CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Lung Surgery : रायपुर में 15 साल के बालक की सफल फेफड़े की सर्जरी, बना सबसे कम उम्र का मरीज

Lung Surgery : रायपुर में 15 साल के बालक की सफल फेफड़े की सर्जरी, बना सबसे कम उम्र का मरीज

By Newsdesk Admin
11/08/2026
Share
Lung Surgery : रायपुर में 15 साल के बालक की सफल फेफड़े की सर्जरी, बना सबसे कम उम्र का मरीज
Lung Surgery : रायपुर में 15 साल के बालक की सफल फेफड़े की सर्जरी, बना सबसे कम उम्र का मरीज

सीजी भास्कर, 11 अगस्त : रायपुर के पं. जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के एडवांस कार्डियक इंस्टीट्यूट (एसीआई) में 15 साल के बालक के फेफड़े (Lung Surgery) की सफल सर्जरी की गई। कार्डियो थोरेसिक एंड वैस्कुलर सर्जरी विभाग में अब तक यह सबसे कम उम्र के मरीज की लोबेक्टॉमी सर्जरी बताई गई है। विभाग ने पिछले 20 दिनों में 9 और दो महीने में 13 लोबेक्टॉमी सर्जरी की हैं।

Contents
  • संक्रमित फेफड़े का हिस्सा निकाला
  • 20 दिन में 9 लोबेक्टॉमी सर्जरी
  • फेफड़ों की बीमारी में फंगस भी कारण
  • समय पर इलाज से कैंसर का जोखिम कम

 

 

 

यह भी पढ़ें… Leopard Skin Smuggling : दंतेवाड़ा-नारायणपुर सीमा पर तेंदुए की खाल के साथ 3 गिरफ्तार

 

 

 

 

संक्रमित फेफड़े का हिस्सा निकाला

लोबेक्टॉमी सर्जरी में फेफड़े के संक्रमित हिस्से को निकाल दिया जाता है। विभाग के एचओडी डॉ. कृष्णकांत साहू के अनुसार दो मरीजों की इमरजेंसी सर्जरी भी की गई। दोनों को खांसी के साथ अत्यधिक रक्तस्राव यानी हेमोप्टाइसिस की समस्या थी। आधुनिक तकनीक और एडवांस्ड लंग स्टेपलर की मदद से सर्जरी की गई। विभाग के मुताबिक फेफड़ों की सर्जरी के क्षेत्र में एसीआई प्रदेश में प्रमुख केंद्र के रूप में काम कर रहा है।

 

 

यह भी पढ़ें…Councillor Husband Ban : महिला पार्षदों के नाम पर नहीं चलेगा ‘पति राज’, रिश्तेदारों की दखल पर रोक

 

 

20 दिन में 9 लोबेक्टॉमी सर्जरी

सीटीवीएस विभाग में पिछले 20 दिनों में 9 और दो महीने में 13 लोबेक्टॉमी सर्जरी की गई हैं। इनमें 15 साल के बालक के अलावा 70 साल के बुजुर्ग का भी ऑपरेशन किया गया। डॉक्टरों के अनुसार एडवांस तकनीक से सर्जरी करने पर ब्रोन्कोप्लूरल फिस्टुला जैसी जटिलताओं की संभावना कम हो जाती है। वैस्कुलर मालफॉर्मेशन और लंग एब्सिस जैसी स्थितियों में भी मरीजों को खून आने की समस्या हो सकती है।

 

 

 

यह भी पढ़ें…Har Ghar Tiranga : खेलो इंडिया सेंटर में गूंजी देशभक्ति, खिलाड़ियों ने निकाली तिरंगा यात्रा

 

 

 

फेफड़ों की बीमारी में फंगस भी कारण

विभाग के अनुसार फेफड़ों की लोबेक्टॉमी के प्रमुख कारणों में एस्परजिलोमा और ब्रोन्किएक्टैसिस शामिल हैं। एस्परजिलोमा फेफड़ों में एस्परजिलस नाइजर नामक फंगस के संक्रमण से हो सकता है। यह समस्या टीबी से प्रभावित फेफड़ों या कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता वाले मरीजों में देखी जाती है।

ब्रोन्किएक्टैसिस भी टीबी संक्रमण के बाद होने वाली प्रमुख समस्याओं में शामिल है। इसमें फेफड़ों के अंदर असामान्य गुहाएं बन सकती हैं और संक्रमण के कारण खांसी के साथ खून आने की समस्या हो सकती है।

 

 

यह भी पढ़ें…Bangladeshi Citizens : रायपुर में 2 बांग्लादेशी पकड़े गए, 13 साल से मैकेनिक बनकर रह रहा था युवक

 

 

समय पर इलाज से कैंसर का जोखिम कम

डॉक्टरों के अनुसार फेफड़ों के कैंसर में अगर बीमारी शुरुआती अवस्था में है तो लोबेक्टॉमी के जरिए प्रभावित हिस्से को निकालकर मरीज को बेहतर उपचार दिया जा सकता है। सीटीवीएस विभाग में लोबेक्टॉमी के अलावा डिकॉर्टिकेशन, सेगमेंटेक्टॉमी और न्यूमोनेक्टॉमी जैसी सर्जरी भी की जाती हैं।

विभाग में सालाना करीब 15 से 20 लोबेक्टॉमी सर्जरी होने की जानकारी दी गई है। फेफड़ों की सर्जरी के लिए छत्तीसगढ़ के अलावा बिहार, झारखंड, ओडिशा, मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश से भी मरीज रायपुर पहुंचते हैं।

 

 

 

यह भी पढ़ें…CM Rojgar Yojana : गांव में उद्योग लगाने का मौका, 35% तक मिलेगा अनुदान

किराए की गाड़ी से भीड़, पान से मेहमाननवाज़ी… छत्तीसगढ़ में BJP के शुरूआती दौर के दिलचस्प किस्से…
दो साल से फरार अपहरण व लूट का आरोपी वकील खान गिरफ्तार, जशपुर पुलिस ने झारखंड से दबोचा
MNREGA Private Pond : निजी डबरी से बदली त्रिपतीनाथ केवट की तक़दीर, मनरेगा ने दी स्थायी आजीविका की नई राह
रायपुर में शराबियों ने चौकीदार की पीट-पीटकर हत्या की, पहचान छिपाने चेहरा कुचला
Extortion by sending obscene videos to lawyer : वायरल करने की दी धमकी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

NH-30 Markatola Ghat Accident : मरकाटोला घाट में खड़े डीजे वाहन को ट्रक ने मारी टक्कर, 4 की मौत की सूचना; 5 से अधिक घायल
NH-30 Markatola Ghat Accident : मरकाटोला घाट में खड़े डीजे वाहन को ट्रक ने मारी टक्कर, 4 की मौत की सूचना; 5 से अधिक घायल

सड़क हादसा (NH-30 Markatola Ghat Accident) मरकाटोला घाट…

Durg Rain Alert : रातभर में 64 मिमी बारिश, शिवनाथ उफान पर, स्कूलों में छुट्टी
Durg Rain Alert : रातभर में 64 मिमी बारिश, शिवनाथ उफान पर, स्कूलों में छुट्टी

दुर्ग जिले में गुरुवार शाम से लगातार हो…

Chhattisgarh BJP Organization : सीएम साय ने नए संगठनात्मक दायित्वों पर दी बधाई, शिवप्रकाश को फिर छत्तीसगढ़ का प्रभार
Chhattisgarh BJP Organization : सीएम साय ने नए संगठनात्मक दायित्वों पर दी बधाई, शिवप्रकाश को फिर छत्तीसगढ़ का प्रभार

भाजपा संगठन की शक्ति (Chhattisgarh BJP Organization) कार्यकर्ताओं…

Ambikapur Ganesh Visarjan Attack : गणेश विसर्जन के दौरान प्रशिक्षु DSP से मारपीट, निजी वाहन में तोड़फोड़
Ambikapur Ganesh Visarjan Attack : गणेश विसर्जन के दौरान प्रशिक्षु DSP से मारपीट, निजी वाहन में तोड़फोड़

अंबिकापुर में गणेश विसर्जन के दौरान प्रशिक्षु उप…

Ganesh Visarjan Jhanki : बारिश से विसर्जन झांकी पर संकट, 2 बजे तक नहीं थमी तो कल निकलेगी
Ganesh Visarjan Jhanki : बारिश से विसर्जन झांकी पर संकट, 2 बजे तक नहीं थमी तो कल निकलेगी

राजनांदगांव में अनंत चतुर्दशी पर प्रस्तावित गणेश विसर्जन…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?