CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » दिनदहाड़े थार सवार बदमाशों का आतंक: कारोबारी से 1 लाख की लूट, मारपीट कर फरार

दिनदहाड़े थार सवार बदमाशों का आतंक: कारोबारी से 1 लाख की लूट, मारपीट कर फरार

By Newsdesk Admin
21/04/2026
Share
सीजी भास्कर 21 अप्रैल

रायपुर। राजधानी में अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। दिनदहाड़े एक कारोबारी के साथ मारपीट कर लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। थार में सवार तीन बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

पीड़ित कारोबारी से मारपीट, बैग छीनकर लूट

मिली जानकारी के अनुसार, आमानाका थाना क्षेत्र के पंडरी स्थित ताज नगर मस्जिद के पास रहने वाले 40 वर्षीय जफर इकबाल होम डेकोर का काम करते हैं। उनकी दुकान मोवा में है।
20 अप्रैल की दोपहर करीब 2:45 बजे वे अपनी बाइक से टाटीबंध से कुम्हारी की ओर जा रहे थे। उनके पास एक काले बैग में 1.50 लाख रुपए थे, जो उन्हें अपने दोस्त को देने थे।

जाम से बचने उतरे, बदमाशों ने बनाया निशाना

चंदनडीह पुल के पास जाम लगने के कारण जफर नीचे के रास्ते से जाने लगे। दुर्गा मंच के पास पानी पीने के लिए रुके ही थे कि करीब 3 बजे एक काले रंग की थार (CG-07-CS-7739) में सवार तीन युवक वहां पहुंचे।
एक आरोपी नीचे उतरा और जबरन बैग छीनने लगा। विरोध करने पर बदमाशों ने जफर के साथ जमकर मारपीट की और बैग गाड़ी में डालकर फरार होने लगे।

बैग लौटाया, लेकिन 1 लाख रुपए गायब

कुछ दूर जाने के बाद आरोपियों ने बैग वापस फेंक दिया, लेकिन उसमें केवल 50 हजार रुपए ही बचे थे। बाकी 1 लाख रुपए लूटकर बदमाश फरार हो गए।
जफर ने हिम्मत दिखाते हुए उनका पीछा किया और परसदा रोड स्थित कैवल्य धाम मंदिर तक पहुंचे, लेकिन आरोपी वहां से भी भाग निकले।
घायल पीड़ित, पुलिस जांच में जुटी

इस घटना में जफर इकबाल के हाथ और सीने में चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही आमानाका पुलिस और एसीसीयू की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

प्रयागराज में बमबाजी करने वाले तीन दोस्त गिरफ्तार… गर्लफ्रेंड के मोहल्ले वालों को डराना था मकसद, 12 बम बरामद
Online betting racket busted during IPL : गोवा से 5 मुख्य आरोपी पकड़ लाई दुर्ग पुलिस, देखिए विडियो
CM साय दिल्ली में PM मोदी से मिलेंगे, केंद्र की योजनाओं का रिव्यू और विकास के लिए फंड की मांग
DSP Kalpana Case: कोरबा की फोटो-फ्रेमिंग दुकान से रायपुर के होटल तक—कारोबारी टंडन की उलझी कहानी
Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana : राजिम में सामाजिक समरसता का उत्सव, 283 जोड़ों ने थामा एक-दूसरे का हाथ
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Araku Valley Vistadome Train
Araku Valley Vistadome Train : बारिश में अरकू घाटी का सफर होगा और भी खास, पैसेंजर ट्रेन में जुड़ा अतिरिक्त विस्टाडोम कोच

Araku Valley Vistadome Train : जगदलपुर से विशाखापट्टनम…

Lutra Sharif Urs 2026
Lutra Sharif Urs 2026 : लुतरा शरीफ में 28 सितंबर से उर्स का आगाज, 5 दिन तक कव्वाली-तकरीर से सजेगी महफिल

Lutra Sharif Urs 2026 : उर्स के सभी…

Sangeeta Ketan Shah
Sangeeta Ketan Shah : अग्रिम जमानत के 4 महीने बाद थाने पहुंचीं संगीता-केतन शाह, औपचारिक गिरफ्तारी के बाद रिहा

जमीन सौदे से जुड़े धोखाधड़ी के मामले में…

Train Theft Raigarh
Train Theft Raigarh : रायगढ़ में LTT एक्सप्रेस से महिला का हैंडपर्स चोरी, 49 हजार के कैश-जेवर ले उड़ा चोर

मुंबई LTT एक्सप्रेस के जनरल कोच में सफर…

BA Student Death
BA Student Death : BA छात्रा की मौत के मामले में NSUI नेता गिरफ्तार, परिजनों ने लगाया ब्लैकमेल का आरोप

19 वर्षीय BA फर्स्ट ईयर की छात्रा की…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?