CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » प्रयागराज में बमबाजी करने वाले तीन दोस्त गिरफ्तार… गर्लफ्रेंड के मोहल्ले वालों को डराना था मकसद, 12 बम बरामद

प्रयागराज में बमबाजी करने वाले तीन दोस्त गिरफ्तार… गर्लफ्रेंड के मोहल्ले वालों को डराना था मकसद, 12 बम बरामद

By Newsdesk Admin
23/03/2025
Share

प्रयागराज के ओल्ड कटरा मार्केट में बमबाजी करने वाले बाइक सवार तीन युवकों को पुलिस ने घटना के तीन दिन बाद शनिवार को गिरफ्तार कर लिया. कर्नलगंज पुलिस ने बताया कि गर्लफ्रेंड के चक्कर में तीन दोस्तों ने इस वारदात को अंजाम दिया था. उनके पास से 12 बम भी बरामद हुए हैं. इन तीनों ने 19 मार्च की देर रात ओल्ड कटरा मार्केट में स्थित अशोक साहू जनरल स्टोर के शटर पर तीन बम फोड़े थे.यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई थी, जिसका फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल है. पुलिस ने इसी सीसीटीवी फुटेज के आधार पर इन तीनों आरोपियों को पकड़ने में सफलता पाई. पकड़े गए युवकों में अनदान और उसके दो साथी अब्दुल्ला और मंजीत शामिल हैं. पुलिस पूछताछ में बीए के छात्र अनदान ने बताया कि ओल्ड कटरा में वह अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने जाता था, तो वहां के कुछ लड़के इसका विरोध करते और मुझे इलाके में आने से मना किया. अनदान ने बताया कि उन युवकों डराने के लिए मैंने अपने दोस्तों संग मिलकर बमबाजी की.अनदान के मुताबिक उसने 19 मार्च की रात दोस्तों संग शराब पार्टी की. इसके बाद अनदान ने अपने दोस्तों मंजीत और अब्दुल्ला को पूरा मामला बताया. तीनों दोस्तों से तय किया कि कटरा में उसी इलाके मे बमबाजी करते हैं ताकि वहां के युवकों में दहशत हो जाएगी, वे डर जाएंगे. शराब के नशे में उसी रात अनदान अपने दोस्तों संग बाइक से ओल्ड कटरा पहुंचा और अशोक साहू जनरल स्टोर के शटर पर तीन बम फोड़े. बमबाजी का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद प्रयागराज पुलिस प्रशासन भी हरकत में आ गई थी. ओल्ड कटरा मार्केट में कचहरी रोड के पास रहने वाले शिवम साहू ने पुलिस को वारदात के अगले दिन बताया कि रात करीब 2 बजे लगातार 3 तेज धमाकों की आवाज आई, जिसे सुनकर लोग अपने घरों से बाहर निकल आए. शिवम ने कहा, ‘मैंने बाहर आकर देखा तो सड़क पर सन्नाटा था. सामने वाले प्लॉट से बारूद की गंध आ रही थी और धुआं उठ रहा था. सुबह जब घर के सीसीटीवी फुटेज चेक किए तो बमबाजी के बारे में जानकारी हुई.’सीसीटीवी में सामने आया कि 19 मार्च की देर रात करीब 2 बजे एक बाइक पर दो युवक जाते हुए दिखे. बाइक के पीछे टोपी लगाए एक युवक पैदल आता दिखा. उसने धड़ाधड़ तीन बम सामने वाली दुकान के शटर पर दे मारे. यह दुकान अशोक साहू जनरल स्टोर के नाम से थी. फिर बमबाजी करके युवक बाइक की तरफ दौड़ते हुए पहुंचा और बैठकर निकल गया. इसके बाद पुलिस ने मामले की तह तक जाकर जांच की, तो बम फेंकने वालों का पता चला.

Budget 2026 Impact: क्या हुआ सस्ता, क्या हुआ महंगा – आपकी जेब का पूरा गणित
Heart Attack While Dancing At Wedding : डीजे पर नाचते-नाचते 25 साल के युवक की मौत, दोस्त समझते रहे कि मजाक कर रहा है
भिलाई की चौहान क्रिकेट एकेडमी में 30 मार्च तक पूर्व कैप्टन मोहम्मद अजहरूद्दीन खिलाड़ियों को देंगे टिप्स, मीडिया से चर्चा में राजेश की तारीफ, पंत को बताया बेहतरीन खिलाड़ी
Cannabis Smuggler Arrest Raipur : तिल्दा-नेवरा में पुलिस की दबिश, मधु मिश्रा के घर से 36 लाख का गांजा, हथियार और नकद बरामद
मोबाइल नंबर ब्लॉक करने पर भड़का युवक, घर में घुसकर युवती की कर दी बेरहमी से हत्या
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

CG SAS Transfer : 125 अपर और डिप्टी कलेक्टरों का तबादला, देखें ट्रांसफर सूची
CG SAS Transfer : 125 अपर और डिप्टी कलेक्टरों का तबादला, देखें ट्रांसफर सूची

राज्य शासन ने 125 राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों…

Mahanadi Water Dispute : महानदी जल विवाद पर 1 अक्टूबर को दिल्ली में बैठक, अमित शाह की अध्यक्षता में मिलेंगे छत्तीसगढ़-ओडिशा के CM
Mahanadi Water Dispute : महानदी जल विवाद पर 1 अक्टूबर को दिल्ली में बैठक, अमित शाह की अध्यक्षता में मिलेंगे छत्तीसगढ़-ओडिशा के CM

महानदी जल विवाद पर बैठक (Mahanadi Water Dispute)…

Pangolin Rescue : घर के आंगन में पहुंचा दुर्लभ पैंगोलिन, वन विभाग ने रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा
Pangolin Rescue : घर के आंगन में पहुंचा दुर्लभ पैंगोलिन, वन विभाग ने रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा

दुर्लभ पैंगोलिन का रेस्क्यू (Pangolin Rescue) कर उसे…

Rikesh Sen Development : निगम चुनाव से पहले विधायक रिकेश का मास्टरस्ट्रोक, 37 वार्डों को 20.52 करोड़ की सौगात
Rikesh Sen Development : निगम चुनाव से पहले विधायक रिकेश का मास्टरस्ट्रोक, 37 वार्डों को 20.52 करोड़ की सौगात

विकास कार्यों की मंजूरी (Rikesh Sen Development) के…

Surajpur Mother Daughter Murder Case
Surajpur Mother Daughter Murder Case : सूरजपुर मां-बेटी हत्याकांड में 4 आरोपी दोषी, 8 अक्टूबर को सुनाई जाएगी सजा

Surajpur Mother Daughter Murder Case :घटना के बाद…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?