सीजी भास्कर, 9 सितंबर : अजय देवगन की बहुप्रतीक्षित क्राइम थ्रिलर ‘दृश्यम 3’ का ट्रेलर (Drishyam 3 Trailer) रिलीज हो गया है। गोवा में आयोजित खास कार्यक्रम में फिल्म के मेकर्स, प्रोड्यूसर्स और पूरी स्टारकास्ट की मौजूदगी में ट्रेलर लॉन्च किया गया। ट्रेलर में एक बार फिर विजय सलगांवकर की कहानी, पुलिस की चुनौती और पुराने राजों के खुलने का सस्पेंस देखने को मिल रहा है।
यह भी पढ़ें…
गोवा में हुआ ट्रेलर लॉन्च
गोवा में आयोजित खास कार्यक्रम के दौरान ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ का ट्रेलर (Drishyam 3 Trailer) रिलीज किया गया। मेकर्स ने ट्रेलर के साथ लिखा, “हर दृश्य एक सवाल है, हर राज एक जवाब, कौन होगा किस पर भारी, द अल्टीमेट एंड बिगेन्स नाऊ।”
फिल्म 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इसे साल 2015 में आई ‘दृश्यम’ की कहानी का अंतिम अध्याय बताया जा रहा है। सलगांवकर परिवार से जुड़ी घटनाओं और पुराने रहस्यों के बीच इस बार कहानी किस मोड़ पर पहुंचेगी, यह फिल्म की सबसे बड़ी उत्सुकता बनी हुई है।
यह भी पढ़ें…
तबू ने उठाया बड़ा सवाल
‘दृश्यम 3’ के ट्रेलर (Drishyam 3 Trailer) की शुरुआत तबू और सौरभ शुक्ला के संवाद से होती है। तबू उनसे पूछती हैं कि अगर विजय की कहानी का सीक्वल लिखना हो तो इस बार विजय क्या करेगा। इसके जवाब में सौरभ शुक्ला कहते हैं कि विजय क्या करेगा और क्या नहीं करेगा, यह विजय या फिर अल्लाह जानता है।
इसके बाद अजय देवगन की आवाज सुनाई देती है। वह पुलिस की ओर से पेश किए जा रहे मजबूत सबूत को लेकर सवाल करते नजर आते हैं। वहीं श्रिया सरन और ईशिता दत्ता परेशान हालत में कुछ कागज जलाती दिखाई देती हैं।
यह भी पढ़ें…
बदले की आग में तबू
ट्रेलर में रजत कपूर अपने बेटे के लिए न्याय की मांग करते नजर आते हैं। इसके जवाब में तबू का किरदार कहता है कि उसे न्याय नहीं, बल्कि बदला चाहिए। इसके बाद कहानी में तनाव और बढ़ता दिखाई देता है।
‘दृश्यम द कन्क्लूजन ट्रेलर (Drishyam 3 Trailer) में प्रकाश राज की भी दमदार एंट्री होती है। वह वकील के किरदार में नजर आ रहे हैं और विजय को लेकर कहते हैं कि वह अनपढ़ है, लेकिन बेवकूफ नहीं। उनका किरदार विजय को हल्के में लेने की गलती नहीं करना चाहता।
यह भी पढ़ें…
जयदीप अहलावत की एंट्री
ट्रेलर के आगे एसपी क्राइम ब्रांच की एंट्री (Drishyam 3 Trailer) होती है। जयदीप अहलावत इस भूमिका में नजर आ रहे हैं। उनकी एंट्री के साथ ही विजय सलगांवकर के सामने एक नई चुनौती खड़ी होती दिखाई देती है।
जयदीप का किरदार साफ शब्दों में चेतावनी देता है कि जिस पर उसकी नजर पड़ जाए, उसका बुरा वक्त शुरू हो जाता है। ऐसे में अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या विजय एक बार फिर पुलिस और जांच एजेंसियों को मात दे पाएगा या इस बार सलगांवकर परिवार का सबसे बड़ा राज सामने आ जाएगा।
यह भी पढ़ें…
2 अक्टूबर को रिलीज फिल्म
‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ में अजय देवगन, तबू, श्रिया सरन, ईशिता दत्ता, रजत कपूर, सौरभ शुक्ला, प्रकाश राज और जयदीप अहलावत अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। ‘दृश्यम 3’ की रिलीज (Drishyam 3 Trailer) 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में होगी। ट्रेलर ने फिल्म की कहानी को लेकर सस्पेंस और बढ़ा दिया है। अब देखना होगा कि विजय सलगांवकर आखिरी लड़ाई में अपना सबसे बड़ा दांव कैसे चलता है।



