CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Bangladeshi Citizens : रायपुर में 2 बांग्लादेशी पकड़े गए, 13 साल से मैकेनिक बनकर रह रहा था युवक

Bangladeshi Citizens : रायपुर में 2 बांग्लादेशी पकड़े गए, 13 साल से मैकेनिक बनकर रह रहा था युवक

By Newsdesk Admin
11/08/2026
Share
Bangladeshi Citizens : रायपुर में 2 बांग्लादेशी पकड़े गए, 13 साल से मैकेनिक बनकर रह रहा था युवक
Bangladeshi Citizens : रायपुर में 2 बांग्लादेशी पकड़े गए, 13 साल से मैकेनिक बनकर रह रहा था युवक

सीजी भास्कर, 11 अगस्त : रायपुर में पुलिस ने दो बांग्लादेशी नागरिकों (Bangladeshi Citizens) को पकड़ा है। इनमें से एक युवक करीब 13 साल से रायपुर में रहकर मैकेनिक का काम कर रहा था। पुलिस कार्रवाई की जानकारी मिलते ही उसके माता-पिता फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। वहीं दूसरे व्यक्ति के कबाड़ का कारोबार करने की जानकारी सामने आई है। दोनों से पूछताछ कर स्थानीय संपर्कों और संभावित नेटवर्क की जांच की जा रही है।

Contents
  • इंटेलिजेंस इनपुट पर टिकरापारा पुलिस की कार्रवाई
  • युवक डिटेंशन सेंटर भेजा, माता-पिता फरार
  • कबाड़ का काम करने वाला दूसरा व्यक्ति भी पकड़ा गया
  • फर्जी दस्तावेज नेटवर्क की जांच तेज
  • पहले भी सामने आ चुके हैं मामले

 

 

 

यह भी पढ़ें… Leopard Skin Smuggling : दंतेवाड़ा-नारायणपुर सीमा पर तेंदुए की खाल के साथ 3 गिरफ्तार

 

 

इंटेलिजेंस इनपुट पर टिकरापारा पुलिस की कार्रवाई

पुलिस के अनुसार इंटेलिजेंस से मिले इनपुट के आधार पर टिकरापारा थाना पुलिस ने संजय नगर निवासी शेख रेहान को हिरासत में लिया। पूछताछ और दस्तावेजों की जांच के दौरान उसके बांग्लादेशी नागरिक (Bangladeshi Citizens)  होने की जानकारी सामने आई। बताया गया कि रेहान करीब 13 साल पहले अपने माता-पिता के साथ रायपुर आया था। इसके बाद से वह यहीं रहकर मैकेनिक का काम कर रहा था।

 

 

यह भी पढ़ें…Councillor Husband Ban : महिला पार्षदों के नाम पर नहीं चलेगा ‘पति राज’, रिश्तेदारों की दखल पर रोक

 

 

युवक डिटेंशन सेंटर भेजा, माता-पिता फरार

पहचान की पुष्टि के बाद पुलिस ने शेख रेहान को डिटेंशन सेंटर भेज दिया। पुलिस कार्रवाई की भनक लगते ही उसके माता-पिता फरार हो गए। पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश देकर उनकी तलाश कर रही है। जांच में यह भी सामने आया कि रेहान की बहन की शादी रायपुर में ही एक स्थानीय व्यक्ति से हुई है। उसका एक छोटा बच्चा भी है। पुलिस ने फिलहाल उससे पूछताछ की है।

 

 

यह भी पढ़ें…Har Ghar Tiranga : खेलो इंडिया सेंटर में गूंजी देशभक्ति, खिलाड़ियों ने निकाली तिरंगा यात्रा

 

 

कबाड़ का काम करने वाला दूसरा व्यक्ति भी पकड़ा गया

पुलिस ने संजय नगर इलाके से जमालकरी नाम के एक अन्य बांग्लादेशी नागरिक (Bangladeshi Citizens)  को भी पकड़ा है। बताया गया कि वह कबाड़ का कारोबार करता था। पुलिस दोनों से पूछताछ कर उनके स्थानीय संपर्कों और अन्य गतिविधियों की जानकारी जुटा रही है।

 

 

यह भी पढ़ें… Lung Surgery : रायपुर में 15 साल के बालक की सफल फेफड़े की सर्जरी, बना सबसे कम उम्र का मरीज

 

 

फर्जी दस्तावेज नेटवर्क की जांच तेज

प्राथमिक जांच में पुलिस को आशंका है कि बांग्लादेशी नागरिकों को एजेंटों के जरिए रायपुर लाकर फर्जी दस्तावेज तैयार कराए जाते थे। इन दस्तावेजों में आधार कार्ड और अन्य पहचान पत्र शामिल हो सकते हैं। इसके बाद उन्हें स्थानीय नागरिक के तौर पर रहने में मदद दी जाती थी। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की पड़ताल कर रही है। एजेंटों और स्थानीय स्तर पर मदद करने वाले लोगों की भूमिका भी जांच के दायरे में है।

 

 

यह भी पढ़ें…CM Rojgar Yojana : गांव में उद्योग लगाने का मौका, 35% तक मिलेगा अनुदान

 

 

 

पहले भी सामने आ चुके हैं मामले

रायपुर में इससे पहले भी बांग्लादेशी नागरिकों के पकड़े जाने के मामले सामने आ चुके हैं। पुलिस अब इन मामलों के बीच किसी संभावित कनेक्शन की भी जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद ही पूरे नेटवर्क और इसमें शामिल लोगों की वास्तविक भूमिका स्पष्ट हो सकेगी।

 

 

 

यह भी पढ़ें…Operation Sindoor Garden : भखारा ITI में 31 लाख से बना ऑपरेशन सिंदूर उद्यान, कौशल विकास के साथ बढ़ी हरियाली

Bilaspur Coal Depot Protest : ग्रामीणों का हल्ला बोल, भारी वाहनों की आवाजाही से बढ़ी परेशानी
Chhattisgarh Patwari Recruitment : छत्तीसगढ़ के 26 जिलों में पटवारियों की भर्ती, 200 पदों को मिली मंजूरी; CG Vyapam कराएगा परीक्षा
रत्नावली के नेतृत्व में “जनसेवा दिवस” के रूप में मनाया जाएगा मंत्री दयालदास का जन्मदिन, पूरे राज्य में स्वास्थ्य एवं रक्तदान शिविरों का होगा आयोजन
Community Health Outreach : तर्रा–लिमतरा में लगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 113 ग्रामीणों ने कराई जांच
Durg robbery case : पूर्व केयरटेकर ने चाकू दिखाकर दंपती को लूटा, गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Ghunghutta Dam Death : कॉलेज छात्र ने घुनघुट्टा डेम में लगाई छलांग, 15 घंटे बाद मिला शव
Ghunghutta Dam Death : कॉलेज छात्र ने घुनघुट्टा डेम में लगाई छलांग, 15 घंटे बाद मिला शव

अंबिकापुर के 19 वर्षीय कॉलेज छात्र की घुनघुट्टा…

Sukma Police Vehicle Fire : कलेक्टर परिसर में चलती बोलेरो में लगी आग, पुलिसकर्मी सुरक्षित
Sukma Police Vehicle Fire : कलेक्टर परिसर में चलती बोलेरो में लगी आग, पुलिसकर्मी सुरक्षित

सुकमा जिला मुख्यालय स्थित कलेक्टर परिसर में गुरुवार…

KK Srivastava ED Action : 15 करोड़ की ठगी मामले में ED का एक्शन, केके की 3.25 करोड़ की संपत्ति अटैच
KK Srivastava ED Action : 15 करोड़ की ठगी मामले में ED का एक्शन, केके की 3.25 करोड़ की संपत्ति अटैच

संपत्ति कुर्की (KK Srivastava ED Action) के तहत…

Road Repair : खराब सड़कों से जल्द मिलेगी राहत, 31 दिसंबर तक पूरा होगा काम
Road Repair : खराब सड़कों से जल्द मिलेगी राहत, 31 दिसंबर तक पूरा होगा काम

सड़क निर्माण और मरम्मत कार्य (Road Repair) की…

NH-30 Markatola Ghat Accident : मरकाटोला घाट में खड़े डीजे वाहन को ट्रक ने मारी टक्कर, 4 की मौत की सूचना; 5 से अधिक घायल
NH-30 Markatola Ghat Accident : मरकाटोला घाट में खड़े डीजे वाहन को ट्रक ने मारी टक्कर, 4 की मौत की सूचना; 5 से अधिक घायल

सड़क हादसा (NH-30 Markatola Ghat Accident) मरकाटोला घाट…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?