सीजी भास्कर, 8 अगस्त : छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी (Chhattisgarh Government Jobs) का बड़ा अवसर सामने आया है। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज (CSPC) ने कुल 1235 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया है। इस भर्ती में सहायक अभियंता (AE), कनिष्ठ अभियंता (JE), प्लांट अटेंडेंट, डाटा एंट्री ऑपरेटर, चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टाफ, फायर ऑफिसर, विधि, वित्त और सुरक्षा विभाग समेत कई पद शामिल हैं। भर्ती प्रक्रिया राज्य की तीनों पावर कंपनियों में होगी।
मुख्यमंत्री के निर्देश पर शुरू हुई भर्ती प्रक्रिया
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गुणवत्तापूर्ण और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए रिक्त पदों पर जल्द भर्ती के निर्देश दिए थे। इसके बाद पावर कंपनियों में बड़े स्तर पर भर्ती प्रक्रिया (Power Company Recruitment) शुरू की गई है। सरकार का कहना है कि इससे युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे और बिजली सेवाओं के संचालन के लिए पर्याप्त मानव संसाधन उपलब्ध होगा। राज्य गठन के बाद पहली बार पावर कंपनियों में इतनी बड़ी संख्या में पदों पर भर्ती की जा रही है। इससे तकनीकी और गैर-तकनीकी क्षेत्र में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को बड़ा अवसर मिलने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें : Thailand Shooting Case : पहले दादा-दादी को मारा, फिर स्कूल में फायरिंग, छात्र ने 8 लोगों की जान ली
किस पावर कंपनी में कितने पद
कुल 1235 पदों में छत्तीसगढ़ स्टेट पावर जनरेशन कंपनी में 547 पद निर्धारित किए गए हैं। वहीं छत्तीसगढ़ स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी में 96 पद और छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी में 415 पदों पर भर्ती होगी। इसके अलावा तीनों पावर कंपनियों के कॉमन कैडर के लिए 177 पद रखे गए हैं। इन पदों पर तकनीकी और गैर-तकनीकी दोनों श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए अवसर उपलब्ध होंगे। अलग-अलग पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता और अन्य पात्रता शर्तें भर्ती के विस्तृत विज्ञापन में जारी की जाएंगी।
यह भी पढ़ें : Trump Tariff : भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, अमेरिकी सीनेट में बिल पास
DEO और प्लांट अटेंडेंट के सबसे ज्यादा पद
भर्ती में द्वितीय श्रेणी के 189 पद, तृतीय श्रेणी के 711 पद और चतुर्थ श्रेणी के 335 पद शामिल हैं। इनमें सबसे अधिक 400 पद डाटा एंट्री ऑपरेटर (DEO) के लिए निर्धारित किए गए हैं। इसके अलावा 300 पद प्लांट अटेंडेंट, 146 पद सहायक अभियंता (AE) और 122 पद कनिष्ठ अभियंता (JE) के हैं।
इसके अलावा चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टाफ, फायर ऑफिसर एवं फायर स्टाफ, विधि विभाग, वित्त अधिकारी और सुरक्षा विभाग में भी भर्ती की जाएगी। इस तरह पावर कंपनी भर्ती (Power Company Recruitment) में अलग-अलग योग्यता रखने वाले युवाओं के लिए कई तरह के पद उपलब्ध होंगे।
यह भी पढ़ें : Salman Khan Police Security : सलमान खान के घर के बाहर तैनात कांस्टेबल की अचानक मौत
भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के निर्देश
छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज के अध्यक्ष सुबोध कुमार सिंह ने अधिकारियों को भर्ती प्रक्रिया तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप भर्ती प्रक्रिया को जल्द आगे बढ़ाने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने कहा गया है। इसके बाद छत्तीसगढ़ स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी के मुख्य अभियंता मानव संसाधन विभाग की ओर से भर्ती विज्ञापन जारी किया गया है। अब उम्मीदवारों को विस्तृत भर्ती अधिसूचना का इंतजार है।
यह भी पढ़ें : Smart Meter : लालटेन लेकर सड़क पर उतरी यूथ कांग्रेस, महंगी बिजली और स्मार्ट मीटर को लेकर सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन
कब से शुरू होंगे आवेदन
फिलहाल केवल भर्ती का विज्ञापन जारी किया गया है। आवेदन की तारीख, परीक्षा की तिथि, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया और अन्य नियमों की विस्तृत जानकारी अभी जारी नहीं की गई है। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे आवेदन प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।
आवेदन प्रक्रिया, विस्तृत विज्ञापन और परीक्षा से संबंधित जानकारी जल्द ही छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक सूचना जारी होने के बाद ही पद के अनुसार अपनी पात्रता और आवेदन की शर्तों की जांच करें।
यह भी पढ़ें : UP Election 2027 : राहुल गांधी का Gen-Z कनेक्ट, अखिलेश से सीट शेयरिंग पर कांग्रेस का बड़ा प्लान



