CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » 25 अप्रैल से कांग्रेस की ‘संविधान बचाओ यात्रा’, पूर्व CM बघेल बोले – गैर-कांग्रेसी राज्यों में नेताओं को बनाया जा रहा निशाना

25 अप्रैल से कांग्रेस की ‘संविधान बचाओ यात्रा’, पूर्व CM बघेल बोले – गैर-कांग्रेसी राज्यों में नेताओं को बनाया जा रहा निशाना

By Newsdesk Admin
24/04/2025
Share

सीजी भास्कर, 24 अप्रैल |

भिलाई के कोसानाला स्थित बुद्ध भूमि परिसर से 25 अप्रैल से कांग्रेस की संविधान बचाव यात्रा शुरू होगी। इसे लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। उन्होंने कहा कि, देश में कुछ अलग घटनाएं घट रही हैं। संविधान को तोड़ा मरोड़ा जा रहा है। विपक्षी दल के नेताओं को तोड़ा मरोड़ा जा रहा है। जहां कांग्रेस की सरकार नहीं है, वहां नेताओं को निशाना बनाया जा रहा है। उन्हें परेशान किया जा रहा है।

भूपेश बघेल ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर कहा कि, यह केंद्र सरकार की चूक है। इस घड़ी में वो सभी केंद्र सरकार के साथ खड़े हैं, सरकार जो भी निर्णय लेगी, उसका वो समर्थन करेंगे।

भूपेश ने कहा कि, इस सबके बीच भाजपा इतनी बड़ी घटना में भी आपदा में अवसर खोज रही है। वो देश में मीडिया के जरिए प्रचारित कर रही है कि, आतंकियों ने लोगों को उनका धर्म पूछ पूछकर मारा है। जाति का जिक्र ही नहीं किया। इसमें भी वो धर्म की राजनीति कर रही है।

उन्होंने कहा कि, किसी ने केंद्र सरकार से यह नहीं पूछा कि वहां सुरक्षा को लेकर क्यों चूक हुई? सुरक्षा वहां क्यों नहीं थी? इंटेलिजेंस की भूमिका क्या थी? जबकि इससे पहले प्रधानमंत्री का वहां दौरा था, वो कैंसिल हुआ। इससे पहले गृहमंत्री ने समीक्षा बैठक की। इसके बाद भी इतनी बड़ी इंटेलिजेंस की चूक कैसे हो गई। इसके लिए कौन जिम्मेदार है।

27 मौतों को कब मिलेगा न्याय

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि, पहलगाम में 27 बेकसूर लोगों की मौत हुई है। इसका जिम्मेदार कौन है। उन्हें न्याय कब मिलेगा। हम सब भारत सरकार के साथ खड़े हैं। उनके निर्णय के साथ है, लेकिन वो इस बात का जवाब दे कि उनका जो इंटेलिजेंस फेल हुआ। उसके लिए जिम्मेदार कौन है। इस घटना के लिए जिम्मेदार कौन है।

जहां भी कांग्रेस की सत्ता नहीं, वहां संविधान को तोड़ा जा रहा

भूपेश बघेल ने संविधान यात्रा को लेकर कहा कि, देश में कुछ अलग घटनाएं घट रही हैं। संविधान को तोड़ा मरोड़ा जा रहा है। विपक्षी दल के नेताओं को तोड़ा मरोड़ा जा रहा है। जहां कांग्रेस पार्टी की सरकार नहीं है, वहां उनके क्षेत्रीय नेताओं को निशाना बनाया जा रहा है। उन्हें परेशान किया जा रहा है।

जब कांग्रेस का कोई राष्ट्रीय अधिवेशन होता है, आईटी और ईडी की कार्रवाई करवा दी जाती है। रायपुर में राष्ट्रीय अधिवेशन हुआ तो कांग्रेस नेताओं के घर में ईडी आईटी के अधिकारियों ने दबिश दी। जिससे कार्यक्रम फेल हो जाए। इसके बाद खड़गे ने एक अधिवेशन किया। उसमें राष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा हु। वहीं भी इसी तरह की कार्य किया गया।

देश में जब भी कांग्रेस आम जनता के हक, अधिकार और संविधान की बात करती है, तब केंद्र की भाजपा सरकार सीबीआई और ईडी जैसी एजेंसियों का दुरुपयोग कर विपक्ष को दबाने का काम करती है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र और संविधान खतरे में है, इसलिए अब इसकी रक्षा के लिए सड़क पर उतरना जरूरी हो गया है।

इसी उद्देश्य से यह यात्रा भिलाई से शुरू की जा रही है, जिसमें प्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और दुर्ग संभाग के सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल होंगे। इस यात्रा का उद्देश्य देश में संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करना है।

Chhattisgarh IPS Transfer 2025 : सीएम की नाराज़गी के बाद हटाए गए एसपी, अब कलेक्टरों की कुर्सी पर मंडरा रहा खतरा, जल्द जारी होगी लिस्ट
Bilaspur Sushasan Tihar Controversy : शिकायत लेकर पहुंचे कांग्रेस नेता को पुलिस ने बाहर निकाला
Drug Inspection : दुर्ग में ‘सही दवा-शुद्ध आहार’ अभियान के तहत हड़कंप, ड्रग विभाग की रेड में 3 मेडिकल स्टोर नपे
छत्तीसगढ़ के हर जिले में बनेगी STF यूनिट: गृहमंत्री शर्मा ने कहा– बांग्लादेशी घुसपैठियों को कार्रवाई से पहले देना होगा स्पष्टीकरण
Danteshwari Temple Theft : आधी रात मंदिर में टूटी खामोशी, सुबह खुलते ही सामने आया ऐसा मंजर जिसने सबको चौंका दिया
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Deepak Baij Tribal Remark
Deepak Baij Tribal Remark : दीपक बैज का बड़ा बयान- CM आदिवासी नहीं, बनवासी हैं; बोले- ढालदास तो ट्रेलर है

Deepak Baij Tribal Remark : आगामी चुनाव की…

Chhattisgarh National Games 2026
National Games 2026 : 40वें नेशनल गेम्स की मेजबानी करेगा छत्तीसगढ़, तैयारियां शुरू

National Games 2026 :0वें नेशनल गेम्स की मेजबानी…

Murder Accused Arrest
Murder Accused Arrest : कवर्धा में हत्या के बाद बदला ठिकाना, तेलंगाना में छिपा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा

Murder Accused Arrest :कवर्धा एसपी जितेंद्र यादव ने…

Bemetara Snake Catcher Death
Bemetara Snake Catcher Death : सांप के रेस्क्यू के दौरान स्नेक कैचर को डसा, इलाज के दौरान मौत

Bemetara Snake Catcher Death :मनीष की मौत के…

Student Fire Death
Student Fire Death : कमरे में आग लगने से 11वीं के छात्र की मौत, अंदर से बंद था दरवाजा

Student Fire Death : घटना के बाद परिवार…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?