CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » CG Govt Jobs New Rules : सरकारी भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव, अब हर साल अगस्त में जारी होगा परीक्षा कैलेंडर

CG Govt Jobs New Rules : सरकारी भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव, अब हर साल अगस्त में जारी होगा परीक्षा कैलेंडर

By Newsdesk Admin
07/08/2026
Share
CG Govt Jobs New Rules : सरकारी भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव, अब हर साल अगस्त में जारी होगा परीक्षा कैलेंडर
CG Govt Jobs New Rules

सीजी भास्कर, 07 अगस्त : छत्तीसगढ़ सरकार ने सरकारी नौकरियों की भर्ती प्रक्रिया (CG Govt Jobs New Rules) में बड़ा बदलाव करते हुए छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल नियम-2026 लागू कर दिए हैं। नए नियमों के तहत तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी की सभी भर्तियां पूरी तरह ऑनलाइन होंगी। साथ ही हर वर्ष अगस्त माह में भर्ती परीक्षाओं का वार्षिक कैलेंडर जारी किया जाएगा। सरकार का कहना है कि इन बदलावों से भर्ती प्रक्रिया अधिक पारदर्शी, तकनीक आधारित और समयबद्ध बनेगी।

Contents
    • ऑनलाइन आवेदन और आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य
  • कौशल और शारीरिक परीक्षा के लिए नया नियम
  • अब नहीं बनेगी वेटिंग लिस्ट
  • हर साल अगस्त में जारी होगा भर्ती परीक्षा कैलेंडर
  • भर्ती प्रक्रिया होगी अधिक पारदर्शी

यह भी पढ़ें :  Smart Meter Update : अवैध कनेक्शनों पर शिकंजा कसने अब स्मार्ट मीटर की होगी आधार से E-KYC 

ऑनलाइन आवेदन और आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य

नए नियमों के अनुसार सभी अभ्यर्थियों (CG Govt Jobs New Rules) को आवेदन करने से पहले आधार प्रमाणीकरण के साथ प्रोफाइल पंजीयन कराना होगा। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। अभ्यर्थियों को आवेदन के दौरान विभाग, पद और नियुक्ति प्राधिकारी की प्राथमिकता भी दर्ज करनी होगी, जिसे बाद में बदला नहीं जा सकेगा।

यह भी पढ़ें : SI Result Controversy  : छत्तीसगढ़ एसआई परीक्षा विवाद पर बड़ा अपडेट, CGPSC ने कहा- भ्रामक जानकारी से रहें सावधान

अब सभी लिखित परीक्षाएं बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) आधारित होंगी। परीक्षा के बाद मॉडल उत्तर (Answer Key) जारी किए जाएंगे और अभ्यर्थियों से निर्धारित समय में आपत्तियां आमंत्रित की जाएंगी। आपत्तियों के निराकरण के बाद ही अंतिम परिणाम घोषित किया जाएगा।

 

यह भी पढ़ें : Swami Atmanand School : स्वामी आत्मानंद विद्यालय में आखिर भड़का छात्रों का गुस्सा, कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी

 

कौशल और शारीरिक परीक्षा के लिए नया नियम

जिन पदों (CG Govt Jobs New Rules) पर कौशल परीक्षा या शारीरिक दक्षता परीक्षा आवश्यक होगी, वहां लिखित परीक्षा के अंकों के आधार पर विज्ञापित पदों की संख्या के 15 गुना अभ्यर्थियों को अगले चरण के लिए बुलाया जाएगा। संबंधित विभाग को तीन माह के भीतर यह प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

यह भी पढ़ें : Handloom Day : आज बुनकरों को मिलेंगी कई बड़ी सौगातें, राजधानी में होगा राज्य स्तरीय भव्य आयोजन

अब नहीं बनेगी वेटिंग लिस्ट

नए नियमों (CG Govt Jobs New Rules) के तहत अंतिम चयन सूची जारी होने के बाद वेटिंग लिस्ट या रिजर्व सूची जारी नहीं की जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों को 15 दिनों के भीतर आधार प्रमाणीकरण और आवश्यक दस्तावेज ऑनलाइन अपलोड करने होंगे। दस्तावेज सत्यापन के बाद नियुक्ति पत्र जारी किया जाएगा। सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि नियुक्ति मिलने के 30 दिनों के भीतर कार्यभार ग्रहण करना अनिवार्य होगा। निर्धारित समय में जॉइन नहीं करने पर संबंधित पद रिक्त माना जाएगा।

यह भी पढ़ें : Mahtari Vandan Yojana : आज महिलाओं के खातों में पहुंचेगी सहायता राशि, दोपहर में जारी होगी नई किस्त

हर साल अगस्त में जारी होगा भर्ती परीक्षा कैलेंडर

कर्मचारी चयन मंडल अब प्रत्येक वर्ष अगस्त माह में तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी की भर्ती परीक्षाओं (CG Govt Jobs New Rules) का वार्षिक कैलेंडर जारी करेगा। इसके साथ ही व्यावसायिक, शैक्षणिक और पात्रता परीक्षाओं का संभावित कार्यक्रम भी प्रकाशित किया जाएगा, ताकि अभ्यर्थियों को पहले से तैयारी का पर्याप्त समय मिल सके।

 

यह भी पढ़ें : Train Fire Alert : चलती एक्सप्रेस के दो कोचों से उठा धुआं,  टला बड़ा हादसा

भर्ती प्रक्रिया होगी अधिक पारदर्शी

राज्य सरकार का कहना है कि ऑनलाइन (CG Govt Jobs New Rules) आवेदन, डिजिटल दस्तावेज सत्यापन, एमसीक्यू आधारित परीक्षा और तय समयसीमा में चयन एवं नियुक्ति जैसी व्यवस्थाओं से सरकारी भर्ती प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और निष्पक्ष बनेगी। इससे अभ्यर्थियों को सुविधा मिलने के साथ भर्ती में अनावश्यक देरी भी कम होगी।

 

यह भी पढ़ें : Brijmohan Agrawal Amit Kataria Controversy  :  बृजमोहन-कटारिया विवाद पर लोकसभा स्पीकर सख्त, फैक्चुअल नोट तलब

 

 

School Holiday List : शिक्षा विभाग का बड़ा ऐलान, 2025-26 में स्कूल-कॉलेज रहेंगे इतने दिन बंद
Agniveer Free Coaching : छत्तीसगढ़ के युवाओं को मिलेगी अग्निवीर परीक्षा के लिए फ्री कोचिंग
वैशाली नगर विधानसभा की 16 शासकीय स्कूलों में इंस्टालेशन के लिए पहुंची सेनेटरी नेपकिन वेंडिंग मशीन, विधायक रिकेश सेन ने कहा “हमारी बहन-बच्चियों के उच्च आत्म-सम्मान और शैक्षणिक विकास के लिए है जरूरी”
Chhattisgarh Education : डिजिटल शिक्षा में छत्तीसगढ़ की बड़ी छलांग, अपार आईडी में बड़े राज्यों को पीछे छोड़ा
नहीं रहे छत्तीसगढ़ हास्य कवि पद्मश्री डॉ. सुरेन्द्र दुबे
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bilaspur Ganesh Pandal Fight
Bilaspur Ganesh Pandal Fight : गणेश पंडाल को लेकर दो पक्षों में विवाद, लाठी-डंडे और पत्थरों से मारपीट

Bilaspur Ganesh Pandal Fight : पुलिस ने दोनों…

Road Fight Viral Video
Raigarh Road Fight Viral Video : रात को सड़क पर भिड़े युवक, बाल खींचकर थप्पड़ मारे और कपड़े फाड़े

Raigarh Road Fight Viral Video : घटना की…

Baloda Bazar News
Baloda Bazar News : गौठान में 20 से ज्यादा गायों की मौत का दावा, प्रशासन बोला जांच के बाद स्पष्ट होगी संख्या

भाटापारा ब्लॉक के सूरजपुरा गांव के गौठान में…

CG School Holidays
CG School Holidays :  छत्तीसगढ़ में स्कूलों की छुट्टियों का ऐलान, दशहरा-दीपावली और सर्दियों में 15 दिन बंद रहेंगे स्कूल

छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग ने 2026 के…

Ambikapur Fraud Case
Ambikapur Fraud Case :  जमीन की रजिस्ट्री से मुकरा, 2.40 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप, स्टील कारोबारी गिरफ्तार

धोखाधड़ी के आरोप में पुलिस ने स्टील कारोबारी…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?