सीजी भास्कर, 29 अगस्त : बालिका पोटाकेबिन पोलमपल्ली में दो दिनों के भीतर 47 छात्राएं अचानक बीमार (Polampalli Potacabin) पड़ गईं। छात्राओं को बुखार, उल्टी और दस्त की शिकायत के बाद दोरनापाल स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।

उपचार के बाद कुछ छात्राएं स्वस्थ होकर पोटाकेबिन लौट चुकी हैं, जबकि 23 छात्राओं का इलाज दोरनापाल स्वास्थ्य केंद्र में जारी है। एक छात्रा की हालत गंभीर होने पर उसे सुकमा जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
यह भी पढ़ें : India Post GDS Recruitment 2026: 10वीं पास के लिए 25 हजार से ज्यादा पद, बिना परीक्षा मेरिट से होगा चयन
पोटाकेबिन में करीब 350 छात्राएं अध्ययनरत हैं। बड़ी संख्या में छात्राओं के बीमार पड़ने के बाद भोजन, पेयजल और स्वच्छता व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
यह भी पढ़ें : DMRC Recruitment 2026 : बिना लिखित परीक्षा नौकरी, 72,600 वेतन, 15 सितंबर अंतिम तिथि
फिलहाल बीमारी की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। स्वास्थ्य विभाग की टीम मामले पर नजर बनाए हुए है और छात्राओं का उपचार जारी है।
खबरें और भी हैं : OBC Reservation : भिलाई में बढ़ेगा OBC का दबदबा, 23 वार्ड होंगे आरक्षित! बदल जाएगा चुनावी गणित




