CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Nipania Procurement Center Case : धान में रेत मिलाकर हेराफेरी करने वाला खरीदी केंद्र प्रभारी बर्खास्त, प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

Nipania Procurement Center Case : धान में रेत मिलाकर हेराफेरी करने वाला खरीदी केंद्र प्रभारी बर्खास्त, प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

By Newsdesk Admin 09/03/2026
Share
Nipania Procurement Center Case
Nipania Procurement Center Case

सीजी भास्कर, 09 मार्च। बलौदाबाजार जिले में धान खरीदी में अनियमितता के मामले में जिला प्रशासन ने कड़ी (Nipania Procurement Center Case) कार्रवाई की है। धान के बोरों में रेत और मिट्टी मिलाकर हेराफेरी करने के आरोप में खरीदी केंद्र प्रभारी को बर्खास्त कर दिया गया है।

Contents
जांच में सामने आई बड़ी गड़बड़ीकानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई

प्राप्त जानकारी के अनुसार प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मर्यादित निपनिया के अंतर्गत संचालित धान उपार्जन केंद्र निपनिया में धान के बोरों में रेत, कंकड़ और धूल-मिट्टी मिलाने का मामला सामने आया था। इस संबंध में सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बाद प्रशासन ने संयुक्त जांच दल गठित कर 8 मार्च 2026 को जांच कराई।

जांच में सामने आई बड़ी गड़बड़ी

जांच के दौरान किए गए भौतिक सत्यापन में 137.20 क्विंटल धान अधिक पाया गया। जांच प्रतिवेदन में यह भी उल्लेख (Nipania Procurement Center Case) किया गया कि खरीदी केंद्र प्रभारी लीलाराम सेन द्वारा हमालों के माध्यम से लगभग 5300 कट्टों में 2 से 3 किलोग्राम रेत मिलाई गई थी। जांच में यह भी सामने आया कि रेत मिलाने के बराबर करीब 132 क्विंटल धान का व्यक्तिगत लाभ के उद्देश्य से गबन किया गया।

कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई

जांच रिपोर्ट के आधार पर उपायुक्त सहकारिता ने मामले में जिम्मेदारी तय करते हुए लीलाराम सेन के खिलाफ कार्रवाई की अनुशंसा (Nipania Procurement Center Case) की। छत्तीसगढ़ सहकारी सोसायटी अधिनियम 1960 की धारा 55(1) तथा कर्मचारी सेवा नियम 2018 के नियम क्रमांक 16 के तहत कार्रवाई करते हुए प्राधिकृत अधिकारी ने धान खरीदी केंद्र प्रभारी लीलाराम सेन को सेवा से पृथक (बर्खास्त) कर दिया।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि धान खरीदी प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

You Might Also Like

IPL cricket betting worth Rs 2 crore exposed : मुख्य आरोपी की तलाश जारी

Petrol and diesel prices surge : कई जगह 400 रुपये लीटर के पार पहुंची कीमतें

Marriage with aunt’s daughter declared invalid : फिर भी महिला को मिलेगा गुजारा भत्ता

Domestic Violence : मामूली विवाद ने लिया खतरनाक मोड़, पत्नी के कदम से पति जिंदगी के लिए जूझ रहा

Temperature Drop : तेज धूप के बीच अचानक बदला मौसम, बारिश से लोगों को मिली राहत

Newsdesk Admin 09/03/2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

IPL cricket betting worth Rs 2 crore exposed : मुख्य आरोपी की तलाश जारी

IPL cricket betting worth Rs 2 crore exposed

Petrol and diesel prices surge : कई जगह 400 रुपये लीटर के पार पहुंची कीमतें

Petrol and diesel prices surge

Marriage with aunt’s daughter declared invalid : फिर भी महिला को मिलेगा गुजारा भत्ता

Marriage with aunt's daughter declared invalid

This fast bowler will not return after IPL : आगामी सीरीज से बाहर होने की आशंका

This fast bowler will not return after IPL

Domestic Violence : मामूली विवाद ने लिया खतरनाक मोड़, पत्नी के कदम से पति जिंदगी के लिए जूझ रहा

Domestic Violence

You Might Also Like

अपराधखेलछत्तीसगढ़ट्रेंडिंगभिलाई-दुर्गमनोरंजनराज्य

IPL cricket betting worth Rs 2 crore exposed : मुख्य आरोपी की तलाश जारी

02/05/2026
अन्यछत्तीसगढ़ट्रेंडिंगराज्य

Petrol and diesel prices surge : कई जगह 400 रुपये लीटर के पार पहुंची कीमतें

02/05/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनियाराज्य

Marriage with aunt’s daughter declared invalid : फिर भी महिला को मिलेगा गुजारा भत्ता

02/05/2026
अपराधछत्तीसगढ़

Domestic Violence : मामूली विवाद ने लिया खतरनाक मोड़, पत्नी के कदम से पति जिंदगी के लिए जूझ रहा

02/05/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?