सीजी भास्कर, 29 अगस्त। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC Recruitment 2026) ने अनुभवी रेलवे कर्मचारियों के लिए नौकरी का अवसर जारी किया है। इस भर्ती अभियान के तहत Supervisor/P.Way के 4 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। खास बात यह है कि योग्य उम्मीदवारों का चयन बिना लिखित परीक्षा, व्यक्तिगत साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा।
दिल्ली मेट्रो में नौकरी पाने के इच्छुक पात्र उम्मीदवारों को निर्धारित प्रारूप में आवेदन करना होगा। आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है।
यह भी पढ़ें : Chhattisgarh Higher Education : कौशल, अनुसंधान और रोजगार से गढ़ा जा रहा युवाओं का भविष्य
केवल अनुभवी रेलवे कर्मचारियों के लिए मौका DMRC Recruitment 2026
DMRC की यह भर्ती सामान्य अभ्यर्थियों के लिए नहीं है। इसके लिए उम्मीदवार का भारतीय रेलवे में कार्यरत या सेवानिवृत्त कर्मचारी होना जरूरी है। उम्मीदवार के पास रेलवे के P.Way (Permanent Way) विभाग में काम करने का अनुभव भी होना चाहिए।
इसके अलावा कंप्यूटरीकृत वातावरण में काम करने की जानकारी आवश्यक है। उम्मीदवार के खिलाफ D&AR और विजिलेंस से संबंधित कोई मामला लंबित नहीं होना चाहिए। रेलवे में सुपरवाइजरी स्तर पर कम से कम 5 वर्ष की सेवा भी अनिवार्य है।
55 से 62 वर्ष तक आयु सीमा
इस भर्ती में आयु की गणना 1 अगस्त 2026 के आधार पर की जाएगी।
न्यूनतम आयु – 55 वर्ष
अधिकतम आयु – 62 वर्ष
उपलब्ध भर्ती विवरण के अनुसार आयु सीमा में अतिरिक्त छूट का प्रावधान नहीं बताया गया है।
72,600 तक मिलेगा मासिक वेतन
पद और स्तर के अनुसार चयनित उम्मीदवारों को अलग-अलग मासिक पारिश्रमिक दिया जाएगा।
मासिक वेतन
Supervisor/P.Way (SSE)
₹72,600
Supervisor/P.Way (SE)
₹65,800
Supervisor/P.Way (JE)
₹56,300
इस प्रकार पात्र उम्मीदवारों को पद के अनुसार 56,300 से 72,600 रूपये प्रतिमाह तक वेतन मिल सकता है।
यह भी पढ़ें : Chhattisgarh Rainfall 2026 : मानसून मेहरबान, 10 साल के औसत से ज्यादा हुई बारिश, बलरामपुर में सबसे ज्यादा बरसा पानी
नहीं होगी लिखित परीक्षा
इस भर्ती की सबसे खास बात इसका चयन प्रक्रिया है। उम्मीदवारों का चयन मुख्य रूप से Personal Interview के आधार पर किया जाएगा। यानी पात्र अभ्यर्थियों को सामान्य भर्ती प्रक्रिया की तरह लिखित परीक्षा नहीं देनी होगी।
साक्षात्कार में सफल उम्मीदवारों को निर्धारित मेडिकल फिटनेस प्रक्रिया से भी गुजरना होगा।
15 सितंबर तक भेजना होगा आवेदन
इच्छुक और पात्र उम्मीदवारों को DMRC की आधिकारिक वेबसाइट से निर्धारित आवेदन फॉर्म डाउनलोड करना होगा। फॉर्म में मांगी गई जानकारी भरने के बाद आवश्यक दस्तावेजों की स्वप्रमाणित प्रतियां संलग्न करनी होंगी।
इसके बाद पूरा आवेदन Speed Post/Registered Post अथवा भर्ती अधिसूचना में निर्धारित माध्यम से संबंधित पते पर भेजना होगा।
ध्यान रखें कि आवेदन 15 सितंबर 2026 तक DMRC कार्यालय में पहुंच जाना चाहिए। अंतिम समय की परेशानी से बचने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन समय रहते भेजने की सलाह दी गई है।
यह भी पढ़ें : Chhattisgarh State Sports Award : 82 खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और निर्णायकों को मिलेगा राज्य खेल अलंकरण
आवेदन से पहले अधिसूचना जरूर पढ़ें
उम्मीदवार आवेदन करने से पहले DMRC की आधिकारिक भर्ती अधिसूचना में दी गई पात्रता, अनुभव, आयु सीमा, आवश्यक दस्तावेज, आवेदन प्रक्रिया और अन्य शर्तों को ध्यानपूर्वक जांच लें। आधिकारिक वेबसाइट: Delhi Metro Rail Corporation (DMRC)
खबरें और भी हैं : Rajnandgaon Underbridge : पानी भरे अंडरब्रिज में युवक ने लगाई छलांग, तलाश में जुटी रेस्क्यू टीम



