CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » MNREGA Private Pond : निजी डबरी से बदली त्रिपतीनाथ केवट की तक़दीर, मनरेगा ने दी स्थायी आजीविका की नई राह

MNREGA Private Pond : निजी डबरी से बदली त्रिपतीनाथ केवट की तक़दीर, मनरेगा ने दी स्थायी आजीविका की नई राह

By Newsdesk Admin
30/12/2025
Share
MNREGA Private Pond
MNREGA Private Pond

सीजी भास्कर, 30 दिसंबर। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत स्वीकृत हितग्राही मूलक निजी डबरी (MNREGA Private Pond) निर्माण कार्य ने जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम पंचायत बनाहिल, जनपद पंचायत अकलतरा निवासी त्रिपतीनाथ केवट के जीवन में सकारात्मक और स्थायी परिवर्तन ला दिया है।

सीमित संसाधनों और जलाभाव से जूझ रहे इस परिवार के लिए जहां पहले आजीविका अस्थिर बनी रहती थी, वहीं आज निजी डबरी ने उन्हें स्थायी आमदनी और आत्मनिर्भरता की मजबूत राह दिखा दी है।

वर्ष 2024 में स्वीकृत इस निजी डबरी निर्माण कार्य के माध्यम से जहां 842 मानव दिवस का सृजन (MNREGA Employment Generation) हुआ, वहीं 58 श्रमिक परिवारों को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध हुआ। यह कार्य केवल रोजगार सृजन तक सीमित नहीं रहा, बल्कि ग्राम स्तर पर जल संरक्षण और कृषि आधारित आजीविका को सशक्त करने में भी अहम भूमिका निभा रहा है।

पूर्व में अनुपयोगी और सूखी पड़ी भूमि आज जल से परिपूर्ण निजी डबरी (MNREGA Private Pond) के रूप में आजीविका का स्थायी साधन बन चुकी है। डबरी के निर्माण के बाद त्रिपतीनाथ केवट ने मछली पालन प्रारंभ किया, जिससे उन्हें नियमित और सुनिश्चित आय प्राप्त होने लगी है। इसके साथ ही डबरी में संचित जल से बाड़ी एवं आसपास की कृषि भूमि की सिंचाई संभव हो सकी है, जिससे फसल उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है।

डबरी के चारों ओर पपीता की खेती की जा रही है, जिससे नकदी फसल के रूप में अतिरिक्त आमदनी हो रही है। वहीं मेड़ पर अरहर की फसल लेकर परिवार ने अपनी आय के स्रोतों को और मजबूत किया है। इससे न केवल आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हुई है, बल्कि भू-जल स्तर में सुधार और भूमि की उत्पादकता भी बढ़ी है।

त्रिपतीनाथ केवट बताते हैं कि पहले रोज़गार की अनिश्चितता के कारण जीवन कठिन था, लेकिन अब मनरेगा के तहत निजी डबरी (MNREGA Private Pond) से मछली पालन, बाड़ी और फसल उत्पादन के जरिए आय का स्थायी साधन मिला है। इससे बच्चों की शिक्षा, परिवार की जरूरतों और भविष्य की योजनाओं को लेकर आत्मविश्वास बढ़ा है।

ग्राम पंचायत के सरपंच और रोजगार सहायक के अनुसार यह कार्य केवल एक संरचना निर्माण नहीं है, बल्कि एक ग्रामीण परिवार को आत्मनिर्भर बनाने की ठोस पहल है। यह उदाहरण स्पष्ट करता है कि मनरेगा केवल मजदूरी उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं है, बल्कि जल संरक्षण, कृषि विस्तार और स्थायी आजीविका (Sustainable Livelihood under MNREGA) के माध्यम से ग्रामीण जीवन को सशक्त बना रही है। आज यह निजी डबरी त्रिपतीनाथ केवट के लिए केवल जलस्रोत नहीं, बल्कि आत्मविश्वास, स्वाभिमान और बेहतर भविष्य का मजबूत आधार बन चुकी है।

पत्नी को खेत में जिंदा जलाया, आराम करने बात की बात पर हुआ विवाद, पैरा डाल लगा दी आग
Vyapam Exam Metal Detector : नकल रोकने अब मेटल डिटेक्टर का प्रयोग, परीक्षार्थियों को हाफ स्लीव कपडे़ और स्लीपर के साथ आना होगा, पढ़े नए दिशा निर्देश
Spectator injured by a six in IPL : बल्लेबाज के शॉट से चेहरे पर लगी गेंद, बहा खून
CG Board Supplementary Exam 2025 : असंतुष्ट छात्रों के लिए माशिमं फिर आयोजित करेगा 10वीं-12वीं की मुख्य परीक्षा, इस तारीख तक करें आवेदन
Jashpur Apple Farming  : सेब से बदल रही किसानों की तकदीर, 410 किसान बने आत्मनिर्भरता की नई मिसाल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Vaibhav Sooryavanshi DRS : 'ले लो, ले लो...' 15 साल के वैभव ने कहा, ईशान ने माना और DRS में मिला विकेट
Vaibhav Sooryavanshi DRS : ‘ले लो, ले लो…’ 15 साल के वैभव ने कहा, ईशान ने माना और DRS में मिला विकेट

दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल में 15 साल…

KL Rahul Delhi Capitals : दिल्ली छोड़ेंगे राहुल! पार्थ जिंदल के पोस्ट पर स्टार बल्लेबाज ने दिया ऐसा जवाब
KL Rahul Delhi Capitals : दिल्ली छोड़ेंगे राहुल! पार्थ जिंदल के पोस्ट पर स्टार बल्लेबाज ने दिया ऐसा जवाब

आईपीएल 2027 से पहले खिलाड़ियों की ट्रेडिंग को…

Farm Pond Dhamtari : जहां बारिश का पानी बह जाता था, अब वहीं कमाई
Farm Pond Dhamtari : जहां बारिश का पानी बह जाता था, अब वहीं कमाई

धमतरी के वनांचल क्षेत्र में बारिश (Farm Pond…

Triple Baby Birth Balrampur : पहाड़ी कोरवा महिला की हाई रिस्क डिलीवरी, एक साथ जन्मे तीन बच्चे
Triple Baby Birth Balrampur : पहाड़ी कोरवा महिला की हाई रिस्क डिलीवरी, एक साथ जन्मे तीन बच्चे

बलरामपुर जिले में स्वास्थ्य विभाग की तत्परता से…

Fisheries Subsidy Chhattisgarh : मछली पालन के लिए सरकार देगी 60% पैसा, 1 लाख कमाने का मौका, जानें योजना
Fisheries Subsidy Chhattisgarh : मछली पालन के लिए सरकार देगी 60% पैसा, 1 लाख कमाने का मौका, जानें योजना

मछली पालन (Fisheries Subsidy Chhattisgarh)  शुरू करने की…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?