CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Gariaband News : गरियाबंद में प्रभारी मंत्री की सख्त चेतावनी, पीएम आवास में वसूली और अवैध रेत कारोबार पर कड़ा एक्शन

Gariaband News : गरियाबंद में प्रभारी मंत्री की सख्त चेतावनी, पीएम आवास में वसूली और अवैध रेत कारोबार पर कड़ा एक्शन

By Newsdesk Admin
04/08/2026
Share
Gariaband News
Gariaband News

सीजी भास्कर, 04 अगस्त। गरियाबंद में सोमवार को हुई जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में कई अहम मुद्दों पर सख्त संदेश (Gariaband News) दिया गया। विकास कार्यों की रफ्तार, राजस्व मामलों के निपटारे और प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रगति को लेकर अधिकारियों की जवाबदेही तय करने पर जोर दिया गया। बैठक में अवैध गतिविधियों पर कार्रवाई को लेकर भी स्पष्ट निर्देश दिए गए।

Contents
  • पीएम आवास में अवैध वसूली पर होगी सख्त कार्रवाई Gariaband News
  • राजस्व मामलों के समयबद्ध निराकरण पर जोर
  • अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर कार्रवाई के निर्देश Gariaband News
  • महिला समूहों को मिलेगा स्वरोजगार का बढ़ावा
  • जनप्रतिनिधियों को हर सरकारी कार्यक्रम की जानकारी देने के निर्देश
  • गरियाबंद में नगर निवेश कार्यालय खोलने की मांग

जिले के प्रभारी मंत्री दयालदास बघेल ने अधिकारियों से कहा कि आम लोगों से जुड़े कामों में अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने साफ कहा कि योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समय पर पहुंचे और कहीं भी गड़बड़ी मिलने पर तत्काल कार्रवाई हो।

Gariaband News
Gariaband News

यह भी पढ़ें : Sant Ravidas Jayanti : सीएम साय का बड़ा ऐलान, संत रविदास के नाम पर मिलेगा राज्य अलंकरण पुरस्कार

पीएम आवास में अवैध वसूली पर होगी सख्त कार्रवाई Gariaband News

जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में प्रभारी मंत्री दयालदास बघेल ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण और मुख्यमंत्री आवास योजना की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने सभी स्वीकृत आवासों को जल्द पूरा कराने और भूमिहीन परिवारों के लिए स्वीकृत आवासों की नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए।

मंत्री ने स्पष्ट कहा कि यदि प्रधानमंत्री आवास योजना में किसी भी स्तर पर अवैध वसूली की शिकायत मिलती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही व्यक्तिगत शौचालयों का शत प्रतिशत निर्माण सुनिश्चित करने को भी कहा।

यह भी पढ़ें :  Raipur Ganja Seized : ट्रक में छिपाकर ला रहे थे 191 किलो गांजा, 2 तस्कर गिरफ्तार

राजस्व मामलों के समयबद्ध निराकरण पर जोर

बैठक में राजस्व विभाग की समीक्षा के दौरान खाता विभाजन, नामांतरण, सीमांकन, बंदोबस्त त्रुटि सुधार, न्यायालयीन प्रकरण और डायवर्सन से जुड़े मामलों का गुणवत्तापूर्ण एवं समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए गए।

प्रभारी मंत्री ने लंबित एनओसी प्रकरणों को भी जल्द निपटाने और किसी भी प्रकार की अनावश्यक देरी नहीं होने देने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर कार्रवाई के निर्देश Gariaband News

खनिज विभाग की समीक्षा के दौरान मंत्री ने जिले में अवैध रेत उत्खनन, भंडारण और परिवहन के खिलाफ लगातार अभियान चलाने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि रेत, मुरुम, पत्थर सहित अन्य गौण खनिजों के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण रखा जाए और नियमित जांच के साथ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

महिला समूहों को मिलेगा स्वरोजगार का बढ़ावा

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत अधिक से अधिक महिलाओं को लखपति दीदी बनाने के लिए ब्लॉक स्तर पर बड़े कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए गए।

मंत्री ने बैंकों के समन्वय से महिला स्व-सहायता समूहों को ऋण उपलब्ध कराने, मसाला प्रसंस्करण, मशरूम उत्पादन, बकरी पालन, मुर्गी पालन, हस्तशिल्प और अन्य स्वरोजगार गतिविधियों को बढ़ावा देने तथा उनके उत्पादों के लिए बाजार उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया।

यह भी पढ़ें :  Kiran Dev Health Update : किरण देव की सर्जरी सफल, जल्द अस्पताल से मिल सकती है छुट्टी

जनप्रतिनिधियों को हर सरकारी कार्यक्रम की जानकारी देने के निर्देश

प्रभारी मंत्री ने जिला प्रशासन को निर्देशित किया कि जिला, ब्लॉक और पंचायत स्तर पर होने वाले सभी शासकीय कार्यक्रमों की जानकारी संबंधित जनप्रतिनिधियों को अनिवार्य रूप से दी जाए।

उन्होंने कहा कि विभागों द्वारा सामग्री वितरण जैसे कार्यक्रम भी जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में आयोजित किए जाएं ताकि योजनाओं का लाभ पारदर्शी तरीके से लोगों तक पहुंचे।

गरियाबंद में नगर निवेश कार्यालय खोलने की मांग

बैठक में राजिम विधायक रोहित साहू ने कहा कि नगर निवेश से जुड़े कार्यों के लिए लोगों को रायपुर जाना पड़ता है, जिससे समय और संसाधनों की परेशानी होती है।

उन्होंने गरियाबंद जिला मुख्यालय में नगर निवेश कार्यालय शुरू करने की मांग करते हुए कहा कि इससे नगरीय निकायों और आम नागरिकों को बड़ी सुविधा मिलेगी। विधायक ने राजस्व, आवास और सड़क निर्माण कार्यों में अनावश्यक देरी समाप्त करने तथा लंबित मामलों की नियमित मॉनिटरिंग (Gariaband News) पर भी जोर दिया।

बैठक में कलेक्टर बीएस उइके, पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर, जिला पंचायत सीईओ प्रखर चंद्राकर सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं : KK Srivastava Case : तंत्र-मंत्र के खेल से 15 करोड़ ठगी तक, ED जांच में खुले कई राज

रिपोर्टर : आशुतोष सिंह राजपूत

Shramev Jayate App : छत्तीसगढ़ में श्रमिकों के बच्चों को मिलेगा शिक्षा का तोहफा, ‘अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना’ के तहत मुफ्त आवासीय पढ़ाई शुरू
CM विष्णुदेव साय की पहल पर 10 चिकित्सा अधिकारियों और 19 दंत चिकित्सकों को मिली संविदा नियुक्ति, एक निश्चेतना विशेषज्ञ और एक पैथोलॉजिस्ट की भी पद स्थापना, स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी:अब्दुल की ID से आया मेल, अमोनियम सल्फर IED लगाने का दावा
Chhattisgarh Liquor Raid : जहरीली शराब कांड के बाद पूरे प्रदेश में हड़कंप, अफसरों को सख्त आदेश
Independence Day : स्वतंत्रता दिवस से पहले धमतरी में दिखा देशभक्ति का रंग, मैदान में परखी गई हर तैयारी

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Pharmacy Council
Pharmacy Council :  फार्मासिस्टों की समस्याएं लंबित, कार्यक्रमों पर लाखों खर्च की तैयारी से उठे सवाल

छत्तीसगढ़ स्टेट फार्मेसी काउंसिल की कार्यप्रणाली को लेकर…

Chhattisgarh Jungle Safari : बाघों के दीदार से नक्सलगढ़ तक जंगल सफारी, अचानकमार में पहले दिन उमड़े 138 पर्यटक
Chhattisgarh Jungle Safari : बाघों के दीदार से नक्सलगढ़ तक जंगल सफारी, अचानकमार में पहले दिन उमड़े 138 पर्यटक

छत्तीसगढ़ के जंगलों में पर्यटन (Chhattisgarh Jungle Safari)…

Mungeli Development
Mungeli Development :  निर्माण कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, तय समय में पूरे हों सभी काम : अरुण साव

उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव…

LP Dahire Suspended : हाईकोर्ट की नाराजगी के बाद शिक्षा विभाग में बड़ी कार्रवाई, पूर्व प्रभारी DEO निलंबित
LP Dahire Suspended : हाईकोर्ट की नाराजगी के बाद शिक्षा विभाग में बड़ी कार्रवाई, पूर्व प्रभारी DEO निलंबित

बिलासपुर संभागीय संयुक्त संचालक शिक्षा कार्यालय में सहायक…

Chhattisgarh Rajyotsav
Chhattisgarh Rajyotsav :  मुंगेली में धूमधाम से मना 26वां राज्योत्सव, विकास और संस्कृति की झलक ने मोहा मन

मुंगेली के वीर शहीद धनंजय सिंह राजपूत स्टेडियम…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?