्क से जोड़ा जाएगा। इस परियोजना के लिए केंद्र सरकार ने 3928 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। इसके अलावा जनवरी 2024 से अब तक प्रदेश में 1273 मोबाइल टावर चालू किए जा चुके हैं, जिससे दूरस्थ और आदिवासी क्षेत्रों में डिजिटल कनेक्टिविटी मजबूत हुई है।

यह भी पढ़ें : Rare White Krait : दुर्ग में मिला दुर्लभ श्वेतवर्णी करैत, विशेषज्ञों की पुष्टि के बाद जंगल में छोड़ा गया

AI मिशन और आईटी फेलोशिप पर जोर Startup Center 

राज्य सरकार ने डिजिटल अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए सीएम आईटी फेलोशिप शुरू की है। इसके तहत 50 स्थानीय युवाओं को ट्रिपलआईटी नया रायपुर के सहयोग से उन्नत तकनीकी प्रशिक्षण और विभिन्न सरकारी विभागों में कार्यानुभव दिया जा रहा है। वहीं छत्तीसगढ़ एआई मिशन के तहत एआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस और एआई डेटा लैब की स्थापना भी की जा रही है।

यह भी पढ़ें : Stray Dogs Management : हाईकोर्ट नाराज, आवारा कुत्तों और मवेशियों के प्रबंधन पर मांगी नई रिपोर्ट

खनिज ऑनलाइन से 30 हजार करोड़ से ज्यादा राजस्व

सचिव अंकित आनंद ने बताया कि खनिज ऑनलाइन 2.0 पोर्टल के माध्यम से जनवरी 2024 से जून 2026 के बीच 30,311.80 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है। वहीं वन क्लिक-सिंगल विंडो 2.0 प्लेटफॉर्म पर 19 विभागों की 151 सेवाओं का एकीकरण किया गया है, जिससे उद्योगों को ऑनलाइन सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

यह भी पढ़ें :  Newborn Baby : नाली में मिला नवजात का शव, पूरे गांव में पसरा सन्नाटा, आखिर किसने छीन ली मासूम की सांसें

सेवा सेतु पर 564 सरकारी सेवाएं उपलब्ध

राज्य के एकीकृत नागरिक सेवा पोर्टल सेवा सेतु (Seva Setu) पर अब 35 विभागों की 564 सेवाएं उपलब्ध हैं। पिछले ढाई वर्षों में पोर्टल पर 85 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 78 लाख से ज्यादा का निराकरण किया जा चुका है। सरकार का दावा है कि इससे नागरिक सेवाएं अधिक पारदर्शी और सुगम हुई हैं।

यह भी पढ़ें :  PNG Gas Supply : अब सिलेंडर नहीं, पाइपलाइन से मिलेगी गैस

भारतनेट परियोजना से मिलेगा बड़ा लाभ

अधिकारियों के अनुसार भारतनेट फेज-3 के तहत ग्राम पंचायतों, स्कूलों, स्वास्थ्य केंद्रों और सरकारी कार्यालयों को हाई-स्पीड इंटरनेट से जोड़ा जाएगा। इससे ऑनलाइन शिक्षा, टेलीमेडिसिन, डिजिटल भुगतान, ई-गवर्नेंस और डिजिटल कारोबार को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही फाइबर-टू-द-होम सुविधा के जरिए ग्रामीण क्षेत्रों में भी बेहतर ब्रॉडबैंड सेवा उपलब्ध हो सकेगी।

यह भी पढ़ें :  E-Malkhana 2.0 : छत्तीसगढ़ पुलिस की डिजिटल पहल, देवेंद्र नगर थाने में लांच हुआ ई-मालखाना 2.0

दुर्ग ज्वेलरी शॉप में दिनदहाड़े उठाईगिरी, 10 नग सोने की अंगूठी लेकर दो युवक फरार, करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद
BJP Bhilai जिला कार्यकारिणी : 62 दावेदारों में से चुने गए थे अध्यक्ष, डेढ़ हजार में से 32 कार्यकारिणी में
उत्तराखंड दौरे पर BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा, भारत-चीन सीमा से लगे गांवों का करेंगे निरीक्षण…
कर्ज लेकर किसान ने तैयार की फसल, रातों रात महीनों की मेहनत जल कर हुई खाक, मामला छत्तीसगढ़ के इस जिले का
Ohh..my….God….❗ छत्तीसगढ़ में स्कूल के वॉशरूम में छात्रों ने किया धमाका, महिला टीचर से नाराजगी के चलते You tube से सीखा तरीका और कर दिया Blast
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Korba DMF Inspection
Korba DMF Inspection : आंगनबाड़ी भवन निर्माण में गड़बड़ी, 8 की जगह लगा 6 MM सरिया; सब इंजीनियर पर FIR और निलंबन के निर्देश

खनन प्रभावित क्षेत्रों में विकास कार्यों की गुणवत्ता…

Chhattisgarh Road Accident
Chhattisgarh Road Accident : सड़क हादसों में 3 मौतें, तेज रफ्तार बनी काल, दुर्ग में कार पेड़ से भिड़ी, बालोद में स्कॉर्पियो ने राजमिस्त्री को कुचला

छत्तीसगढ़ के दुर्ग और बालोद जिले में हुए…

Justice Krishn Ram Mahapatra
Justice Krishn Ram Mahapatra : कृष्ण राम महापात्र बने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के 16वें चीफ जस्टिस, राज्यपाल रमेन डेका ने दिलाई शपथ

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को नया स्थायी मुख्य न्यायाधीश (Justice…

Mahtari Vandan Scheme
Mahtari Vandan Yojana : महतारी वंदन योजना में बड़ी कार्रवाई, बस्तर में 5925 महिलाओं के नाम हटे, 2 हजार हितग्राहियों की हो चुकी थी मौत

महतारी वंदन योजना में अपात्र हितग्राहियों के खिलाफ…

Chhattisgarh Patwari Recruitment
Chhattisgarh Patwari Recruitment : छत्तीसगढ़ के 26 जिलों में पटवारियों की भर्ती, 200 पदों को मिली मंजूरी; CG Vyapam कराएगा परीक्षा

छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?