CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Nursing Recruitment in Chhattisgarh : नर्सिंग-पैरामेडिकल के 6300 से ज्यादा पद खाली, 4 साल से भर्ती अटकी

Nursing Recruitment in Chhattisgarh : नर्सिंग-पैरामेडिकल के 6300 से ज्यादा पद खाली, 4 साल से भर्ती अटकी

By Newsdesk Admin
06/10/2026
Share
Nursing Recruitment in Chhattisgarh : नर्सिंग-पैरामेडिकल के 6300 से ज्यादा पद खाली, 4 साल से भर्ती अटकी
Nursing Recruitment in Chhattisgarh : नर्सिंग-पैरामेडिकल के 6300 से ज्यादा पद खाली, 4 साल से भर्ती अटकी

सीजी भास्कर, 6 अक्टूबर : सरकारी अस्पतालों में नर्सिंग और पैरामेडिकल स्टाफ की कमी के बीच हजारों पदों पर भर्ती का रास्ता खुलने की उम्मीद जगी है। चार साल पहले स्वीकृत पदों पर अब तक भर्ती नहीं हो सकी है। इससे अस्पतालों में मौजूद कर्मचारियों पर काम का दबाव लगातार बढ़ रहा है।

Contents
  • 10 मेडिकल कॉलेजों में संकट
  • चार साल से भर्ती अधर में
  • अस्थायी स्टाफ से काम
  • रेडियोग्राफर से वार्ड बॉय तक
  • एक कॉलेज में 795 पद
  • हजारों अभ्यर्थियों को इंतजार

अब इन पदों पर सीधी भर्ती कर्मचारी चयन मंडल यानी व्यापमं के जरिए कराने की तैयारी है। हालांकि भर्ती प्रक्रिया शुरू होने से पहले 6300 से ज्यादा पदों की भर्ती (Nursing Recruitment in Chhattisgarh) के लिए आरक्षण रोस्टर तय करना जरूरी है। इसी प्रक्रिया में देरी के कारण भर्ती लंबे समय से अटकी हुई है।

 

 

यह भी पढ़ें : Chhattisgarh Salary Crisis : निकाय कर्मचारियों को 4-5 महीने से वेतन नहीं, नौकरी छोड़ने लगे कर्मचारी, उधार से चल रहा घर

 

 

10 मेडिकल कॉलेजों में संकट

प्रदेश के 10 सरकारी मेडिकल कॉलेजों से संबद्ध अस्पतालों में नर्सिंग और पैरामेडिकल स्टाफ के 6300 से ज्यादा पद खाली हैं। स्टाफ की कमी का सीधा असर अस्पतालों के कामकाज पर पड़ रहा है। इस साल शुरू हुए पांच नए मेडिकल कॉलेजों के लिए भी नर्सिंग और पैरामेडिकल स्टाफ के पद स्वीकृत किए गए हैं। इन्हें जोड़ने के बाद कुल रिक्त पदों की संख्या 7500 से ज्यादा (Nursing Recruitment in Chhattisgarh) पहुंचने की संभावना है।

 

 

यह भी पढ़ें : Singarpur Medha Road : सड़क की हालत नहीं सुधरी तो 16 अक्टूबर को आंदोलन, ग्रामीणों ने दी चेतावनी

 

 

चार साल से भर्ती अधर में

चिकित्सा शिक्षा विभाग ने सभी मेडिकल कॉलेजों में एक साथ भर्ती कराने के लिए वर्ष 2022 में योजना तैयार की थी। शासन से इसकी मंजूरी भी मिल गई थी। डीएमई कार्यालय के प्रस्ताव के आधार पर व्यापमं को सीधी भर्ती के लिए हरी झंडी दी गई थी। इसके बावजूद भर्ती आगे नहीं बढ़ सकी। मुख्य अड़चन आरक्षण रोस्टर को लेकर है। किस स्तर के रोस्टर का पालन किया जाना है, इसे लेकर प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी है। लंबित भर्ती प्रक्रिया (Nursing Recruitment in Chhattisgarh) के कारण लंबे समय से तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों का इंतजार बढ़ता जा रहा है।

 

 

यह भी पढ़ें : Kharif Girdawari 2026 : अक्टूबर में पूरी होगी खरीफ की गिरदावरी, ड्रोन से खेतों की जियो मैपिंग, गांजा-अफीम पर रहेगी टेढ़ी नजर

 

 

अस्थायी स्टाफ से काम

स्थायी पद खाली होने के कारण कई अस्पतालों में दैनिक वेतनभोगी और संविदा व्यवस्था के जरिए काम चलाया जा रहा है। स्टाफ नर्सों की सेवाएं कलेक्टर दर पर भी ली जा रही हैं। इसके बावजूद कई अस्पतालों में नर्सिंग स्टाफ की कमी बनी हुई है। कम कर्मचारियों पर ज्यादा मरीजों की जिम्मेदारी होने से वर्कलोड बढ़ रहा है। इसका असर मरीजों और उनके परिजनों की सेवाओं पर भी पड़ रहा है।

 

 

यह भी पढ़ें : Monsoon Departure : छत्तीसगढ़ से मानसून की विदाई, 1155 मिमी बारिश ने कहीं दी राहत तो कहीं बरपाया कहर

 

 

रेडियोग्राफर से वार्ड बॉय तक

प्रस्तावित भर्ती में सिर्फ स्टाफ नर्स ही नहीं, बल्कि कई अन्य पद भी शामिल हैं। इनमें रेडियोग्राफर, ओटी टेक्नीशियन, लैब टेक्नीशियन, वार्ड बॉय और आया समेत अन्य पद शामिल हैं। पिछले साल अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में स्थानीय स्तर पर होने वाली भर्ती को भी रद्द किया गया था। अब वहां के रिक्त पदों पर भी व्यापम से भर्ती (Nursing Recruitment in Chhattisgarh) किए जाने की तैयारी है। नियमित और संविदा भर्ती में आरक्षण रोस्टर का पालन अनिवार्य है। इसी वजह से रोस्टर तय होने के बाद ही भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ सकेगी।

 

यह भी पढ़ें : Abujhmarh IED Recovery : अबूझमाड़ में मौत का जाल! एक साथ मिले 7 IED, सुरक्षा बलों ने किया नाकाम

 

एक कॉलेज में 795 पद

राज्य शासन ने एक मेडिकल कॉलेज के लिए 324 और उससे संबद्ध अस्पताल के लिए 471 पद स्वीकृत किए हैं। यानी कुल 795 पदों पर भर्ती का प्रावधान है। कुछ कॉलेज और अस्पतालों में 825 पदों तक भर्ती की जाएगी। भर्ती होने के बाद नर्सिंग और पैरामेडिकल स्टाफ के खाली पदों की संख्या में बड़ी कमी आ सकती है। हालांकि भर्ती की तारीख (Nursing Recruitment in Chhattisgarh) अभी स्पष्ट नहीं है। विभागीय स्तर पर रोस्टर प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही आगे की स्थिति साफ होगी।

 

 

यह भी पढ़ें : Pension Crisis : 70-90 साल के पेंशनरों की चिंता, बृजमोहन ने CM साय से कहा- कुछ तो करिए सरकार

 

 

हजारों अभ्यर्थियों को इंतजार

चार साल से भर्ती का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए व्यापमं के जरिए सीधी भर्ती की प्रक्रिया शुरू होना बड़ा अवसर होगा। वहीं सरकारी अस्पतालों में खाली पद भरने से मौजूदा कर्मचारियों का वर्कलोड कम होने और मरीजों को बेहतर सेवाएं मिलने की उम्मीद है। फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है कि आरक्षण रोस्टर कब तक तय होगा और 6300 से ज्यादा पदों पर भर्ती (Nursing Recruitment in Chhattisgarh) कब शुरू होगी। विभागीय प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही भर्ती की स्पष्ट समयसीमा सामने आएगी।

 

यह भी पढ़ें :  Missing Persons Cases : रायपुर में 24 घंटे में 159 लोग लापता, 78 महिलाएं और 54 पुरुष शामिल; पुलिस हर पहलू से कर रही तलाश

CG Vyapam Exam Calendar 2026 : इस तारीख से शुरू होंगी व्यापमं की परीक्षाएं, देखें पूरा शेड्यूल
Operation Negligence Death : एनेस्थीसिया के बाद बिगड़ी हालत, ऑपरेशन के दौरान महिला ने तोड़ा दम
Durg Breaking : RTE के तहत प्रवेश पाने वाले स्टूडेंट्स एवं सामान्य स्टूडेंट्स में भेदभाव नहीं कर सकेगा School Management 🛑 मॉनिटरिंग के लिए कलेक्टर ने नियुक्त किए 82 मेंटॉर अधिकारी
दर्दनाक खबर : फार्मेसी छात्रा का मिनी ट्रक में फंसकर पैर घुटने से हुआ अलग, दूर फेंका गई युवती, सहेली के साथ कालेज से लौटने के दौरान हादसा
Ayush Department : पहाड़ों, जंगलों और दूर-दराज़ के गांवों की दहलीज पर दस्तक दे रहा आयुर्वेद

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Durg Murder Case
Durg Murder Case : दुर्ग में सिगरेट विवाद व छेड़छाड़ के विरोध पर युवक की हत्या, दो हिरासत में

मोहन नगर थाना क्षेत्र के हरि नगर स्थित…

Chhattisgarh FDI Investment : सिंगापुर से छत्तीसगढ़ को 43,250 करोड़ का निवेश, 100 MW AI डेटा सेंटर पर 41,750 करोड़ खर्च
Chhattisgarh FDI Investment : सिंगापुर से छत्तीसगढ़ को 43,250 करोड़ का निवेश, 100 MW AI डेटा सेंटर पर 41,750 करोड़ खर्च

राज्य को विदेश से 43,250 करोड़ के निवेश…

Bhilai Drug Case
Bhilai Drug Case : भिलाई में चिट्टा तस्कर गिरफ्तार, 2.10 लाख की हेरोइन व आईफोन जब्त

सूखे नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष…

Chhattisgarh Electricity Update : बिजली बिल समाधान योजना की नई डेडलाइन, BPL और किसानों को मिलेगा सीधा लाभ
Chhattisgarh Electricity Update : बिजली बिल समाधान योजना की नई डेडलाइन, BPL और किसानों को मिलेगा सीधा लाभ

बिजली बिल समाधान का लाभ (Chhattisgarh Electricity Update)…

Durg Police
Durg Police : दुर्ग में 185 पुलिस जवानों ने तड़के मारा छापा, हथियार व शराब जब्त

पुलिस ने मंगलवार तड़के दुर्ग, भिलाई नगर और…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?