CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » New Girdawari Rules : छत्तीसगढ़ में बदले गिरदावरी के नियम, अब खेत की फोटो से होगी फसल की पुष्टि

New Girdawari Rules : छत्तीसगढ़ में बदले गिरदावरी के नियम, अब खेत की फोटो से होगी फसल की पुष्टि

By Newsdesk Admin
07/08/2026
Share
New Girdawari Rules : छत्तीसगढ़ में बदले गिरदावरी के नियम, अब खेत की फोटो से होगी फसल की पुष्टि
New Girdawari Rules

सीजी भास्कर, 7 अगस्त 2026 : छत्तीसगढ़ सरकार ने खरीफ फसलों की गिरदावरी (New Girdawari Rules) प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। अब खेत में बोई गई फसल की जानकारी सिर्फ रिकॉर्ड के आधार पर दर्ज नहीं होगी, बल्कि उसकी पुष्टि के लिए खसरा-वार फोटो मोबाइल ऐप पर अपलोड करना अनिवार्य होगा। नई व्यवस्था से फर्जीवाड़े पर रोक लगाने और समर्थन मूल्य पर खरीदी प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी बनाने की तैयारी है।

Contents
  • डिजिटल होगी गिरदावरी प्रक्रिया
  • सात स्तरों पर होगा फसल सत्यापन
    • फसल बदलने पर फोटो होगी जरूरी
    • गलत जानकारी देने पर होगी कार्रवाई
  • 20 सितंबर तक पूरा होगा अभियान
  • गांव-गांव होगी जानकारी, किसानों को मिलेगा लाभ

यह भी पढ़ें :  Bhupesh Baghel Election Petition : सुप्रीम कोर्ट से भूपेश बघेल को झटका, चुनाव याचिका पर ट्रायल जारी रहेगा

डिजिटल होगी गिरदावरी प्रक्रिया

राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने इस बार गिरदावरी (New Girdawari Rules) के लिए डिजिटल निगरानी व्यवस्था लागू की है। यदि किसान ने धान की जगह दूसरी फसल बोई है या खेत खाली छोड़ा है, तो संबंधित खेत की फोटो लेकर मोबाइल ऐप पर अपलोड करनी होगी।

इससे खेत में मौजूद वास्तविक फसल और सरकारी रिकॉर्ड का मिलान आसानी से किया जा सकेगा। सरकार का उद्देश्य है कि खेत में जो फसल हो, वही रिकॉर्ड में दर्ज हो। इससे सरकारी योजनाओं, समर्थन मूल्य पर खरीदी और किसानों को मिलने वाले लाभ में पारदर्शिता आएगी।

यह भी पढ़ें :   Dhamtari Police Cyber Awareness : स्कूल पहुंचे पुलिस अधिकारी, विद्यार्थियों को नशे से लेकर साइबर ठगी तक से बचने का दिया बड़ा संदेश

सात स्तरों पर होगा फसल सत्यापन

नई व्यवस्था में गिरदावरी की जांच केवल पटवारी स्तर तक सीमित नहीं रहेगी। फसल रिकॉर्ड की पुष्टि के लिए सात स्तरों पर सत्यापन किया जाएगा। पटवारी अपने क्षेत्र के 100 प्रतिशत कृषि रकबे की जांच करेंगे। वहीं राजस्व निरीक्षक और कृषि विस्तार अधिकारी 25-25 प्रतिशत क्षेत्र का सत्यापन करेंगे। तहसीलदार और नायब तहसीलदार 10 प्रतिशत, एसडीओ 5 प्रतिशत, जिला स्तरीय अधिकारी 1 प्रतिशत और संभाग व राज्य स्तर के अधिकारी 0.1 प्रतिशत क्षेत्र का औचक निरीक्षण करेंगे।

यह भी पढ़ें :  August Holiday Calendar 2026  : अगस्त में छुट्टियों की बहार, जानिए स्कूल, बैंक और सरकारी कार्यालय कब-कब रहेंगे बंद

फसल बदलने पर फोटो होगी जरूरी

नई व्यवस्था में सबसे बड़ा बदलाव फसल परिवर्तन को लेकर किया गया है। यदि किसान ने धान के स्थान पर कपास, दलहन, तिलहन या अन्य कोई फसल लगाई है तो खेत की फोटो अपलोड करनी होगी। फोटो खसरा नंबर के आधार पर दर्ज होगी, जिससे भविष्य में किसी तरह के विवाद की स्थिति न बने।

यह भी पढ़ें :  CG Govt Jobs New Rules : सरकारी भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव, अब हर साल अगस्त में जारी होगा परीक्षा कैलेंडर

गलत जानकारी देने पर होगी कार्रवाई

सरकार ने गिरदावरी में लापरवाही या गलत जानकारी दर्ज करने पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। यदि खेत की वास्तविक स्थिति और रिकॉर्ड में अंतर पाया जाता है तो संबंधित अधिकारी और कर्मचारी जिम्मेदार माने जाएंगे।

यह भी पढ़ें :  Mahtari Vandan Yojana : आज महिलाओं के खातों में पहुंचेगी सहायता राशि, दोपहर में जारी होगी नई किस्त

20 सितंबर तक पूरा होगा अभियान

गिरदावरी अभियान के लिए समय-सीमा भी तय कर दी गई है। 20 सितंबर तक गिरदावरी, डेटा एंट्री और त्रुटि सुधार का काम पूरा किया जाएगा। इसके बाद 25 सितंबर को ग्रामवार प्रारंभिक फसल क्षेत्र का डेटा जारी होगा। किसानों की आपत्तियों के निराकरण के बाद 30 सितंबर तक अंतिम रिकॉर्ड तैयार किया जाएगा।

यह भी पढ़ें :  Middle East Tension  : यमन और सऊदी पर हूती का बड़ा हमला, 58 सैनिकों की मौत, मिडिल ईस्ट में फिर बढ़ा युद्ध का खतरा

गांव-गांव होगी जानकारी, किसानों को मिलेगा लाभ

नई व्यवस्था की जानकारी किसानों तक पहुंचाने के लिए गांवों में कोटवारों के माध्यम से मुनादी कराई जाएगी। सरकार का कहना है कि डिजिटल गिरदावरी से वास्तविक किसानों को योजनाओं का लाभ मिलेगा और फर्जी रिकॉर्ड तैयार करने वालों पर रोक लगेगी। नई (New Girdawari Rules) व्यवस्था से समर्थन मूल्य खरीदी में पारदर्शिता बढ़ने और कृषि योजनाओं का लाभ सही हितग्राहियों तक पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें :  Google Pixel 11 Leak  : लांच से पहले लीक हुई Pixel 11 सीरीज, कीमत और फीचर्स की डिटेल आई सामने

Vaishali Nagar BLO Appreciation: विधायक रिकेश सेन ने सभी 293 बूथ लेवल अधिकारियों को दी बधाई, कहा—“आपकी निष्ठा सम्मान की पात्र”
Raipur Car Bonnet Death : कार के बोनट पर चढ़ा युवक, 200 मीटर बाद सड़क पर गिरकर मौत
छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा: कंटेनर ने बोलेरो को मारी टक्कर, चार श्रद्धालुओं की मौत, सात घायल!
Gariyaband Naxal Surrender: तीन सक्रिय नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, सरकार की नीति का बड़ा असर
Chhattisgarh Charan Paduka Yojana : मुख्यमंत्री  21 जून को करेंगे प्रदेशव्यापी चरण पादुका योजना का शुभारंभ…CM के गृह जिले से होगी शुरूआत…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bilaspur Ganesh Pandal Fight
Bilaspur Ganesh Pandal Fight : गणेश पंडाल को लेकर दो पक्षों में विवाद, लाठी-डंडे और पत्थरों से मारपीट

Bilaspur Ganesh Pandal Fight : पुलिस ने दोनों…

Road Fight Viral Video
Raigarh Road Fight Viral Video : रात को सड़क पर भिड़े युवक, बाल खींचकर थप्पड़ मारे और कपड़े फाड़े

Raigarh Road Fight Viral Video : घटना की…

Baloda Bazar News
Baloda Bazar News : गौठान में 20 से ज्यादा गायों की मौत का दावा, प्रशासन बोला जांच के बाद स्पष्ट होगी संख्या

भाटापारा ब्लॉक के सूरजपुरा गांव के गौठान में…

CG School Holidays
CG School Holidays :  छत्तीसगढ़ में स्कूलों की छुट्टियों का ऐलान, दशहरा-दीपावली और सर्दियों में 15 दिन बंद रहेंगे स्कूल

छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग ने 2026 के…

Ambikapur Fraud Case
Ambikapur Fraud Case :  जमीन की रजिस्ट्री से मुकरा, 2.40 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप, स्टील कारोबारी गिरफ्तार

धोखाधड़ी के आरोप में पुलिस ने स्टील कारोबारी…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?