CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » PWD Suspension : सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार, निपट गए PWD में ईई और दो एसडीओ

PWD Suspension : सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार, निपट गए PWD में ईई और दो एसडीओ

By Newsdesk Admin
23/12/2025
Share
PWD Suspension
PWD Suspension

सीजी भास्कर, 23 दिसंबर 2025। राज्य शासन ने लोक निर्माण विभाग में भ्रष्टाचार के मामलों पर सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। सड़क निर्माण कार्य में अनियमितता और गिरफ्तारी के बाद लोक निर्माण विभाग के एक कार्यपालन अभियंता और दो अनुविभागीय अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। यह कार्रवाई शासन की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत की गई है, जिसे विभागीय स्तर पर निलंबन कार्रवाई (PWD Suspension) के रूप में देखा जा रहा है।

बीजापुर जिले के नेलसनार-कोडोली-मिरतुल-गंगालुर मार्ग निर्माण कार्य में हुए भ्रष्टाचार के मामले में गंगालूर थाना में अपराध दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान अधिकारियों की संलिप्तता सामने आने पर विभाग ने सख्त कदम उठाते हुए निलंबन (PWD Suspension) का आदेश जारी किया।

इस कार्रवाई में लोक निर्माण विभाग संभाग सुकमा के कार्यपालन अभियंता हरनारायण पात्र, उपसंभाग क्रमांक-1 बीजापुर के अनुविभागीय अधिकारी प्रमोद सिंह तंवर तथा सेतु उपसंभाग जगदलपुर के अनुविभागीय अधिकारी संतोष दास को शामिल किया गया है। उप मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद मंत्रालय से निलंबन आदेश जारी हुए।

निलंबन अवधि में तीनों अधिकारियों का मुख्यालय प्रमुख अभियंता कार्यालय, नवा रायपुर निर्धारित किया गया है। इस अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा। विभागीय अधिकारियों के अनुसार यह कार्रवाई (PWD Suspension) भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने की दिशा में स्पष्ट संदेश है कि सार्वजनिक निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Fake NOC Controversy : देवरी में फर्जी NOC विवाद फिर गरमाया, ग्रामीणों ने पंचायत में जड़ा ताला
Raipur Municipal Corporation : होटल में गंदगी मिलने पर निगम का एक्शन, महावीर थाली पर लगा 8 हजार रुपये का जुर्माना
दुर्ग में रुक-रुककर हो रही बारिश:उमस भरी गर्मी से मिली राहत, किसानों के चेहरों पर भी लौटी मुस्कान
CG News 🛑 Business School की वेबसाइट गलती से हुई ओपन 🛑 महिला से साढ़े 87 लाख की हो गई ठगी 🛑 राजस्थान के बैंक एकाउंट में रूपये हुए ट्रांसफर 🛑 एक आरोपी गिरफ्त में 🛑 दो फरार की सरगर्मी से तलाश
Digital Education Bhilai : विधायक निधि से 16 सरकारी स्कूलों को मिले 25 कंप्यूटर सिस्टम, विद्यार्थियों को मिलेगा डिजिटल शिक्षा का लाभ
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Manendragarh Theft Cases
Manendragarh Theft Cases : चोरी से लोग परेशान, महिलाओं ने संभाली रात की पहरेदारी; आंदोलन की चेतावनी

Manendragarh Theft Cases :पुलिस वाहन खराब होने और…

Economic Offenders Framework
Economic Offenders Framework : विदेश भागने वाले आर्थिक अपराधियों पर कसेगा शिकंजा, BRICS में भारत रखेगा बड़ा प्रस्ताव

Economic Offenders Framework :भारत 12 और 13 सितंबर…

BRICS Modi Putin Missile Deal
BRICS Modi Putin Missile Deal : BRICS में मोदी-पुतिन की मुलाकात पर टिकी नजर, मिसाइल पर हो सकती है चर्चा

BRICS Modi Putin Missile Deal : यदि भारत…

Bigg Boss 20 Controversy
Bigg Boss 20 Controversy : बिग बॉस 20 में पहले दिन ही छिड़ी जंग, निजी सवालों पर माही विज को ईशा रिखी और मैरी कॉम ने घेरा

Bigg Boss 20 Controversy : शा और मैरी…

India Rain Flood Crisis
India Rain Flood Crisis : देश के कई हिस्सों में बारिश-बाढ़ का कहर, बिहार में 27 लाख प्रभावित; यूपी में गंगा उफान पर

India Rain Flood Crisis : राजस्थान में मानसून…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?