CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Train Fire Alert : चलती एक्सप्रेस के दो कोचों से उठा धुआं,  टला बड़ा हादसा

Train Fire Alert : चलती एक्सप्रेस के दो कोचों से उठा धुआं,  टला बड़ा हादसा

By Newsdesk Admin
07/08/2026
Share
Train Fire Alert : चलती एक्सप्रेस के दो कोचों से उठा धुआं,  टला बड़ा हादसा
Train Fire Alert

सीजी भास्कर, 07 अगस्त : दुर्ग-राजनांदगांव-गोंदिया रेलखंड पर चल रही दरभंगा-चर्लापल्ली एक्सप्रेस में बड़ा रेल हादसा (Train Fire Alert) होते-होते टल गया। चलती ट्रेन के दो एसी कोचों के नीचे से धुआं उठता देख रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के जवानों ने तत्काल चेन पुलिंग कर ट्रेन रुकवाई और अग्निशामक यंत्र की मदद से आग पर काबू पाया। समय रहते की गई कार्रवाई से सैकड़ों यात्रियों की जान सुरक्षित बच गई।

यह भी पढ़ें : Indian Ambassador to Iran : ईरान में भारत के नए राजदूत होंगे विश्वेश नेगी

RPF की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

घटना 5 अगस्त को गाड़ी संख्या 17008 दरभंगा-चर्लापल्ली एक्सप्रेस में हुई। आरपीएफ के प्रधान आरक्षक अनिरुद्ध पासवान और आरक्षक देवेंद्र सिंह दुर्ग से गोंदिया के बीच अनुरक्षण ड्यूटी पर तैनात थे। गुदमा-गोंदिया रेलखंड के बीच यात्रा के दौरान उन्हें ब्रेक जलने की तेज गंध महसूस हुई। जांच करने पर बी-07 और बी-03 एसी कोच के नीचे से घना धुआं निकलता दिखाई दिया, जिससे दुर्घटना की आशंका पैदा हो गई।

यह भी पढ़ें : Raipur Fraud Case : भाई के झांसे में आकर बहन-जीजा ने गंवाए 1.25 करोड़

चेन पुलिंग कर रोकी ट्रेन, आग पर पाया काबू

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए आरपीएफ जवानों ने तुरंत चेन पुलिंग कर ट्रेन को किलोमीटर 996/14-15 पर सुरक्षित रूप से रोक दिया। इसके बाद एसी मैकेनिक, टीटीई, सहायक लोको पायलट और गार्ड को सूचना देकर राहत कार्य शुरू कराया गया। ट्रेन रुकते ही कोच में मौजूद अग्निशामक यंत्र से धुआं और आग जैसी स्थिति पर तुरंत नियंत्रण पा लिया गया। इस दौरान यात्रियों को पूरी तरह सुरक्षित रखा गया और किसी तरह की अफरा-तफरी नहीं मचने दी गई।

यह भी पढ़ें : Bhilai Triple Murder Case : हाईकोर्ट ने फांसी की सजा बदली, अब आखिरी सांस तक जेल में रहेगा दोषी

तकनीकी जांच के बाद रवाना हुई ट्रेन

दोपहर 12:13 बजे ट्रेन गोंदिया स्टेशन पहुंची, जहां बी-एंड-एफ विभाग और आरपीएफ अधिकारियों ने प्रभावित कोचों का संयुक्त निरीक्षण किया। तकनीकी परीक्षण के दौरान दोनों कोचों के ब्रेक को आइसोलेट कर आवश्यक सुरक्षा जांच की गई। सभी परीक्षण संतोषजनक मिलने के बाद ट्रेन (Train Fire Alert) को सुरक्षित रूप से आगे के गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया।

यह भी पढ़ें : Shubman Gill Injury : केएल राहुल ने संभाली कमान, शुभमन अभ्यास मैच से बाहर

प्रारंभिक जांच में तकनीकी खराबी की आशंका

रेलवे (Train Fire Alert) की प्रारंभिक जांच में किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि के संकेत नहीं मिले हैं। अधिकारियों के अनुसार, ब्रेक सिस्टम में तकनीकी खराबी के कारण धुआं उठा था। आरपीएफ की त्वरित कार्रवाई और सूझबूझ से एक बड़ा रेल हादसा टल गया। रेलवे सुरक्षा बल ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा के दौरान किसी भी संदिग्ध गतिविधि या असामान्य स्थिति की जानकारी तुरंत रेलवे सुरक्षा बल, जीआरपी, संबंधित रेल कर्मचारियों या रेल मदद हेल्पलाइन 139 पर दें।

यह भी पढ़ें :  Raipur BEd Student Death : बीएड छात्रा की संदिग्ध मौत से सनसनी

Jashpur Bus Accident : बड़ा बस हादसा, 15 यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, 2 गंभीर घायल
नेहरू नगर में महिला ने साड़ी का फंदा बना कर ली खुदकुशी, वजह खंगालने जांच में जुटी पुलिस
Insta फ्रेंड से मिलने सात समंदर लांघ कर छत्तीसगढ़ के भिलाई आ गया फ्रैंच ⭕ न भरा सी फार्म और न ही पुलिस को लगी भनक, नवरात्रि में तालाब किनारे मिला बेहोश ⭕ आईबी ने की पूछताछ
Balodabazar Police Road Accident: तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से दो जवान शहीद, जिले में शोक की लहर
Fire in Raigarh Gramin Bank : 3 घंटे की मशक्कत के बाद पाया गया काबू
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Road Fight Viral Video
Raigarh Road Fight Viral Video : रात को सड़क पर भिड़े युवक, बाल खींचकर थप्पड़ मारे और कपड़े फाड़े

Raigarh Road Fight Viral Video : घटना की…

Baloda Bazar News
Baloda Bazar News : गौठान में 20 से ज्यादा गायों की मौत का दावा, प्रशासन बोला जांच के बाद स्पष्ट होगी संख्या

भाटापारा ब्लॉक के सूरजपुरा गांव के गौठान में…

CG School Holidays
CG School Holidays :  छत्तीसगढ़ में स्कूलों की छुट्टियों का ऐलान, दशहरा-दीपावली और सर्दियों में 15 दिन बंद रहेंगे स्कूल

छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग ने 2026 के…

Ambikapur Fraud Case
Ambikapur Fraud Case :  जमीन की रजिस्ट्री से मुकरा, 2.40 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप, स्टील कारोबारी गिरफ्तार

धोखाधड़ी के आरोप में पुलिस ने स्टील कारोबारी…

Kondagaon School
Kondagaon School :  खिड़की तोड़ने के आरोप में चौथी के छात्र की पिटाई, पहले से रॉड लगे पैर में आई सूजन

फरसगांव ब्लॉक के कोसागांव बालक आश्रम शाला में…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?