CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Chhattisgarh Police Transfer Stay : हाईकोर्ट ने पुलिस अफसरों की ट्रांसफर-पोस्टिंग पर लगाई रोक

Chhattisgarh Police Transfer Stay : हाईकोर्ट ने पुलिस अफसरों की ट्रांसफर-पोस्टिंग पर लगाई रोक

By Newsdesk Admin
10/08/2026
Share
Chhattisgarh Police Transfer Stay
Chhattisgarh Police Transfer Stay

सीजी भास्कर, 10 अगस्त। छत्तीसगढ़ में पुलिस अफसरों की ट्रांसफर-पोस्टिंग को लेकर दायर याचिका पर हाईकोर्ट ने अंतरिम राहत देते हुए 20 जुलाई 2026 को जारी आदेश के क्रियान्वयन पर अगली सुनवाई तक रोक लगा दी है। मामले में वरिष्ठ अधिकारी की अनदेखी कर जूनियर अफसरों को एसपी और कमांडेंट का प्रभार दिए जाने का आरोप लगाया गया है। कोर्ट ने राज्य शासन समेत अन्य पक्षकारों को नोटिस जारी कर तीन सप्ताह में जवाब मांगा है। मामले की अगली सुनवाई 23 सितंबर को होगी। (Chhattisgarh Police Transfer Stay)

Contents
  • वरिष्ठता सूची की अनदेखी का आरोप : Chhattisgarh Police Transfer Stay
  • अगली सुनवाई तक आदेश के अमल पर रोक

याचिका एडिशनल एसपी ऋचा मिश्रा ने दायर की है। उनका कहना है कि एडिशनल एसपी की ग्रेडेशन लिस्ट में उनका नाम 35वें स्थान पर है, इसके बावजूद उनसे जूनियर अधिकारियों को एसपी और कमांडेंट का प्रभार दिया गया। वहीं, उन्हें डिप्टी कमांडेंट के पद पर पदस्थ किया गया है।

यह भी पढ़ें : Janjgir-Champa police transfer : कई थाना प्रभारियों के तबादले

Chhattisgarh Police Transfer Stay
Chhattisgarh Police Transfer Stay : हाईकोर्ट ने पुलिस अफसरों की ट्रांसफर-पोस्टिंग पर लगाई रोक

 

वरिष्ठता सूची की अनदेखी का आरोप : Chhattisgarh Police Transfer Stay

याचिका में राज्य सरकार के 14 जुलाई 2014 के सर्कुलर का हवाला दिया गया है। इसमें प्रावधान है कि किसी वरिष्ठ अधिकारी को सुपरसीड कर जूनियर अधिकारी को उच्च पद का प्रभार नहीं दिया जा सकता। याचिकाकर्ता ने इसी आधार पर ट्रांसफर-पोस्टिंग आदेश को चुनौती दी है।

राज्य शासन की ओर से 20 जुलाई को पुलिस अधिकारियों के ट्रांसफर-पोस्टिंग से संबंधित आदेश जारी किया गया था। इसमें अधिकारियों को एसपी और कमांडेंट का प्रभार सौंपा गया था। इसी आदेश के खिलाफ वरिष्ठता को लेकर आपत्ति जताते हुए हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई।

यह भी पढ़ें : दुर्ग पुलिस में बड़ा फेरबदल : 4 टीआई और 5 सब-इंस्पेक्टरों के तबादले, थानों और चौकियों के प्रभारी बदले

अगली सुनवाई तक आदेश के अमल पर रोक

मामले की सुनवाई जस्टिस बीडी गुरु की सिंगल बेंच में हुई। कोर्ट ने मामले की प्रारंभिक सुनवाई के बाद अंतरिम राहत देते हुए 20 जुलाई को जारी ट्रांसफर-पोस्टिंग आदेश के क्रियान्वयन पर अगली सुनवाई तक रोक लगा दी है।

हाईकोर्ट ने राज्य सरकार और अन्य संबंधित पक्षकारों को नोटिस जारी कर तीन सप्ताह के भीतर जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश (Chhattisgarh Police Transfer Stay) दिए हैं। अब मामले की अगली सुनवाई 23 सितंबर को होगी, जिसमें शासन के जवाब के बाद कोर्ट आगे की स्थिति पर विचार करेगा।

यह भी पढ़ें : Dhamtari Police Transfer : 10 थानों और एक चौकी के प्रभार बदले, सिटी कोतवाली को मिला नया कोतवाल

ख़बरें और भी हैं :Bastar Police Transfer: एसपी शलभ सिंहा ने 10 थाना प्रभारियों के बदले प्रभार, देखें किसे कहाँ मिली नई जिम्मेदारी

कोरबा: टॉयलेट सीट पर मिला 6 फीट का कोबरा, बाथरूम गए शख्स की उड़ गई नींद; स्नेक कैचर ने किया रेस्क्यू..
Chhattisgarh Land Guideline : छत्तीसगढ़ सरकार का यू-टर्न…जमीन दरों में नई गाइडलाइन जारी
CG Property Tax Recovery: टैक्स वसूली में बड़ी चूक, दल्ली राजहरा नगर पालिका के तत्कालीन CMO निलंबित
Sub Engineer Appointment Cancelled: 14 साल बाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, 67 नियुक्तियां रद्द, ‘Backdoor Entry’ पर सख्त लाइन
Chhattisgarh Rain Alert : दक्षिण छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ा बारिश का खतरा, भारी बारिश का अलर्ट जारी, गरियाबंद में निर्माणाधीन पुल ढहा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Priyadarshini Complex Construction : प्रियदर्शनी परिसर में निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल, विधायक रिकेश सेन ने उच्च स्तरीय जांच के दिए निर्देश
Priyadarshini Complex Construction : प्रियदर्शनी परिसर में निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल, विधायक रिकेश सेन ने उच्च स्तरीय जांच के दिए निर्देश

विधायक ने मामले को उपमुख्यमंत्री अरुण साव के…

Seva Sankalp Abhiyan
Seva Sankalp Abhiyan : गोढ़ी में धूमधाम से मनाया गया सेवा संकल्प अभियान, ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

ग्राम पंचायत गोढ़ी के आंगनबाड़ी केंद्र में 25…

Illegal Liquor
Illegal Liquor : सुहेला में अवैध शराब तस्कर गिरफ्तार, 47 पाव देशी शराब और स्कूटी जब्त

अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए थाना…

NOC Dispute
NOC Dispute : अल्दा-देवरी में एनओसी विवाद पर फिर भड़का आक्रोश, बारिश के बीच ग्रामीणों ने घेरा एसडीएम कार्यालय

कथित फर्जी अनापत्ति प्रमाणपत्र को लेकर ग्रामीणों का…

Mahanadi Water Level
Mahanadi Water Level : धमतरी में जलाशयों का जलस्तर बढ़ा, महानदी में छोड़ा जा रहा पानी, तटीय गांवों में अलर्ट

जिले में लगातार हो रही बारिश के बीच…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?