सीजी भास्कर, 08 अक्टूबर। कोरबा में दो अलग-अलग जगहों पर सांप मिलने से लोगों में हड़कंप (Snake Rescue) मच गया। रिसदी में एक सांप कबूतरों के पिंजड़े में घुस गया और एक कबूतर का शिकार कर लिया। वहीं बुधवारी बाजार में बाइक के अंदर कॉमन करैत सांप मिलने से लोगों की भीड़ जुट गई। दोनों घटनाओं की सूचना मिलने के बाद रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और सांपों को सुरक्षित बाहर निकाला।

कबूतर के पिंजड़े में मिले दो सांप Snake Rescue
रिसदी में डेविड के घर बने कबूतरों के पिंजड़े में दो सांप दिखाई दिए थे। सूचना पर नोवा नेचर की टीम के जितेंद्र सारथी मौके पर पहुंचे और एक सांप का रेस्क्यू किया।
परिवार के मुताबिक दूसरा सांप अभी आसपास छिपा हो सकता है। पिंजड़े में मौजूद एक कबूतर का सांप ने शिकार कर लिया था।
यह भी पढ़ें…Dhamtari Accident : धमतरी में सड़क पर सो रहे युवक को कार ने कुचला, सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा
बाइक की सीट के अंदर छिपा था कॉमन करैत
दूसरी घटना बुधवारी बाजार की है, जहां एक बाइक के अंदर कॉमन करैत सांप घुस (Snake Rescue) गया था। सूचना मिलने पर रेप्टाइल केयर एंड रेस्क्यू सोसाइटी की टीम मौके पर पहुंची।
टीम ने बाइक की सीट हटाकर सांप को सुरक्षित बाहर निकाला।
रेस्क्यू टीम ने लोगों से अपील की है कि सांप दिखाई देने पर उसे खुद पकड़ने या मारने की कोशिश न करें। इसकी सूचना वन विभाग या अधिकृत रेस्क्यू टीम को दें।
खबरें और भी हैं…Illegal Liquor : अवैध शराब बेचते युवक गिरफ्तार


