CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » दो साल से फरार अपहरण व लूट का आरोपी वकील खान गिरफ्तार, जशपुर पुलिस ने झारखंड से दबोचा

दो साल से फरार अपहरण व लूट का आरोपी वकील खान गिरफ्तार, जशपुर पुलिस ने झारखंड से दबोचा

By Newsdesk Admin
04/05/2025
Share

सीजी भास्कर, 4 मई |

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले की पुलिस में अपहरण और लूट के मामले में पिछले दो साल से फरार चल रहे आरोपी वकील खान उर्फ अकील खान को झारखंड के गुमला जिले से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर कुनकुरी क्षेत्र के एक ट्रांसपोर्टर का अपहरण कर 2 लाख 70 हजार रुपये लूटने का आरोप है।

दरअसल, जशपुर पुलिस ऑपरेशन अंकुश के तहत पुराने आपराधिक मामलों में फरार आरोपियों की धरपकड़ कर रही है। इसी कड़ी में कुनकुरी पुलिस को फरार आरोपी वकील खान की लोकेशन की जानकारी मिली, जिसके बाद एक टीम झारखंड भेजी गई और उसे गुमला जिले के टोटो गांव से गिरफ्तार कर लिया गया।

ट्रांसपोर्टर ने आरोपी के खिलाफ दर्ज कराई थी अपहरण और लूट की रिपोर्ट

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि 8 अक्टूबर 2023 को ट्रांसपोर्टर नंदन कुमार गुप्ता ने अपहरण और लूट की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के अनुसार, कोयला परिवहन से जुड़े एक परिचित नौसाद अंसारी ने व्यापारी से मिलवाने के बहाने नंदन को रात में राजू ढाबा बुलाया। वहां से जबरन स्कॉर्पियो में बैठाकर रांची ले जाया गया, जहां धमकी देकर चार एटीएम कार्ड से कुल 2 लाख 70 हजार रुपये निकाले गए। इसके बाद पीड़ित के साथ मारपीट कर उसे रांची में ही छोड़ दिया गया।

मुख्य आरोपी पहले ही हो चुका है गिरफ्तार

जांच के दौरान वर्ष 2024 में मुख्य आरोपी नौसाद अंसारी को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। पूछताछ में नौसाद ने अपने अन्य साथियों के नाम बताए थे, जिनमें वकील खान भी शामिल था। लगातार निगरानी और मुखबिरों की मदद से पुलिस को अब वकील खान को पकड़ने में सफलता मिली है।

एसएसपी ने बताया कि इस मामले में शामिल अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं, जिनकी तलाश तेजी से जारी है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार किए जाने की उम्मीद है।

15 साल से फरार मर्डर आरोपी को क्राइम ब्रांच ने दबोचा, पैरोल पर निकला था रायपुर जेल से…
भिलाई-3 में जिलाध्यक्ष पुरषोत्तम ने गमछा पहना कर सैकड़ों युवाओं को कराया भाजपा प्रवेश
LOVE-ब्लैकमेलिंग का खूनी अंत, मुस्लिम युवक की सरेआम पिटाई, अश्लील वीडियो और ढाई लाख का मामला…
Dantewada Hostel Student Suicide: ‘छू लो आसमान’ हॉस्टल में 10वीं के छात्र की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप
Death of elephant calves in Raigarh revealed : संक्रमण बना वजह; वन विभाग ने बढ़ाई निगरानी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bhilai Knife Attack : पुराने विवाद में युवक पर चाकू से हमला, गले पर वार कर बोला- आज तुझे नहीं छोड़ूंगा
Bhilai Knife Attack : पुराने विवाद में युवक पर चाकू से हमला, गले पर वार कर बोला- आज तुझे नहीं छोड़ूंगा

सीजी भास्कर, 28 जुलाई : भिलाई नगर के…

Bilaspur Assault Case
Bilaspur Assault Case : ऑटो सवार पर हमला, दौड़ाकर लाठी-डंडों से पीटा; VIDEO वायरल

Bilaspur Assault Case ; पुलिस के अनुसार, चारों…

CBI Loan Scam FIR
CBI Loan Scam FIR : 11.38 करोड़ के लोन घोटाले में CBI की FIR

CBI Loan Scam FIR :CBI का कहना है…

Guest Lecturer Recruitment
Guest Lecturer Recruitment : कॉलेजों में पढ़ाई शुरू, पर अतिथि व्याख्याताओं की भर्ती अधर में; वित्त मंत्रालय की मंजूरी का इंतजार

Guest Lecturer Recruitment :अतिथि व्याख्याताओं ने मांग की…

Tribal Welfare Employees Protest
Tribal Welfare Employees Protest : लंबित वेतन नहीं मिलने पर चक्काजाम का ऐलान

Tribal Welfare Employees Protest :रोटेशन फार्मूले पर वेतन…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?